प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इज़राइल के प्रधानमंत्री महामहिम नफ़्ताली बेनेट से फोन पर बात की।

प्रधानमंत्री ने महामहिम बेनेट द्वारा कुछ समय पहले इज़राइल के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर एक बार फिर से बधाई दी।

दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में दोनों देशों के आपसी संबंधों में हुई उल्‍लेखनीय प्रगति पर संतोष प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि भारत इज़राइल के साथ कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा तथा साइबर-सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मज़बूत सहयोग को बहुत ज्‍यादा अहमियत देता है।

दोनों नेताओं ने विशेषकर उच्‍च प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने की संभावना पर सहमति प्रकट की। उन्‍होंने इस दिशा में उठाए जा सकने वाले ठोस कदमों के बारे में चर्चा की और निर्णय लिया कि दोनों विदेश मंत्री भारत-इज़राइल रणनीतिक भागीदारी को और अधिक बढ़ाने की योजना तैयार करने पर काम करेंगे।

भारत और इज़राइल के बीच कूटनीतिक संबंधों की अगले वर्ष 30वीं वर्षगांठ होने के बारे में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने महामहिम बेनेट को भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री ने महामहिम बेनेट और इज़राइल की जनता को यहूदियों के आगामी त्‍योहार रोश हशाना के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways approve projects worth ₹630 crore across Gujarat, Bihar, and West Bengal

Media Coverage

Indian Railways approve projects worth ₹630 crore across Gujarat, Bihar, and West Bengal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा कर अभयदान और जीवन बचाने की महत्ता बताई
September 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभयदान और जीवन रक्षा के गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"अभयस्यैव यो दाता तस्यैव सुमहत्फलम्।

न हि प्राणसमं दानं त्रिषु लोकेषु विद्यते॥"

जो व्यक्ति लोगों के भय को दूर करता है, वह विशेष पुण्य प्राप्त करता है और तीनों लोकों में जीवन रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं है।