प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश के राष्ट्रपति माननीय श्री मोहम्मद अब्दुल हामिद से भेंट की।

दोनों राजनेताओं ने इस बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा उत्कृष्ट स्थिति पर काफी संतोष व्यक्त किया। भारत के दौरे पर आए राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शेख हसीना, जो अपनी पूर्व प्रतिबद्धता के कारण निजी तौर पर यहां आने में असमर्थ थीं, की ओर से दी गई बधाई से प्रधानमंत्री श्री मोदी को अवगत कराया। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को बांग्लादेश का दौरा करने के लिए दिए गए आमंत्रण से अवगत कराया जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया। दोनों राजनेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इस बारे में राजनयिक चैनलों के जरिये उपयुक्त तिथियां तय कर ली जायेंगी।

प्रधानमंत्री ने यह बात रेखांकित की कि बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान बना द्विपक्षीय रिश्ता अब भी भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले 5 वर्षों के दौरान दोनों देशों ने कई लंबित जटिल मुद्दों जैसे कि भूमि सीमा के सीमांकन को सुलझाने में काफी परिपक्वता एवं धैर्य का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी (2020 में) और बांग्लादेश की मुक्ति की 50वीं वर्षगांठ (2021) को समुचित ढंग से मनाने के लिए किए जा रहे संयुक्त प्रयासों के हिस्से के रूप में भारत और बांग्लादेश के आपसी संबंधों को नए मुकाम पर ले जाने की अहमियत पर विशेष जोर दिया।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति 30 मई, 2019 को भारत की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भारत के दौरे पर आए हुए थे। प्रतिष्ठित अतिथि ने इससे पहले दिसंबर 2014 में भारत की राजकीय यात्रा की थी और इसके साथ ही वह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली बैठक में भाग लेने के लिए मार्च 2018 में आधिकारिक दौरे पर यहां आए थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Private capex jumps 67% to Rs 7.7 lakh crore, signals investment revival: CII

Media Coverage

Private capex jumps 67% to Rs 7.7 lakh crore, signals investment revival: CII
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने इसके पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर बताया
May 11, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ पर वहां पहुंचकर अपने दिव्य अनुभव का वर्णन किया। श्री मोदी ने कहा कि मंदिर के मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों की अपार ऊर्जा और उत्साह देखकर वे अभिभूत और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज वे उस क्षण को फिर से जी रहे हैं जो भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के दौरान अनुभव किया होगा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण चारों ओर एक अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सोमनाथ के हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगिनत लोगों के एकत्रित होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए, श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह ऐतिहासिक दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

"जय सोमनाथ! यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हम पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने का समारोह मना रहे हैं।"

"पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है! मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर किया होगा। सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण हर तरफ अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।" 

सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अनगिनत लोग एकत्रित हुए हैं। वह दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर था।