प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र श्री गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने गंगा स्वच्छता अभियान और शैक्षणिक गतिविधियों में श्री गिरिधर मालवीय के योगदान की सराहना की।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गंगा सफाई अभियान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। न्यायिक सेवा में अपने कार्यों से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला। 2014 और 2019 में वाराणसी के मेरे संसदीय क्षेत्र से वे प्रस्तावक रहे थे, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
In a first, NCERT adds Emergency to Class 9 textbooks; chapter details rights suspension and press censorship

Media Coverage

In a first, NCERT adds Emergency to Class 9 textbooks; chapter details rights suspension and press censorship
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Amazon के CEO एंडी जैसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
June 25, 2026

अमेजन के सीईओ श्री एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत में अमेजन का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश दर्शाता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

श्री एंडी जेसी के साथ मुलाकात शानदार रही। मैं भारत में अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है!

@amazon