भारत और जापान के बीच जो गहरे संबंध हैं, उन संबंधों का यश सिर्फ दो देशों की सरकारों को नहीं जाता है। उन संबंधों का यश आप जैसे सामाजिक जीवन के सभी वरिष्‍ठ लोगों ने जिस भावना के साथ एक छोटे से पौधे को अपनी बुद्धिमता-क्षमता के अनुसार एक विशाल वटवृक्ष बनाया है, इसके लिए आपको और आपके पूर्व के पीढि़यों को इसका यश जाता है। उनका हक बनता है और मैं इसलिए अब तक जिन-जिन लोगों ने भारत और जापान के संबंधों को सुदृढ़ किया है, उन सबका मैं हृदय से आभार व्‍यक्‍त करता हूं।

मुझे बताया गया है कि भारत-जापान एसोसिएशन को 110 साल हो गए हैं। मैं सोच रहा था कि आज के युग में एक फैमिली भी 100 साल तक इकट्ठे नहीं रहती है। अगर एक परिवार 100 साल तक इकट्ठा नहीं रह सकता है तो ये लीडरशिप की कितनी मैच्‍योरिटी होगी, दोनों देशों के नीति निर्धारकों की कितनी मैच्‍योरिटी होगी, जिसके कारण 110 साल तक ये संबंध और गहरा होता गया। ये अपने आप में, एक बहुत बड़ी प्रेरणा दायक घटना है।

मुझे यह भी बताया गया कि जापान की किसी भी देश के साथ इतनी पुरानी एक भी एसोसिएशन नहीं है, जितनी कि जापान और भारत की है। हमारे पूर्वजों ने ये जो महान नींव रखी है, मैं नहीं मानता हूं कि ये महान काम किसी तत्‍कालीन लाभ के लिए किया गया है। ये नींव पूरे मानव जाति के कल्‍याण को ध्‍यान में रखते हुए ये नींव रखी गई है जिसे दोनों देशों के महानुभावों ने और ताकतवर बनाया है।

अब हम इस पीढ़ी की और आने वाले पीढि़यों की जिम्‍मेदारी है, कि जो 110 साल की ये यात्रा है, एक तपस्‍या है, उसको हम अधिक प्राणवान कैसे बनायें, अधिक जीवंत कैसे बनायें और आने वाली पीढि़यों तक उसके संस्‍कार संक्रमण के लिए हम मिलकर के क्‍या कर सकते हैं, ये हम सबका दायित्‍व है।

कल जैसे प्रधानमंत्री आबे और मेरे बीच जो वार्ता हुई, हमारा एक जो तोक्यो डिक्‍लरेशन था, उसमें एक महत्‍वपूर्ण निर्णय हुआ है कि अब तक हम ‘स्‍ट्रे‍टेजिक ग्‍लोबल पार्टनर्स’ के रूप में काम करते थे, अब हमारा उसका स्‍टेटस ऊपर करके ‘स्‍पेशल स्‍ट्रेटेजिक ग्‍लोबल पार्टनर्स’ के रूप में आगे बढ़े हैं। ये हो सका है, इसके दो कारण हैं। एक, ये 110 साल पुरानी निरंतर हमारी ये एसोसिएशन, ये निरंतर संपर्क की व्‍यवस्‍था, इंडियन और जापानीज पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की सक्रियता और दूसरा जो सबसे बड़ा कारण है, वह आज भले हम स्‍पेशल स्‍ट्रेटेजिक ग्‍लोबल पार्टनर्स के रूप में कागज पर हमने शायद लिखा हो, लेकिन जो चीज हमने कागज पे नहीं, हमारे दिलों में लिखी गई है, वह है जापान भारत की ‘स्पिरिचुअल पार्टनरशिप’।

मैं देख रहा हूं कि जापान में धीरे-धीरे हिंदी भाषा सीखने का जो उत्‍साह है, उमंग है, वह बढ़ता ही चला जा रहा है। उसी प्रकार से योग के संबंध में मैं देख रहा हूं कि जापान की रूचि और बढ़ रही है। यानी एक-एक बारीक चीज का संबंध हमारा जुड़ रहा है।

जापान का भारत पर कितना बड़ा हक है, मैं एक उदाहरण बताना चाहता हूं। अभी कुछ दिन पहले मुझे आपकी एक चिट्ठी मिली थी और चिट्ठी में आपने मुझे लिखा था कि मोदी जी आप आएंगे तो हिंदी में बोलिये। आप ही ने लिखी थी ना। जरा सा हमारे भारत के लोगों को आपका चेहरा बताइए। और इतनी बढि़या हिंदी में चिट्ठी लिखी है। प्‍लीज, ये हमारे लोग देखना चाहेंगे, आपको। इतनी, इतनी बढि़या हिंदी में चिट्ठी लिखी है उन्‍होंने मुझे और उन्‍होंने मुझे आग्रह किया है कि मोदी जी, मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप जापान के किसी भी कार्यक्रम में जाएं, कृपा करके हिंदी में बोलिये।

देखिए, एक-एक सामान्‍य व्‍यक्ति का ये जो लगाव है, ये जो अपनापन है, ये अपने आप में हैरान करने वाला हे। जब मैं यहां सुभाष चंद्र बोस की बात करूं तो मुझे यहां इतने लोग मिलेंगे, बड़े गौरव के साथ उन स्‍मृतियों को बताएंगे। मुझे ये भी बताया गया है कि आपके इन सदस्‍यों में एक सबसे वयोवृद्ध हैं। शायद उनकी उमर 95 इयर है। वे आज भी सुभाष बाबू की सारी घटनाओं का इतना वर्णन करते हैं, इतनी डिटेल बताते हैं। सुभाष बाबू उनसे शेक हैंड नहीं करते थे, गले लगते थे। वे सारी बातों को बताते हैं। वो यहां बैठे हैं खास इस काम के लिए आए हैं। खड़े हो पाएंगे, मैं उनको प्रणाम करता हूं। वो सुभाष बाबू के एक बहुत बड़े निकट के साथी रहे हैं।मैं उनको प्रणाम करता हूं।

आपको सुभाष बाबू की कौन सी साल, कौन सी डेट, सारी घटनाएं अभी भी याद हैं। मैंने हमारे एम्‍बेसेडर को कहा है कि हाइली प्रोफेशनल वीडियो टीम उनके साथ एक महीने के लिए लगा दिया जाए और उसका वीडियो रिकॉर्डिंग होना चाहिए। महीने भर कोई उसके साथ रहें, उनका इंटरव्‍यू लेते रहे और हर पुरानी बातों को रिकार्ड करे। क्‍योंकि यह एक जीते-जागते इतिहास की हमारे पास तवारीख हैं। तो ऐसी बहुत सी चीजें हमारे साथ जुड़ी हुई हैं।

मैं जब पहली बार जापान आया था तो मैं मोरी जी के घर गया था। बड़े प्‍यार से उन्‍होंने मुझे अपने घर पर बुलाया था, तो कड़ी की बात निकली। जापान में कड़ी बहुत फेमस है। तो मुझे बताया गया, बंगाल से जो परिवार आए थे, उन्‍होंने सबसे पहले कड़ी की शुरूआत की थी। वो आज एक प्रकार से जापान की फेवरेट डिश बन गई है। यानी कितनी निकटता कितनी बारीकी है। और मैं मानता हूं कि इसको हमें और महात्‍म्‍य देना चाहिए। और आगे बढ़ना चाहिए।

पार्लियामेंट्री ऐसोसिएशन का भी बहुत बड़ा योगदान है। इन संबंधों के कारण दोनों देशों की नीतियों में हमेशा उस बात पर ध्‍यान रखा गया है कि हमारे संबंधों को कोई खरोंच न आ जाए। कोई भी उस पर नुकसान न हो जाए।

पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के लिए मेरे मन में कुछ विचार आए हैं। मैं चाहूंगा कि इसको आगे चलकर के हम इसको कुछ एक्‍सपैंड कर सकते हैं क्‍या ? एक तो मैं भारत के लिए इस पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के लिए निमन्‍त्रण देता हूं। आप आइए और दिल्‍ली के सिवाए भी मैं चाहूंगा कि कुछ और लोकेशन पर भी जाइए और भारत को खुशी होगी, आप सबकी मेहमान नवाजी करने की। दो-तीन और चीजें अगर हम कर सकते हैं तो सोचें। एक पार्लियामेंट्री एसोसिएशन बहुत अच्‍छा चल रहा है। भारत से भी लोग यहीं आते हैं। यहां के भी पार्लियामेंट मेम्‍बर्स आते हैं और एक अंडरस्‍टेंडिंग ईच अदर, ये अपने आप में बहुत अच्‍छी प्रोग्रेस हो रही है। लेकिन समय रहते उसमें मुझे थोड़े बदलाव की मुझे जरूरत लगती है।

इसी पार्लियामेंटरी एसोसिएशन के साथ एक छोटा सा यंग पार्लियामेंटरी ऐसोसिएशन बना सकते हैं क्‍या ? जो दोनों देशों के यंगेस्‍ट पार्लियामेंटेरियंस हैं, उनका जरा मिलना-जुलना हो, वो अपनी नई पीढ़ी की सोच की चर्चा करें। उस दिशा में कुछ कर सकते हैं क्‍या ?

दूसरा, एक मेरे मन में विचार आता है, क्‍या दोनों देशों की वीमेन पार्लियामेंट मेम्‍बर्स का एसोसिएशन बन सकता है क्‍या। जिसमें महिला पार्लियामेंट मेम्‍बर्स के बारी-बारी से मिलने की संभावना बन सकती है क्‍या ?सभी महिलाओं ने सबसे पहले तालियां बजाई हैं।

तीसरा एक जो मुझे लगता है कि भारत इतना विशाल देश है। इतने राज्‍य हैं, हर राज्‍य की अपनी असेम्‍बली है, और असेम्‍बली के भी मेम्‍बर्स है। क्‍या कभी न कभी हम उन राज्‍यों से और एक ही राज्‍य से सभी एमएलए नहीं, लेकिन 5-6 राज्‍यों के दो-दो करके एमएलए यहां आए और यहां से भी उसी प्रकार से लोकल बॉडीज के लोग आयें । ये अगर हमारा बनता है तो इतना बड़ा विशाल देश है, भिन्‍न–भिन्‍न कोने में जाने का हो जाए। और हम यह तय कर सकते हैं कि जापान का कोई न कोई डेलीगेशन, हिंदुस्‍तान में 25 से भी ज्‍यादा राज्‍य हैं, हर महीने अगर दो डेलीगेशन आते हैं, और एक राज्‍य में एक डेलीगेशन जाता है और लोग आते चलें – आते चलें। अब देखिए, देखते ही देखते जापान में हिंदुस्‍तान की एक्‍सपर्टाइज वाले 1000 लोग तैयार हो जाएंगे।

आपने मुझे यहां बुलाया, मेरा सम्‍मान किया। मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। लेकिन मैं अनुभव करता हूं, मैं कारण नहीं जानता हूं। लेकिन, मैं जब भी जापान आया हूं और जब भी जापान के लोगों से मिलता हूं मुझे एक अलग सा अपनापन महसूस होता है। वो ये अपनापन क्‍या है, मैं नहीं जानता, शास्‍त्र कौन से होंगे। देखिए मुझे बहुत अपनापन लगता है और मुझे इतना प्‍यार मिलता है जापान से।

आपके एम्‍बेसडर मेरे यहां थे, वो मेरे यहां 3 साल रहे और मैंने देखा कि हम इतने मित्र की तरह साथ काम करते थे, इतनी हमारी दोस्‍ती बन गई थी। और इतने कामों को हम बढ़ा रहे थे और इसलिए मैं मानता हूं कि आपने जो अपनापन मुझे दिया है, वो प्रधानमंत्री पद से भी बहुत बड़ी चीज है। बहुत बड़ी चीज है, जो आपने मुझे दिया है। मैं इसको कभी भूल नहीं सकता हूं।

मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं, और मेरी आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

धन्‍यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Union Cabinet approves six-lane Dwarka tunnel, Kanpur-Kabrai highway worth Rs 14,115 crore

Media Coverage

Union Cabinet approves six-lane Dwarka tunnel, Kanpur-Kabrai highway worth Rs 14,115 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...

महामहिम, माननीय मीसेस अजरेल अर्नेस्ता,

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, माननीय मिसेस सिलवान लेमियाएल,

सरकारी व्यवसाय के प्रतिनिधि,

माननीय नेता प्रतिपक्ष मिस्त्र बाणो जरज,

नेशनल असेंबली के माननीय सदस्य,

और मेरे प्यारे भाइयों और बहनों ,

नमस्कार!

बॉन एप्रेमिडी!

इस नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में आपके सामने उपस्थित होना विशेष सम्मान की बात है। अध्यक्ष महोदया, आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए मैं आपका धन्यवाद।

मैं आज पहले ब्लू होराइजन के “गार्जियन के साथ मुझे सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति एर्मिनी और सेशेल्स के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं। यह उन सभी को प्रोत्साहित करेगा जो पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

हिंद महासागर क्षेत्र का जो पहला देश है जहां मैंने प्रधानमंत्री के रूप में दौरा किया था, वह 2015 में सेशेल्स था। प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी पहली अफ्रीका यात्रा भी थी। मैं यहां इसलिए आया क्योंकि मेरा मानना था कि सेशेल्स हिंद महासागर के लिए भारत के दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है। आज, जब मैं एक दशक बाद यहां फिर आया हूं, तो वह दृढ़ विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।

और आप जब अपनी स्वतंत्रता के पचास वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं तो मुझे आपके साथ जुड़कर प्रसन्नता हो रही है। इस विशेष अवसर पर आपको और सेशेल्स के लोगों को शुभकामनाएं।

माननीय सदस्यगण,

इस नेशनल असेंबली को संबोधित करना एक दुर्लभ विशेषाधिकार है। इस विशेष सम्मान के लिए आपका धन्यवाद। मैं इस अवसर पर इस आठवीं नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देता हूं। अध्यक्ष महोदया, इस प्रतिष्ठित सदन की पहली महिला अध्यक्ष बनने पर मैं आपको भी शुभकामनाएं देता हूं।

माननीय सदस्यगण,

आज यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि हमारी दोस्ती पचास साल पहले हमारे राजनयिक संबंधों की स्थापना के साथ शुरू नहीं हुई थी। इसकी शुरुआत बहुत पहले हो गई थी। अगस्त 1770 में, सेंट ऐनी द्वीप पर थेलेमाक जहाज पर सवार होने वालों में पांच भारतीय थे। उस यात्रा ने कई और लोगों को रास्ता दिखाया जो उसका अनुसरण कर रहे थे। समय के साथ, उनकी कहानियाँ आधुनिक सेशेल्स की कहानी का हिस्सा बन गईं।

यह हमें याद दिलाता है कि हमारे बीच के बंधन सरकारों द्वारा नहीं बनाए गए थे। वे लोगों द्वारा बनाए गए थे, परिवारों द्वारा पोषित किए गए थे और पीढ़ियों तक कायम रहे। हिंद महासागर ने इसे संभव बनाया। हिंद महासागर भारत और सेशेल्स को अलग नहीं करता है। यह हमें जोड़ता है। इसीलिए हम अजनबी बनकर नहीं मिलते बल्कि हम पुराने दोस्त के रूप में मिलते हैं।

माननीय सदस्यगण,

सेशेल्स की सबसे बड़ी शक्ति वहां के लोग हैं। पीढ़ियों से, दुनिया के सभी हिस्सों से लोग यहां पहुंचे। वे अपने साथ विभिन्न भाषाएँ, रीति-रिवाज, मान्यताएँ और परंपराएँ लेकर आये। और साथ में, उन्होंने एक साझा पहचान बनाई जो गर्व से सेशेलोइस है।

जैसा कि इस नेशनल असेंबली का आदर्श वाक्य है - विविधता में एकता। इसे क्रियोल संगीत की धुनों में सुना जा सकता है। इसे मौत्या नृत्य की लय में देखा जा सकता है। इसे फेस्टिवल क्रेओल के दौरान अनुभव किया जा सकता है।

जब राष्ट्र अपनी विरासत की समृद्धि का उत्सव मनाता है, तो हमारी संस्कृतियों के बीच संबंध रोजमर्रा की जिंदगी में भी दिखाई देते हैं। इन्हें कारी कोको, समोसा और चटनी के स्वाद में महसूस किया जा सकता है। वे नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य, दीपावली और थाई पोंगल के उत्सवों में पाए जा सकते हैं। यह क्रियोल भावना है जो हमें अपनी दोस्ती के भविष्य में बहुत आत्मविश्वास देती है।

माननीय सदस्यगण,

समुद्री पड़ोसियों के रूप में, हम मानते हैं कि एक की सुरक्षा दूसरे की सुरक्षा में वृद्धि करती है। एक की समृद्धि दूसरे की समृद्धि में योगदान करती है और क्षेत्र की स्थिरता से हम सभी को लाभ होता है।

यह वर्ष हमारी साझेदारी की मज़बूती का एक शक्तिशाली अनुस्मारक प्रदान करता है। पचास साल पहले, आपकी आजादी की शुरुआत में, एक भारतीय नौसैनिक जहाज, आईएनएस नीलगिरि, दोस्ती और एकजुटता के प्रतीक के रूप में पोर्ट विक्टोरिया में मौजूद था। और आज, आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षक आपके साथ स्वर्ण जयंती का उत्सव मनाने के लिए पोर्ट विक्टोरिया में मौजूद हैं।

पचास साल बीतने से कई चीजें बदल गई हैं। लेकिन इससे एक-दूसरे के लिए हमारी प्रतिबद्धता नहीं बदली है। दशकों से, हमारे रक्षा बलों, तट रक्षकों और समुद्री एजेंसियों ने एक साथ मिलकर प्रशिक्षण के साथ काम किया है। भारत सेशेल्स रक्षा बलों और सेशेल्स तट रक्षक की व्यावसायिकता और समर्पण को गहराई से महत्व देता है। वे आपके अपने विशाल समुद्री क्षेत्र के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, हाइड्रोग्राफी और समुद्री क्षेत्र की जागरूकता में हमारा सहयोग एक सुरक्षित और अधिक सुरक्षित क्षेत्र के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मैंने आज सुबह राष्ट्रपति एर्मिनी - टन पैट - से मुलाकात की और हमारी साझेदारी में हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की। हमने भविष्य के लिए अपने साझा दृष्टिकोण पर भी चर्चा की। हमारा दृष्टिकोण महासागर के विचार - क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति में शामिल है।

यह दृष्टिकोण मानता है कि हमारा भविष्य आपस में जुड़ा हुआ और एक-दूसरे पर निर्भर है। और, हम एक सुरक्षित तथा अधिक सुरक्षित हिंद महासागर क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

माननीय सदस्यगण,

जब लोग मानचित्र को देखते हैं, तो वे सेशेल्स को हिंद महासागर में द्वीपों के एक समूह के रूप में देख सकते हैं। लेकिन हम कुछ ज्यादा ही बड़ा देखते हैं। हम एक ऐसे राष्ट्र को देखते हैं जिसका क्षितिज उसके तटों से कहीं आगे तक फैला हुआ है। आपका समुद्री क्षेत्र लगभग 1.4 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

यह सेशेल्स को एक छोटा द्वीप देश नहीं - बल्कि एक बड़ा महासागरीय देश बनाता है। समुद्री अर्थव्यवस्था के वैश्विक चर्चाओं का हिस्सा बनने से बहुत पहले, सेशेल्स पहले से ही इसका नेतृत्व कर रहा था। चाहे समुद्री इकोसिस्टम की रक्षा करना हो या ब्लू बॉन्ड्स जैसे नवाचारों को आगे बढ़ाना हो, आपके देश ने महत्वपूर्ण वैश्विक वार्तालापों को आकार देने में सहायता की है। साथ मिलकर, हम मत्स्य पालन, समुद्री विज्ञान, तटीय प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और टिकाऊ पर्यटन में साझेदारी कर सकते हैं।

मुझे कल, प्रतिष्ठित कोको डे मेर पेड़ का पौधा लगाने का सम्मान मिला। सेशेल्स की तरह ही - यह अद्वितीय, मूल्यवान है और दुनिया में एक विशेष स्थान रखता है। इस प्राकृतिक आश्चर्य की रक्षा और संरक्षण के लिए आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास एक बड़े दर्शन को प्रदर्शित करते हैं - कि मानवता को प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना चाहिए।

यह भावना भारत में भी गहराई से प्रतिध्वनित होती है। आइए हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें कि आने वाली पीढ़ियों को ऐसे महासागर विरासत में मिलें जो उन महासागरों की तुलना में अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और प्रचुर मात्रा में हों जिनका हम आज आनंद ले रहे हैं।

माननीय सदस्यगण,

ग्लोबल साउथ और विशेष रूप से द्वीप राष्ट्र, जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसका प्रभाव हमारी तटरेखाओं, समुद्री इकोसिस्टम, मौसम के मिजाज और हमारे समुदायों पर पहले से ही दिखाई दे रहा है। हम दोनों का दृढ़ विश्वास है कि जिन लोगों ने जलवायु परिवर्तन में सबसे कम योगदान दिया है, उन्हें इसके परिणामों का सबसे बड़ा बोझ नहीं उठाना चाहिए।

जलवायु कार्रवाई को निष्पक्षता, जिम्मेदारी और समानता द्वारा निर्देशित किया जाना चाहिए। यही जलवायु न्याय का सार है।

भारत ने उदाहरण पेश करके नेतृत्व करने की कोशिश की है। पिछले दशक में, हमने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े विस्तार की दिशा में कार्य किया है। हमने मिशन लाइफ यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली के माध्यम से स्थायी जीवन शैली का समर्थन किया है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन और एक पेड माँ के नाम जैसी हमारी पहलों के माध्यम से हमने हरित संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए भागीदार देशों के साथ काम किया है।

भारत सेशेल्स के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छोटे द्वीप विकासशील देशों की चिंताओं पर उस प्रकार ध्यान दिया जाए जिसके वे हकदार हैं।

माननीय सदस्यगण,

सेशेल्स और भारत दोनों एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जहां विकास अधिक समावेशी हो। हम दोनों एक ऐसी दुनिया की तलाश में हैं जहां अंतरराष्ट्रीय संस्थान समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करें। हमारा मानना है कि हमारे साझा भविष्य को सामूहिक, समावेशी और निष्पक्ष रूप से आकार दिया जाना चाहिए।

इस विश्वास ने हमारे जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत के प्रयासों को निर्देशित किया। इसी भावना से हमने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में रखने के लिए काम किया। इसी भावना से हमने जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का स्वागत किया। यही वह भावना है जो ग्लोबल साउथ को एकजुट करती है और यही परिकल्पना है कि भारत और सेशल्स एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

माननीय सदस्यगण,

जैसा कि हम पिछले पचास वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, हमें आगे भी देखना चाहिए। सेशेल्स का भविष्य उसके युवाओं द्वारा आकार लिया जाएगा। हमें गर्व है कि सेशेल्स के विद्यार्थियों, पेशेवरों, अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने दशकों तक भारत में प्रशिक्षण और अध्ययन किया है।

वास्तव में, यह कहा जाता है कि सेशेल्स में हर पचास लोगों में से एक ने भारत में कुछ प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे कौशल, दोस्ती और अनुभवों के साथ घर लौटे हैं जो आज भी हमारी साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं।

मुझे युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रदान करने की आपकी इग्नाइट पहल के बारे में जानकर खुशी हुई। यह एक उत्कृष्ट रूपरेखा है और हम इस क्षेत्र में सहयोग के लिए नए रास्ते तलाश सकते हैं।

इस तरह के सहयोग का मुख्य फोकस क्षेत्र डिजिटल नवाचार हो सकता है। भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) ने प्रदर्शित किया है कि कैसे प्रौद्योगिकी अवसर का विस्तार कर सकती है, शासन में सुधार कर सकती है, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दे सकती है और करोड़ों लोगों के लिए सेवाएं प्रदान कर सकती है।

हमें अपने अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करने में खुशी होगी क्योंकि आप अपने स्वयं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सेशेल्स के युवा इन अवसरों को उसी दृढ़ संकल्प के साथ अपनाएंगे जिसने स्वतंत्रता के पहले पचास वर्षों का मार्गदर्शन किया था।

माननीय सदस्यगण,

आज, जैसा कि मैं इस ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती वर्ष में आपके सामने उपस्थित हूं, हमारे लोग ढाई शताब्दियों से भी अधिक पुरानी दोस्ती का उत्सव मना रहे हैं। कुछ साझेदारियाँ इतनी गहरी नींव पर बनी होती हैं। और इतनी गर्मजोशी, विश्वास और सद्भावना के साथ कुछ साझेदारियाँ बढ़ी हैं।

जैसे-जैसे हम भविष्य की ओर देखते हैं, आइए हम इन नींवों पर निर्माण करना जारी रखें। भारत आपका विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा। हम आपकी उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे। हम आपकी आकांक्षाओं का समर्थन करेंगे। और हम आपके साथ एक दोस्त के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पिछले पचास साल उल्लेखनीय रहे हैं। लेकिन मेरा दृढ़ विश्वास है कि सेशेल्स की कहानी के सबसे अच्छे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी हैं। और हमारी सबसे अच्छी दोस्ती अभी होनी शेष है।