प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा लिबरल पार्टी की जीत पर मुबारकबाद दी। श्री मोदी ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि सम्मत शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों का उल्लेख किया, जो भारत और कनाडा को साथ जोड़ता है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर @MarkJCarney को बधाई तथा लिबरल पार्टी को जीत पर मुबारकबाद। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि सम्मत शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता तथा लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं इस साझेदारी को सुदृढ़ करने और हमारे लोगों के लिए अधिक अवसर के द्वार खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।"
Congratulations @MarkJCarney on your election as the Prime Minister of Canada and to the Liberal Party on their victory. India and Canada are bound by shared democratic values, a steadfast commitment to the rule of law, and vibrant people-to-people ties. I look forward to working…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2025


