यह मेरा सौभाग्य है, जिन सपनों से अरसे से संजोया था, राजनीति में नहीं था तब भी यहां आता था, लेकिन पता नहीं शायद भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो आओ यहां करके दिखाओ, आज बाबा के आदेश से सपना साकार होने का शुभारंभ हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
मंदिरों की रक्षा कैसे हो उसकी आत्मा को बरकरार रखते हुए आधुनिक व्यवस्था हो इसका बहुत अच्छा मिलन दिख रहा है: पीएम मोदी
मुझे बुलावा ऐसे ही कामों के लिए था, मेरा संकल्प मजबूत हुआ है, यह काशी नहीं देश से जुडा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी के काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और एक परियोजना के सांकेतिक शिलान्‍यास के बाद वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि काशी विश्‍वनाथ धाम परियोजना से जुड़ना उनके लिए ईश्‍वर का आर्शिवाद है। उन्‍होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को पूरे समर्पण के साथ अपना कार्य करने के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्‍होंने उनलोगों को बधाई भी दी जिन्‍होंने मंदिर के आसपास स्थिति अपनी जमीन परियोजना के लिए अधिकृत करने की अनुमति दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी विश्‍वनाथ मंदिर ने कई सदियों तक अन्‍याय झेलने के बावजूद अपना अस्तित्‍व बनाए रखा है। उन्‍होंने दो सदी से भी ज्‍यादा समय पहले काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पुनरूद्धार के लिए किए गए कार्यों के संदर्भ में रानी अहिल्‍याबाई होल्‍कर का स्‍मरण किया है और उनकी सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि पिछले कई समय से काशी विश्‍वनाथ मंदिर के आसपास स्थित करीब 40 मंदिरों में अवैध अतिक्रमण हुआ था लेकिन अब इन सबको अतिक्रमण से मुक्‍त करा लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब गंगा नदी और काशी विश्‍वनाथ मंदिर के बीच सीधा संपर्क बनाने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

 

 

उन्‍होंने कहा कि यह परियोजना अन्‍य परियोजनाओ के लिए एक आदर्श मॉडल होगी और काशी को विश्‍व पटल पर एक नयी पहचान दिलाएगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s pharma exports cross $28 bn till February, likely to end up with growth in rupee terms in FY26

Media Coverage

India’s pharma exports cross $28 bn till February, likely to end up with growth in rupee terms in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 5 अप्रैल 2026
April 05, 2026

From Aatmanirbhar to Viksit Bharat: PM Modi’s Leadership Powers India’s Multi-Sector Triumph