प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दौरे पर जाएंगेपटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे
पीएम मोदी बिहार में 4 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित नमामि गंगे के तहत 4 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी दिनांक 14 अक्टूबर, 2017 को बिहार का दौरा करेंगे। 

प्रधानमंत्री पटना विश्वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह को संबोधित करेंगे। 

मोकामा में, प्रधानमंत्री नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चार निकास प्रणाली परियोजनाओं की तथा 4 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय  3700 करोड़ रुपए से अधिक होगा। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

निकास प्रणाली परियोजना में, बेउर में सीवरेज ट्रीटमेंट,  बेउर में सीवर नेटवर्क के साथ सीवरेज प्रणाली, करमालीचक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सैदपुर में एसटीपी और निकास नेटवर्क शामिल है। ये सभी परियोजनाएं मिलकर 120 एमएलडी की नई क्षमता का निर्माण करेंगी और बेउर के लिए विद्यमान 20 एमएलडी का उन्नयन होगा। 

वह चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निम्नलिखित हैं, जिन की आधारशिला रखी जाएगी: 

  • एनएच 31 के औंटा-सिमरिया खंड को चार लेन बनाना तथा 6 लेन का गंगा सेतु का निर्माण।
  • NH 31 के बख्तियारपुर- मोकामा खंड को चार लेन बनाना।
  • एनएच 107 के महेश खुंट-सहरसा-पूर्णिया खंड को दो लेन का निर्माण करना।
  • NH 82 के बिहारशरीफ- बरबीघा- मोकामा खंड का दो लेन निर्माण करना।
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's electric car sales set to cross 3 lakh units for first time in 2026: Report

Media Coverage

India's electric car sales set to cross 3 lakh units for first time in 2026: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जून 2026
June 29, 2026

PM Modi Advancing National Strength Through Unity, Innovation and Janbhagidari