प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“कठोर परिश्रम करने वाली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। वे तमाम बचाव और राहत कार्यों में अग्रणी रहती हैं और ये स्थितियां प्रायः चुनौतीपूर्ण होती हैं। एनडीआरएफ का साहस और कर्तव्यपरायणता बहुत प्रेरणादायी है। उनके भावी प्रयासों के लिये उन्हें शुभकामनायें।

आपदा प्रबंधन, सरकारों और नीति निर्माताओं के लिये एक अहम विषय होता है। प्रतिक्रिया स्वरूप फौरन हरकत में आने के अलावा, जहां आपदा प्रबंधन टीमें आपदा के बाद की परिस्थितियों का मुकाबला करती हैं, हमें आपदा का सामना करने में सक्षम अवसंरचना के बारे में भी सोचना होगा और इस विषय में अनुसंधान पर ध्यान देना होगा।

भारत ने ‘आपदा रोधी अवसंरचना के लिये गठबंधन’ के रूप में प्रयास शुरू किये हैं। हम अपनी एनडीआरएफ टीमों के कौशल को और धार दे रहे हैं, ताकि हम किसी भी चुनौती के दौरान ज्यादा से ज्यादा जान-माल की रक्षा कर सकें।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
For India, AI is 'All Inclusive' , mustbe human-centric: PM Modi

Media Coverage

For India, AI is 'All Inclusive' , mustbe human-centric: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ज्ञान, विवेक और दूरदर्शिता जैसे गुण जीवन में सफलता का आधार हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि इन गुणों से संपन्न व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करने और अंततः विजयी होने में सक्षम होता है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-

“शास्त्रे प्रतिष्ठा सहजश्च बोधः प्रागल्भ्यमभ्यस्तगुणा च वाणी।

कालानुरोधः प्रतिभानवत्त्वमेते गुणाः कामदुघाः क्रियासु॥”

यह सुभाषित यह संदेश देता है कि किसी विषय का प्रामाणिक ज्ञान, स्वाभाविक विवेक, निर्भय आत्म-विश्वास, अभ्यास से निखरी हुई प्रभावशाली वाणी, समय की मांग को पहचानने की दूरदर्शिता और निरंतर नई सूझ-बूझ—ये छह गुण मनुष्य के हर कार्य में 'कामधेनु' के समान सिद्ध होते हैं, जो प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“ज्ञान, विवेक और दूरदर्शिता जैसे सद्गुण जीवन में सफलता का प्रमुख आधार हैं। इनसे समृद्ध व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौतियों में भी विजयी होता है।


शास्त्रे प्रतिष्ठा सहजश्च बोधः प्रागल्भ्यमभ्यस्तगुणा च वाणी।

कालानुरोधः प्रतिभानवत्त्वमेते गुणाः कामदुघाः क्रियासु॥”