प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल (9मार्च, 2019) उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की यात्रा करेंगे। वे ग्रेटर नोएडा के पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय पुरातत्‍व संस्‍थान में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय पुरातत्‍व संस्‍थान के उद्घाटन के तहत एक पट्टिका का अनावरण करेंगे। वे परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय पुरातत्‍व संस्‍थान, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) के अन्‍तर्गत है और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 में स्थित है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी मेट्रो के नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन करेंगे। मेट्रो के इस नए मार्ग से नोएडा के निवासियों को एक सुविधाजनक और तेज परिवहन व्‍यवस्‍था का लाभ मिलेगा। इससे सड़क के ट्रेफिक में कमी आएगी तथा यह पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्‍यवस्‍था है। 6.6 किलोमीटर लम्‍बा यह रेलखंड दिल्‍ली मेट्रो के ब्‍लू लाईन का विस्‍तार है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी 2 ताप ऊर्जा संयंत्रों का शिलान्‍यास करेंगे। इनमें से एक 1320 मेगावाट क्षमता का सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्‍ट है, जो उत्‍तर प्रदेश के बुलन्‍दशहर जिले के खुर्जा में स्थित है। खुर्जा ताप ऊर्जा परियोजना सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगी। इसमें 660-660 मेगावाट क्षमता की 2 इकाईयां होंगी। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संयंत्र में अत्‍याधुनिक उत्‍सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा। उच्‍च कार्यकुशलता वाले इस संयंत्र में ऊर्जा उत्‍पादन के लिए अपेक्षाकृत कम ईंधन का उपयोग किया जाएगा। खुर्जा संयंत्र से बिजली की कमी झेल रहे उत्‍तरी क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इस संयंत्र से विशेषकर उत्‍तर प्रदेश तथा उत्‍तराखंड, राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्‍ली को लाभ मिलेगा। इस परियोजना से प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। बुलन्‍दशहर तथा निकटवर्ती जिलों का सर्वांगीण विकास होगा।

दूसरा संयंत्र बिहार के बक्‍सर में 1320 मेगावाट क्षमता का ताप ऊर्जा संयंत्र है। बक्‍सर ताप ऊर्जा संयंत्र को वीडियो लिंक के माध्‍यम से लॉंच किया जाएगा। इस संयंत्र में 660-660 मेगावाट क्षमता की 2 इकाईयां होंगी। यह संयंत्र सुपर क्रिटिकल प्रौद्योगिकी पर आधारित होगा। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संयंत्र में अत्‍याधुनिक उत्‍सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा। बक्‍सर संयंत्र से बिहार और पूर्वी क्षेत्र में बिजली की कमी की समस्‍या में कमी आएगी।

इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जन समुदाय को सम्‍बोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट देशभक्त, विद्वान और राजनेता बताया, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का अटूट विश्वास, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति उनकी दृढता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में अंकित है।

डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के गहन विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्कृत में रचित सुभाषितम भी साझा किया:

“न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।”

परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥”

सुभाषितम् में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमरत्व कर्मों, धन-दौलत या वंश से नहीं, बल्कि त्याग और महान आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण से प्राप्त होता है। वे महान आत्माएं जो राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने स्वार्थों का त्याग कर देते हैं, समय की सीमाओं को पार करते हुए जनमानस में अमर हो जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो एक विशिष्ट देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनका अटूट विश्वास, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित है। हम उनके द्वारा संजोए गए और अपनी अंतिम सांस तक सेवा किए गए मूल्यों के मार्गदर्शन में एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी दृढता की पुष्टि करते हैं।”

“निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।

परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥”