कार्टून आहत नहीं करते बल्कि उनमें ‘जख्मों को भरने की शक्ति’ होती है: प्रधानमंत्री मोदी
आरके लक्ष्मण के कार्टून सामाजिक विज्ञान पढ़ाने का सबसे आसान तरीका है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुंबई में जाने-माने कार्टूनिस्ट आर.के.लक्ष्मण पर आधारित कॉफी टेबल बुक “टाइमलेस लक्ष्मण” का विमोचन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कालातीत यात्रा का हिस्सा बन कर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक लक्ष्मण की रचनाओं के संसार को समझने में मदद करेंगी।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण के कार्यों का अध्ययन सम-सामयिक समाजशास्त्र और सामाजिक परिवेश को समझने का बेहतर तरीका है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक लक्ष्मण या उनकी स्मृति मात्र के लिए नहीं है, बल्कि उन करोड़ो लोगों के लिए है, जिनके मन-मस्तिष्क में किसी न किसी रूप में लक्ष्मण विद्यमान हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लक्ष्मण का सामान्य-जन समयातीत और अखिल भारतीय रहा है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय और लोगों की सभी पीढ़ियां उनमें दृष्टिगत होती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आम व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किस तरह पदम पुस्कारों की प्रक्रिया में बदलाव लाया गया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pvt investment in space sector crosses $618 million, 17 startups given nod for space activities: Minister Jitendra Singh to RS

Media Coverage

Pvt investment in space sector crosses $618 million, 17 startups given nod for space activities: Minister Jitendra Singh to RS
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए शुभ विचारों, वाणी और कर्मों को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया
July 24, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें इस बात पर बल दिया गया कि विचार, वाणी और कर्म में निरंतर अभ्यास किस प्रकार व्यक्ति के चरित्र और जीवन की दिशा को आकार देता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

"कर्मणा मनसा वाचा यदभीक्ष्णं निषेवते।

तदेवापहरत्येनं तस्मात् कल्याणमाचरेत्॥"

मनुष्य अपने कर्मों, विचारों और वाणी के माध्यम से निरंतर जिसका अभ्यास करता है, अंततः वही उसके व्यक्तित्व को आकार देता है और उसे उसी दिशा में ले जाता है, इसलिए, व्यक्ति को अपने विचारों और संवाद में सदैव केवल कल्याणकारी विषयों को ही स्थान देना चाहिए।