प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह महामहिम दलाई लामा को फोन पर उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा :

“महामहिम दलाई लामा से बात की और उन्‍हें उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Will Work Together For Restoration Of Peace': PM Modi Speaks To UAE President

Media Coverage

'Will Work Together For Restoration Of Peace': PM Modi Speaks To UAE President
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें विश्व को प्रभावित करने में वीरता और साहस के महत्व पर प्रकाश डाला गया है
March 18, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें वीरता के महत्व और एक साहसी व्यक्ति के पूरे विश्व पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव को रेखांकित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वीरता और पराक्रम वह पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इस संदर्भ में प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

"वीरता और पराक्रम वो पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इसी की प्रेरणा देता है।

एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्।

क्रियते भास्करेणेव स्फारस्फुरिततेजसा ॥"

सूर्य जिस प्रकार अपने प्रखर और विस्तृत तेज से समग्र पृथ्वी को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक वीर पूरी पृथ्वी को अपने पराक्रम से प्रभावित कर सकता है।