प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी की स्थिति की समीक्षा की 
जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक मोड़: पीएम मोदी
'एक राष्ट्र, एक बाजार और एक कर' से देश के आम नागरिकों को होगा फायदा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने 1 जुलाई से लागू होने वाली जीएसटी की स्थिति की आज समीक्षा की।

ढाई घंटे तक चलने वाली बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों और कैबिनेट सचिव ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की । इनमें आईटी तत्परता, मानव संसाधन तत्परता, प्रशिक्षण और अधिकारियों के संवेदीकरण, पूछताछ से निपटने की प्रक्रिया और निगरानी आदि मुद्दे शामिल है । प्रधानमंत्री को बताया गया कि जीएसटी सिस्टम जैसे कि आईटी बुनियादी ढांचा, अधिकारियों के प्रशिक्षण, बैंकों के साथ एकीकरण और मौजूदा करदाताओं के नामांकन समय से संपन्न होंगे और 1 जुलाई से इसका कार्यान्वयन किया जा सकेगा। सूचना सुरक्षा प्रणाली के बारे में भी चर्चा की गई।

सवालों का समय से जवाब देने के लिए टिवटर हैंडलर - @askGst_GOI को शुरू किया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय टोल फ्री नं. 1800-1200-232 को भी शुरू किया गया है।

प्रधान मंत्री ने जोर देकर कहा कि 1 जुलाई से जीएसटी का कार्यान्वयन सभी हितधारकों राजनीतिक दलों, व्यापार और उद्योग संगठनों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने जीएसटी को अर्थव्यवस्था के लिए एक नया मोड़ बताया जो देश के इतिहास में एक अभूतपूर्व कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक राष्ट्र; एक बाजार, एक कर से आम आदमी को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने जीएसटी को देखते हुए साइबर सुरक्षा पर प्रमुख रूप से ध्यान देने को कहा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
May 03, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री"