प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू करने की तैयारी की समीक्षा की
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा
 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय बजट में घोषित की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना “आयुष्मान भारत” की शुरुआत करने की तैयारियों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दो घंटे से अधिक चली उच्चस्तरीय बैठक में इस योजना को लेकर अब तक हुए काम के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, परिवार स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय और नीति आयोग के अधिकारियों की सराहना की।

इस योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत संपूर्ण भारत में 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारो को लाभांवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की तैयारी की भी समीक्षा की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अधिकारियों से श्रेष्ठ और लक्षित योजना के प्रति काम करने का अनुरोध किया जिससे समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को लाभ पहुंचाया जा सके।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt

Media Coverage

99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर के प्रयासों की सराहना की
March 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर के किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसी कई समर्पित टीमें हैं जो इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आने वाली पीढ़ियां हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ी रहें।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“मैंने आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की एक झलक देखी। मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसी कई समर्पित टीमें हैं जो इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आने वाली पीढ़ियां हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ी रहें।”