कुवैत में प्रवासी भारतीयों की गर्मजोशी और स्नेह असाधारण है: प्रधानमंत्री
43 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत की यात्रा कर रहा है: प्रधानमंत्री
भारत और कुवैत के बीच सभ्यता, समुद्र और वाणिज्य का रिश्ता है: प्रधानमंत्री
भारत और कुवैत हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं: प्रधानमंत्री
भारत कुशल प्रतिभाओं की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है: प्रधानमंत्री
भारत में स्मार्ट डिजिटल प्रणाली अब विलासिता की वस्तु नहीं रह गयी है, बल्कि यह आम आदमी के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गयी है: प्रधानमंत्री
भविष्य का भारत वैश्विक विकास का केंद्र होगा, दुनिया का विकास इंजन होगा: प्रधानमंत्री
भारत, एक विश्व मित्र के रूप में, विश्व की भलाई के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के शेख साद अल-अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ‘हला मोदी’ में भारतीय समुदाय के एक बड़े समूह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कुवैत के विभिन्न समुदायों के भारतीय नागरिक शामिल हुए।

प्रधानमंत्री का समुदाय ने असाधारण गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय समुदाय ने भारत-कुवैत संबंधों को बहुत समृद्ध किया है। भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कुवैत के महामहिम अमीर को उनके विनम्र निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि 43 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री सदियों पुरानी मित्रता को और मजबूत करने के लिए कुवैत की यात्रा कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के विकास में समुदाय की कड़ी मेहनत, उपलब्धि और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसे स्थानीय सरकार और समाज द्वारा व्यापक रूप से मान्यता दी गई है। उन्होंने भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया। कुवैत और खाड़ी के अन्य स्थानों में भारतीय श्रमिकों को समर्थन देने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हुए, उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई प्रौद्योगिकी-आधारित पहलों, जैसे ई-माइग्रेट पोर्टल, के बारे में बात की।

प्रधानमंत्री ने भारत के विश्वबंधु, यानि दुनिया का मित्र, दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की तीव्र प्रगति और परिवर्तन, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, अवसंरचना और सतत विकास, के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के अलावा, भारत फिनटेक में वैश्विक अग्रणी देश है, स्टार्ट-अप क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक शक्ति है और दुनिया भर में सबसे अधिक डिजिटल रूप से जुड़े समाजों में से एक है। उन्होंने वित्तीय समावेश, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और समावेशी विकास जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विकसित भारत और नए कुवैत की दोनों देशों की साझा आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हुए, उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और कुवैत के लिए एक साथ काम करने के बहुत सारे अवसर हैं। भारत की कौशल क्षमता और नवाचार दोनों देशों के बीच नई साझेदारी को बढ़ावा दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी सदस्यों को जनवरी 2025 में भारत में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How GST 2.0 changed India’s car market and boosted small car sales

Media Coverage

How GST 2.0 changed India’s car market and boosted small car sales
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 मई 2026
May 19, 2026

Exports Up, Economy Strong, World Collaborating: PM Modi's Reforms Delivering Jobs, Growth & Green Future