प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुक्केबाजी की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जैस्मिन को बधाई दी है।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि जैस्मिन लम्बोरिया ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता है। उनकी यह सफलता भारतीय मुक्केबाजी के भविष्य के लिए अच्छी है। आने वाले वर्षों में वह और अधिक ख्याति अर्जित करती रहें। #Cheer4India"
Indian athletes at the CWG are excelling in different sports. Glad that Jaismine Lamboria has won a Bronze medal in Boxing. Her sporting success augurs well for the future of Indian boxing. May she keep attaining glory in the coming years. #Cheer4India pic.twitter.com/FLVCuUe0Xg
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2022


