महामान्य प्रमुख स्वामी महाराज एक महान व्यक्ति थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और मानवतावादी प्रयासों ने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया: प्रधानमंत्री मोदी 
महामान्य प्रमुख स्वामी महाराज के समृद्ध विचार सभी बाधाओं को पार करते हुए लोगों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। हम हमेशा उनके गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बदलने के दृष्टिकोण से प्रेरित होते रहेंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एचएच प्रमुख स्‍वामी महाराज की उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'दुनियाभर के लाखों भक्‍तों के साथ जुड़ते हुए एचएच प्रमुख स्‍वामी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। वह एक महान आत्‍मा थे जिनकी अनुकरणीय सेवा और मानवतावादी प्रयासों ने असंख्‍य लोगों के जीवन पर सकारात्‍मक रूप से प्रभावित किया।

 एचएच प्रमुख स्‍वामी महाराज के समृद्ध विचार तमाम सीमाओं के पार लोगों का लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं। जरूरतमंद, गरीब एवं समाज के हाशिये पर जीवन-यापन करने वाले लोगों के जीवन में बदलाव के लिए हम उनके दृष्टिकोण से हमेशा प्रेरित होते हैं।

 एचएच प्रमुख स्‍वामी महाराज के साथ मेरा एक विशेष संबंध था। मैंने उनके साथ जो समय बिताया वह यादगार था। मुझे उनसे आशीर्वाद प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। मैंने पिछले साल सारंगपुर में उनके बारे में जो बातें कही थी वे इस लिंक https://www.youtube.com/ watch?v=azaYIrMsx5g पर उपलब्‍ध हैं।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FPOs’ sales rise via commodity exchanges in FY26

Media Coverage

FPOs’ sales rise via commodity exchanges in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 11 मई 2026
May 11, 2026

Society Above Politics: PM Modi’s Call for a Stronger, Self-Reliant & Sacred Bharat