नागपुर मेट्रो से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्धि होंगे और यह शहर के विकास में भी सहायक होगी: प्रधानमंत्री मोदी
पिछले साढ़े 4 वर्ष में मेट्रो का 400 किलोमीटर परिचालन नेटवर्क का निर्माण किया गया है, पूरे देश में 800 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का कार्य प्रगति पर है: पीएम मोदी
सरकार देश के सभी नागरिकों के जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नागपुर मेट्रो का शुभारम्‍भ किया। डिजिटल तरीके से पट्टिका का अनावरण कर नागपुर मेट्रो के 13.5 किलोमीटर लंबे खपरी- सीताबुलडी सेक्‍शन का उद्घाटन किया गया।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में दूसरी मेट्रो सेवा के लिए नागपुर के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह विशेष क्षण है, क्योंकि 2014 में उन्होंने ही नागपुर मेट्रो की आधारशिला रखी थी। उन्‍होंने कहा कि मेट्रो से नागपुर के लोगों के लिए बेहतर, किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्‍ध होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नागपुर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नागपुर मेट्रो से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्‍ध होंगे और यह शहर के विकास में भी सहायक होगी।

पूरे देश में आधुनिक परिवहन प्रणाली निर्मित करने के लिए केंद्र सरकार की पहलों के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में मेट्रो का 400 किलोमीटर परिचालन नेटवर्क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 800 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का कार्य प्रगति पर है।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में शुरू किए गए कॉमन मोबिलिटी कार्ड, वन नेशन-वन कार्ड के लाभों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वदेश में बनाया गया यह कार्ड, डेबिट कार्ड को मोबिलिटी कार्ड के साथ मिला देता है। स्‍वदेश में इस प्रकार के कार्ड बनने से ऐसे कार्ड तैयार करने के लिए अन्य देशों पर निर्भरता समाप्‍त हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व में कुछ देशों के पास ही परिवहन के लिए इस प्रकार के सामान्य मोबिलिटी कार्ड हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार समाधान निकालने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाती है। उन्होंने फिर कहा कि सरकार देश के सभी नागरिकों के जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री
August 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: 

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन।

उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

@rashtrapatibhvn”