प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरूपुर की यात्रा की और वहां विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री ने तिरूपुर के पेरूमन्‍नलूर गांव में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तिरूपुर में कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ईएसआईसी) के मल्‍टी स्‍पेशियलिटी अस्‍पताल का शिलान्‍यास किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त 100 बिस्‍तरों वाला यह अस्‍पताल तिरूपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले एक लाख कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की चिकित्‍सा जरूरतों को पूरा करेगा। पहले इन कर्मचारियों को शहर के दो ईएसआईसी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था और विशेष चिकित्‍सा सुविधाओं के लिए 50 किलोमीटर दूर ईएसआईसी अस्‍पताल, कोयम्‍बटूर जाना पड़ता था।

प्रधानमंत्री ने चेन्‍नई में ईएसआईसी अस्‍पताल का लोकार्पण किया। 470 बिसतरों वाले इस आधुनिक अस्‍पताल में सभी प्रकार की चिकित्‍सा सुविधाएं उपलब्‍ध हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने त्रिची हवाई अड्डे में नए एकीकृत भवन तथा चेन्‍नई हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का शिलान्‍यास किया।

त्रिची हवाई अड्डे के इस नए एकीकृत भवन से प्रतिवर्ष 3.63 लाख यात्रियों का संचालन किया जा सकता है।व्‍यस्‍त समय में प्रति घंटे 2900 यात्रियों का संचालन किया जा सकता है और इसमें विस्‍तार की भी संभावना है। ई-गेट, बॉयोमेट्रिक आधारित यात्री पहचान प्रणाली आदि के साथ चेन्‍नई हवाई अड्डे का आधुनिकी‍करण किया जाएगा।

इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम के एन्‍नोर तटीय टर्मिनल का लोकार्पण हुआ। यह तोंडियारपेट सुविधा का विकल्‍प होगा और क्षमता में इससे बड़ा होगा। इस टर्मिनल से उत्‍पादों को कोच्चि तट से भेजा जा सकेगा। सड़क मार्ग की तुलना में परिवहन खर्च में कमी आएगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने चेन्‍नई पोर्ट से चेन्‍नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की मनाली रिफाइनरी की नई तेल पाइप लाइन का उद्घाटन किया। इस पाइप लाइन में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं और यह तमिलनाडु तथा पड़ोसी राज्‍यों की आवश्‍यकताओं को पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्‍नई मेट्रो की नई रेल लाइन एजी-डीएमएस मेट्रो स्‍टेशन तथा वासरमैनपेट मेट्रो स्‍टेशन का उद्घाटन किया। 10 किलोमीटर का यह रेलखंड चेन्‍नई मेट्रो के चरण-1 का हिस्‍सा है। इस नई रेल लाइन के बाद चरण-1 की कुल 45 किलोमीटर पर संचालन प्रारंभ हो गया है।

अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज हुबली के लिए प्रस्‍थान किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's passenger vehicle sales expected to grow 4-6% in FY27: Report

Media Coverage

India's passenger vehicle sales expected to grow 4-6% in FY27: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी
June 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती आ रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट ढंग से देश की सेवा की है तथा विशेष रूप से वंचितों और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रही हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि वह आज ओडिशा में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती रहती है।

अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने बेहतरीन ढंग से देश की सेवा की है, और वंचित एवं समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति उनका विशेष जुड़ाव रहा है। भारत के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता बेहद प्रेरणा देने वाली है।

ईश्वर उन्हें देश सेवा में लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।@rashtrapatibhvn”