प्रधानमंत्री ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्वारा दी गई शुभकामनाओं की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने कहा;

“माननीय @rashtrapatibhvn जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार! आपका प्रेरक मार्गदर्शन आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में बहुत उत्साहित करने वाला है। देश और देशवासियों के प्रति हम अपने दायित्व को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

उपराष्ट्रपति द्वारा दी गई शुभकामनाओं की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने कहा,

"मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी। मैं विभिन्न मुद्दों पर आपके मार्गदर्शन और अंतर्दृष्टि को भी संजोकर रखता हूं।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि मैं प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यह स्नेह मुझे लोगों के लिए और अधिक मेहनत करने की असीम शक्ति देता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

“लोगों से इतना स्‍नेह पाकर मैं विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

मैं प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यह स्नेह मुझे लोगों के लिए और अधिक मेहनत करने की असीम शक्ति देता है।

यह समय हमारे तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने का भी है। मुझे खुशी है कि पिछले 100 दिनों में कई जनहित और विकासोन्मुखी निर्णय लिए गए हैं, जो विकसित भारत की यात्रा को और मजबूती प्रदान करेंगे।

आज कई लोगों ने सामाजिक सेवा के प्रयासों में हिस्सा लिया है। मैं उनकी भावना को सलाम करता हूं और इन प्रयासों की सराहना करता हूं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18

Media Coverage

India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।