प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“ऐश्वर्य प्रताप सिंह का शानदार रजत पदक जीतना गर्व की बात है। 50 मीटर राइफल पुरुष 3पी स्पर्धा में इस असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। वह एक गज़ब के चैंपियन है, जो खेल भावना और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं।”
Proud of Aishwary Pratap Singh's exceptional Silver Medal. Congratulations to him for the exceptional performance in the 50m Rifle Men's 3P event. His is a remarkable champion, personifying sportsmanship and excellence. pic.twitter.com/9Mk7Z3qPVF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2023


