प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल यूएई के राष्ट्रपति, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच, द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया एवं दोनों देशों के लोगों के साझा लाभ के लिए सहयोग को और विकसित व गहरा करने पर जोर दिया।

महामहिम शेख मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के इतिहास में, दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी और राष्ट्र की सेवा में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने महामहिम को उनकी शुभकामनाओं और भारत के लोगों के प्रति व्यक्त स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
US tariff cut to boost India textile exports, double-digit growth seen

Media Coverage

US tariff cut to boost India textile exports, double-digit growth seen
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए स्वास्थ्य और प्रसन्‍नता के लिए हंसी की शक्ति पर प्रकाश डाला
February 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्राचीन ज्ञान पर आधारित एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने सर्वोत्तम औषधि के रूप में हंसी के शाश्वत मूल्य पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक संस्कृत श्लोक उद्धृत करते हुए इस बात पर बल दिया कि:

"औषधेष्वपि सर्वेषु हास्यं श्रेष्ठं वदन्ति ह।

स्वाधीनं सुगमं चैवरोग्यानंदविवर्धनम्।"