प्रधानमंत्री कल डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल दिल्‍ली के 15 जनपथ पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्धाटन करेंगे। वह डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर फॉर सोसियो-इकनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन (डीएआईसीएसईटी) का भी उद्घाटन करेंगे। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कल 11 बजे मैं दिल्‍ली के 15 जनपथ पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन करूंगा। यह आयोजन मेरे लिए कहीं अधिक खास है क्‍योंकि मुझे इस सेंटर के लिए आधारशिला रखने का अवसर मिला था। हमारी राष्‍ट्रीय राजधानी के बीचो-बीच स्थित यह केंद्र डॉ. अंबेडकर के लिए एक उचित श्रद्धांजलि है। 

डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर बौद्ध और वर्तमान वास्‍तुकला का मेल है। इसमें सेमिनार के साथ-साथ सम्‍मेलन कक्ष भी मौजूद हैं। इसमें तीन ऑडिटोरियम और एक समृद्ध डिजिटल रिपॉजिटरी यानि डिजिटल संग्रह के साथ विशाल पुस्‍तकालय है। 

कल डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर फॉर सोसियो-इकनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन (डीएआईसीएसईटी) का उद्घाटन किया जाएगा। यह संस्‍था अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ युवाओं के बीच अनुसंधान एवं मूल सोच को प्रोत्‍साहित करेगी।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total

Media Coverage

Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने महात्मा अय्यंकाली को सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक रूप से वंचित लोगों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिए शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने, कृषि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और निर्धनों की सेवा करने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं!

उन्हें सामाजिक न्याय के एक महान अग्रदूत के रूप में याद किया जाता है। सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिए शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने, कृषि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और निर्धनों की सेवा करने के उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले सभी लोगों को शक्ति प्रदान करता है।