पूरे भारत में लोग संक्रांति और पोंगल के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं: प्रधानमंत्री
यह हमारी संस्कृति की कृषि परंपराओं में गहराई से निहित कृतज्ञता, विपुलता और नवोत्थान का उत्सव है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी श्री जी. किशन रेड्डी के निवास पर संक्रांति और पोंगल समारोह में भाग लिया। श्री मोदी ने कहा कि पूरे भारत में लोग संक्रांति और पोंगल बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, "यह कृतज्ञता, विपुलता और नवोत्थान का त्योहार है, जो हमारी संस्कृति की कृषि परंपराओं में गहराई से निहित है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"मैंने अपने कैबिनेट सहयोगी श्री जी. किशन रेड्डी गारू के निवास पर संक्रांति और पोंगल समारोह में भाग लिया। मुझे इस अवसर पर एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का मौका मिला।"

पूरे भारत में लोग संक्रांति और पोंगल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। कृतज्ञता, विपुलता और नवोत्थान का यह त्यौहार हमारी संस्कृति की कृषि परंपराओं में गहराई से निहित है।

 

पूरे भारत में लोग संक्रांति और पोंगल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। कृतज्ञता, विपुलता और नवोत्थान का यह त्यौहार हमारी संस्कृति की कृषि परंपराओं में गहराई से निहित है।

संक्रांति और पोंगल के अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी को सुख, अच्छे स्वास्थ्य और आने वाले फसल के समृद्ध मौसम की शुभकामनाएं।”

@kishanreddybjp

"यहाँ संक्रांति कार्यक्रम की कुछ और तस्वीरें हैं। भोगी अग्नि भी जलाई गई।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Param pragya: India’s parivartan

Media Coverage

Param pragya: India’s parivartan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
विश्व हाथी दिवस पर प्रधानमंत्री ने देश के सशक्त हाथी संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला
August 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि विश्व हाथी दिवस पर हम उस भव्य हाथी का जश्न मनाते हैं, जो भारत की पर्यावरण विरासत का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि विश्व के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी भारत में रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारे देश में 33 हाथी अभ्यारण्य हैं, जो हाथियों के लिए प्राकृतिक आवास हैं और उनके दीर्घकालिक संरक्षण के हमारे प्रयासों को मजबूत करते हैं। श्री मोदी ने इन सभी प्रयासों में अभिन्न भूमिका निभाने वाले सभी वन कर्मियों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों, महावतों और स्थानीय समुदायों पर भी गर्व व्यक्त किया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

विश्व हाथी दिवस पर, हम उस भव्य हाथी का जश्न मनाते हैं जो देश की पर्यावरण विरासत का अभिन्न अंग रहा है। यह गर्व की बात है कि भारत विश्व के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथियों का निवास स्थान है। हमारे देश में 33 हाथी अभ्यारण्य हैं, जो हाथियों के लिए आवास प्रदान करते हैं और उनके दीर्घकालिक संरक्षण के हमारे प्रयासों को मजबूत करते हैं। हम उन सभी वन कर्मियों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों, महावतों और स्थानीय समुदायों पर भी गर्व करते हैं जो इन सभी प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।