प्रधानमंत्री मोदी करेंगे विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण
सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर की मूर्ति गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित है
नर्मदा के तट पर स्थित यह प्रतिमा महान सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है
182 मीटर की ऊंचाई के साथ इसका वजन 1700 टन, पैर की ऊंचाई 80 फुट, हाथ की ऊंचाई 70 फुट, कंधे की ऊंचाई 140 फुट और चेहरे की ऊंचाई 70 फुट है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल 31 अक्‍टूबर, 2018 को गुजरात के केवड़ि‍या में विश्‍व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’ को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

सरदार वल्‍लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा उनकी जयंती पर गुजरात के नर्मदा जिले स्थित केव‍ड़ि‍या में राष्‍ट्र को समर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’ को राष्‍ट्र को समर्पित करने के मद्देनजर मिट्टी एवं नर्मदा के जल को एक कलश में डालेंगे।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद ‘वाल ऑफ यूनिटी’ पर पहुंचेंगे और इसका उदघाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’ के सामने प्रार्थना करेंगे। वह संग्रहालय एवं प्रदर्शनी के साथ-साथ दर्शक दीर्घा का भी अवलोकन करेंगे। 153 मीटर ऊंची इस दर्शक दीर्घा में एक समय में अधिकतम 200 आगंतुक उपस्थित हो सकते हैं। यहां से सरदार सरोवर बांध, इसके जलाशय और सतपुड़ा एवं विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं का मनोरम दृश्‍य नजर आता है।

इस प्रतिमा को राष्‍ट्र को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान भारतीय वायु सेना के विमान फ्लाईपास्ट करेंगे। इसके साथ ही विभिन्‍न सांस्‍कृतिक दल इस अवसर पर अपनी-अपनी अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन भी करेंगे।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।