वैश्विक आर्थिक माहौल अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण है। संभावनाएं बेहतर होने के बावजूद सुधार अब भी नाजुक दौर में है।

प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं में जारी कमजोरी और राजनीतिक द्वंद के माहौल में हमें नये वित्‍तीय संकट के संकेतों को पहचानने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

इराक तथा व्‍यापक क्षेत्र में घटनाक्रम इस पर प्रभाव डाल सकते हैं। मुझे कई देशों में कड़ी मौद्रिक नीति तथा हमारे देशों में निवेश और विकास दर में कमी को लेकर भी चिंता है।

वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए एक मुक्‍त, नियमाधारित अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार व्‍यवस्‍था बेहद महत्‍वपूर्ण है।

इसे विकासशील देशों की आकांक्षाओं पर ध्‍यान देना चाहिए।

निश्चित रूप से इसे हमारे समाज के सबसे कमजोर तबकों की विशेष जरूरतों जैसे खाद्य सुरक्षा का अवश्‍य ध्‍यान रखना चाहिए।

डब्‍ल्‍यूटीओ की दोहा दौर की वार्ताओं से ये हमारी व्‍यापक उम्‍मीदें हैं।

महामहि‍म,

ब्रिक्‍स नया विकास बैंक की स्‍थापना के लिए समझौता एक महत्‍वपूर्ण कदम है। मुझे खुशी है कि 2012 में नई दिल्‍ली में शुरू हुई पहल आज वास्‍तविकता बन गई है।

ब्रिक्‍स आपात रिजर्व व्‍यवस्‍था पर समझौता भी एक और महत्‍वपूर्ण कदम है।

मैं इन दो उपायों को इतनी जल्‍दी अंजाम तक पहुंचाने के लिए हमारे वित्‍तमंत्रियों को बधाई देता हूं।

इन उपायों का मूल विकासशील देशों के रूप में हमारे अपने अनुभव रहे हैं।

वे एक वैश्विक संस्‍थान स्‍थापित करने की हमारी क्षमताओं के द्योतक हैं।

वे हमारे देशों को विकास में मदद करने तथा अन्‍य देशों की मदद करने के नए मार्ग खोलेंगे।

हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ये संस्‍थान विकास और स्थिरता का एक नया मॉडल स्‍थापित करें।

महामहिम, इस शिखर सम्‍मेलन का थीम, मेरी सरकार का निर्देशक तत्‍व भी है। हमारी व्‍यापक सामाजिक, क्षेत्रीय और आर्थिक विविधता को देखते हुए हमारे लिए समावेश एक विशेष चुनौती और जिम्‍मेदारी है।

हमारी नीतियां लोगों को कौशल और अवसर प्रदान कर सशक्‍त करने पर केंद्रित होंगी।

हम बुनियादी ढांचे, सस्‍ते आवास, स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा और स्‍वच्‍छ ऊर्जा में भारी निवेश करेंगे।

हम उन सभी संभावनाओं का दोहन करेंगे जो उन्‍नत प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल से संभव हैं।

इस सबके लिए विकास को गति देनी होगी।

हम अपनी वृद्धि में बाधा डाले बगैर हमारी विकास प्रक्रिया को सतत बनाए रखने के लिए स्वच्‍छ और सीमित संसाधनों पर जोर देंगे।

निरंतरता (सतत) भारतीय जीवनशैली का अहम तत्‍व है। जैसा कि महात्‍मा गांधी ने कहा है कि विश्‍व में हर एक की जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्‍त संसाधन हैं, लेकिन सभी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं। हम प्रकृति के उपहार को गृहण कर सकते हैं हालांकि प्रकृति का शोषणएक अपराध है।

हमने सहस्राब्दि विकास लक्ष्‍य को हासिल करने की दिशा में प्रगति की है। लेकिन व्‍यापक गरीबी अब भी हमें चिढ़ाती है।

हमें 2015 के बाद विकास एजेंडा के केंद्र में गरीबी उन्‍मूलन को अवश्‍य रखना चाहिए। यह इस मुद्दे पर वैश्विक विमर्श खासकर संयुक्‍त राष्‍ट्र में वार्ता तय करने के लिए बेहद जरूरी है। इस तरह के प्रयासों में आम राय बनाने के लिए ब्रिक्‍स वैश्विक पटल पर अहम आवाज बन सकता है।

महामहि‍म,

ब्रिक्‍स आज इस स्थिति में है जहां यह क्षैतिज प्रभाव के जरिये विश्‍व को संज्ञान लेने के लिए मजबूर कर सकता है।

हमारी आपसी भलाई हमारे संबंधों को गहरा करने में निहित है।

हमें इस सशक्‍त मंच को और विकेंद्रीकृत करने पर ध्‍यान केंद्रित करना चाहिए।

हमें शिखर सम्‍मेलन और नेतृत्‍व केंद्रित वार्ताओं से आगे बढ़कर उपराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आदान प्रदान की ओर बढ़ना चाहिए। हमें अपने राज्‍यों, शहरों और स्‍थानीय निकायों के बीच संबंधों को प्रोत्‍साहित करना चाहिए।

वास्‍तव में ब्रिक्‍स ‘जन से जन’ के संपर्क से प्रेरित होना चाहिए। इस संबंध में हमारे युवाओं को विशेषकर आगे आना चाहिए।

इस संबंध में हमारी भाषाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए सभी ब्रिक्‍स देशों में ब्रिक्‍स भाषा स्‍कूल एक बेहतर शुरुआत हो सकते हैं।

इसके अलावा हम सबको शिक्षा उपलब्‍ध कराने के लिए व्‍यापक तौर पर ऑनलाइन कोर्स भी बनाने पर विचार कर सकते हैं।

हम ब्रिक्‍स यूनिवर्सिटी के विचार की संभावनाएं भी तलाश सकते हैं।

आज प्रौद्योगिकी सामाजिक और आर्थिक विकास के प्रत्‍येक क्षेत्र में परिवर्तन का कारक है।

ब्रिक्‍स देशों में उपलब्‍ध प्रतिभाओं को एक साथ मिलाकर स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, कृषि, संसाधनों के प्रबंधन और शहरी विकास में सहयोग के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

संभवत: ब्रिक्‍स देशों के एक युवा वैज्ञानिक फोरम की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।

इसके अलावा अन्‍य विकल्‍प हो सकते हैं:

ब्रिक्‍स राष्‍ट्रों के लिए एक सस्‍ती स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा।

हमारे लघु और मध्‍यम उद्यमों के बीच अधिक सहयोग के लिए तंत्र स्‍थापित करना।

ब्रिक्‍स देशों के बीच पर्यटन प्रोत्‍साहित करने को एक साझा फ्रेमवर्क।

ब्रिक्‍स सहयोग को मजबूत बनाने के लिए हमारे रूसी और चीनी समकक्षों ने जो प्रस्‍ताव दिए हैं, मुझे उनकी जानकारी है।

हमारे वार्ताकारों (शेरपाओं) को तत्‍काल उनका परीक्षण करना चाहिए।

आइये मानवता की प्रगति के लिए ब्रिक्‍स को और मजबूत बनाने के लिए अपने संबंध मजबूत करें।

धन्‍यवाद

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Conferred With Slovakia’s 'Order Of The White Double Cross', His 33rd Global Honour So Far

Media Coverage

PM Modi Conferred With Slovakia’s 'Order Of The White Double Cross', His 33rd Global Honour So Far
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...

Your Excellency, Prime Minister फ़ित्सो,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!

“दोब्री देन”

हमारे आत्मीयता भरे स्वागत के लिए मैं Prime Minister फ़ित्सो का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

वे अनुभवी लीडर होने के साथ-साथ भारत के सच्चे मित्र हैं। भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनकी मित्रता और अटूट प्रतिबद्धता का विशेष महत्व रहा है। मुझे खुशी है कि आज उनसे मिलकर, मुझे हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का सुअवसर मिला।

मेरी यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है। मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमने अपने संबंधों को Comprehensive Partnership का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह हमारे साझा विश्वास, साझा प्राथमिकताओं और साझा भविष्य का प्रतीक है।

Friends,

आज प्रधानमंत्री जी और मैंने हमारे सहयोग को नई दिशा और नई ऊर्जा देने पर विस्तृत रूप से चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग में हो रही प्रगति हमारे लिए संतोष का विषय है।

लेकिन हमारी क्षमताएँ विशाल हैं। हमारी आकांक्षाएँ उससे भी बड़ी हैं। Automobile, रेल्वे, advanced manufacturing और green technologies हमारे लिए विशेष रुचि के क्षेत्र हैं। इन सभी विषयों में आज हमने अपनी ताकतों को जोड़कर दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

India-EU FTA को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया से मिले सहयोग के लिए मैं प्रधानमंत्री जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। हम इसके जल्द से जल्द implementation के लिए काम करेंगे ताकि दोनों देशों के उद्योग, स्टार्टअप्स और traders इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

Friends,

Technology हमारी भावी साझेदारी का महत्वपूर्ण स्तंभ है। Digital technology पर आज किए गए MOU से Digital Public Infrastructure में सहयोग की नई संभावनाएं बनेंगी।

मुझे खुशी है कि स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में AI के विषय पर India Chair स्थापित की जा रही है। AI मानवता की सेवा और प्रगति का सशक्त माध्यम बने, यही हमारी साझा सोच है। हमारा मानना है कि AI का भविष्य केवल innovation से नहीं, बल्कि trust, responsibility और human dignity पर आधारित होना चाहिए।

हमारे बीच स्पेस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का बहुत बड़ा potential है। 2017 में स्लोवाकिया की पहली satellite भारत द्वारा लॉन्च की गई थी। आज भारत में स्पेस सेक्टर अभूतपूर्व गति से नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। मैं स्लोवाकिया की कंपनियों को इस विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

Civil Nuclear Energy भी दोनों देशों के लिए मुख्य प्राथमिकता का क्षेत्र है। हमने इस क्षेत्र में दोनों देशों की इंडस्ट्रीज़ और experts के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।

रक्षा सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास और strategic convergence का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज हमने Letter of Intent sign किया। इससे joint development, joint production और defence industries के बीच सहयोग को नई गति मिलेगी।

Friends,

वैश्विक मंच पर भी भारत और स्लोवाकिया करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं। हम सहमत हैं कि सभी विवादों और तनावों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। हम सभी पार्टनर्स के साथ मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वैश्विक संस्थानों को इक्कीसवीं सदी की वास्तविकताओं और चुनौतियों के अनुरूप खुद को redefine करना होगा। इस विषय पर हम वैश्विक प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Friends,

दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और people-to-people ties हमारे संबंधों को मज़बूत आधार प्रदान करते हैं। भारत के प्राचीन उपनिषदों का “स्लोवाक” भाषा में अनुवाद किया जाना हमारी सांस्कृतिक निकटता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

स्लोवाकिया में रह रहे भारतीय मूल के लोग यहाँ की economy और society में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच professionals और skilled workers की mobility बढ़ाने के लिए आज हमने labour migration पर MOU की घोषणा की है। हम शीघ्र ही social security पर MOU को भी अंतिम स्वरूप देंगे।

Excellency,

आज की अत्यंत सार्थक चर्चा और भारत के लिए आपकी सकारात्मक सोच के लिए मैं एक बार फिर आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूँ। और मुझे ख़ुशी हैं की आपने सार्वजनिक रूप से भी इस निमंत्रण का स्वीकार किया है। हम आपका स्वागत करने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं।

मुझे विश्वास है कि हमारी Comprehensive Partnership आने वाले वर्षों में नए अवसरों, साझा समृद्धि और हमारे लोगों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगी।

बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्कार ।