प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दमन में नमो पथ, देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनके साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। वे ‘नया भारत सेल्फी प्वाइंट’ भी देखने गए।

लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 5.45 किमी देवका सीफ्रंट देश में अपनी तरह का अकेला तटीय सैरगाह है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह अवकाश और मनोरंजन गतिविधियों का केंद्र बनते हुए क्षेत्र के लिए अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा। स्मार्ट लाइटिंग, पार्किंग सुविधा, बगीचे, फूड स्टॉल, मनोरंजक क्षेत्र और भविष्य में लग्जरी टेंट शहर के प्रावधान के साथ सीफ्रंट को एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल में परिवर्तित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री के साथ केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव एवं लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल भी थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।