आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं: प्रधानमंत्री मोदी
महिलाओं की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें सही अवसर प्रदान करना महत्वपूर्ण है: पीएम मोदी
स्व-सहायता समूहों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से महिलाओं को काफी लाभान्वित किया है: प्रधानमंत्री
देश भर में स्वयं सहायता समूहों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर साथ ही में प्रशिक्षण प्रदान करके करके उनकी मदद कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो ब्रिज के माध्यम से देशभर के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा दीनदयाल अन्त्योदय योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक करोड़ से अधिक महिलाएं कवर की गई। प्रधानमंत्री का वीडियो कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद की श्रृंखला में यह नौवां संवाद था।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य संकल्प, सामूहिक प्रयास तथा उद्यमिता का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं उद्यम कर रही है, उनके पास कठिन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनने की असीमित अंतर्निहित शक्ति है और उन्हें कार्य प्रदर्शन का सिर्फ मौका मिलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान के बिना अनेक क्षेत्र विशेषकर कृषि तथा डेयरी की कल्पना करना असंभव है। यह पूरे देश में महिला सशक्तिकरण की सच्ची भावना है।

श्री नरेन्द्र मोदी ने संवाद के दौरान कहा कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सभी राज्यों में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के करोड़ों गरीब परिवारों तक पहुंचना और उन्हें सतत आजीविका को अवसर प्रदान करना है। उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन में सभी राज्यों तथा अधिकारियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह समाज के गरीब विशेषकर ग्रामीण तबकों की महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2011-14 की तुलना में पिछले चार वर्षों में स्वयं सहायता समूहों की संख्या चौगुनी हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और उद्यम का सृजन हो रहा है। 2011 तथा 2014 के तीन वर्षों के बीच केवल पांच लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए, जो 52 लाख परिवारों को कवर करते थे जबकि 2014 से अतिरिक्त 20 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए, जिन्होंने 2.25 करोड़ परिवारों को कवर किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देशभर में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता तथा अवसर प्रदान कर रही है। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के माध्यम से 33 लाख से अधिक महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभी ग्रामीण भारत में लगभग 5 करोडड महिलाओं की भागीदारी के साथ 45 लाख स्वयं सहायता समूह है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दीनदयाल अन्त्योदय के माध्यम से ग्रामीण युवा के कौशल विकास के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर जीवन के लिए युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से रोजगार और स्व रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 600 ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से लगभग 28 लाख युवा प्रशिक्षित किए गए है और लगगभ 19 लाख युवा को रोजगार मिला है।

प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते हुए सदस्यों ने अपने अनुभवों तथा स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानियों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस बात की सराहना की कि किस तरह आत्मविश्वास और मजबूती के साथ गरीब महिलाओं ने सभी विपरीत परिस्थितियों से लड़ा है। महिला लाभार्थियों ने बताया कि किस तरह स्वयं सहायता समूहों ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों ने कहा कि वे अपनी सफलता गाथा फोटो और अपने विचारों के साथ नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से भेजें।

.

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post goes digital

Media Coverage

India Post goes digital
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI