प्रधानमंत्री मोदी ने आईएएस प्रशिक्षुओं से उनके विचारों और सुझावों को स्पष्ट रूप से बिना भय के व्यक्त करने का आग्रह किया
पीएम मोदी ने आईएएस प्रशिक्षुओं के साथ शासन, प्रशासन, प्रौद्योगिकी और नीति-निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्‍ट्रेशन (एलबीएसएनएए) में 92वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के 360 अधिकारी प्रशि‍क्षुओं से मुलाकात और बातचीत की। वह एलबीएसएनएए के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। 

उन्होंने अकादमी के संकाय सदस्यों से बातचीत की जिन्होंने उन्हें भारत के सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए वहां किए जा रहे काम के बारे में बताया। 

प्रधानमंत्री ने एलबीएसएनएए में अत्‍याधुनिक गांधी स्‍मृति पुस्‍तकालय का दौरा किया। उन्‍होंने अधिकारी प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित एक लघु सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इससे पहले अकादमी पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की मूर्तियों पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। 

कैबिनेट सचिव श्री पीके सिन्‍हा और एलबीएसएनएए की निदेशक श्रीमती उपमा चौधरी बातचीत के दौरान उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'BRICS 2026 becomes major Bharat achievement for PM Narendra Modi'

Media Coverage

'BRICS 2026 becomes major Bharat achievement for PM Narendra Modi'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 सितंबर 2026
September 15, 2026

A Mandate of Performance: Civic Wins, IPO Surge and Neighbourly Power Reflect Faith in PM Modi’s Leadership