दिल्ली में मेट्रो ने नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव डाला है: प्रधानमंत्री मोदी
कनेक्टिविटी और विकास के बीच प्रत्यक्ष संपर्क है, मेट्रो का अर्थ है क्षेत्र के लोगों के लिए और अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होना: पीएम मोदी
देश भर में मेट्रो रेल नेटवर्क में एकरूपता एवं मानकीकरण लाने के लिए मेट्रो से संबंधित नीति तैयार की है: प्रधानमंत्री
हमारा लक्ष्य भारत में मेट्रो रेल कोच बनाकर ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना है: प्रधानमंत्री मोदी
मेट्रो सिस्टम सहकारी संघवाद का एक उदाहरण हैं, केंद्र और संबंधित राज्य सरकार एक साथ काम कर रही हैं: पीएम मोदी
‘न्यू इंडिया’ के लिए नए एवं स्मार्ट अवसंरचना की आवश्यकता है, केंद्र सरकार सड़कों, रेलवे, राजमार्गों, वायु मार्गों, जलमार्गों एवं आई-वेज पर कार्य कर रही है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो लाईन का उद्घाटन किया।

दिल्ली मेट्रो के इस नए खंड के आरंभ होने पर हरियाणा एवं दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि बहादुरगढ़ दिल्ली मेट्रो से जुड़ गया है।

गुरुग्राम एवं फरीदाबाद के बाद दिल्ली मेट्रो से जुडने वाला हरियाणा का यह तीसरा स्थान है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार दिल्ली में मेट्रो ने नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव डाला है। यह नोट करते हुए कि बहादुरगढ़ शानदार आर्थिक वृद्धि अर्जित कर रहा है, प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां कई शैक्षणिक केंद्र हैं और वहां के कई छात्र दिल्ली तक की यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो इसे और अधिक सुविधाजनक बना देगा।

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी और विकास के बीच प्रत्यक्ष संपर्क है। उन्होंने कहा कि मेट्रो का अर्थ है क्षेत्र के लोगों के लिए और अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश भर में मेट्रो रेल नेटवर्क में एकरूपता एवं मानकीकरण लाने के लिए मेट्रो से संबंधित नीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य है हमारे शहरों में सुविधाजनक, आरामदायक एवं किफायती शहरी परिवहन प्रणाली का निर्माण करना।

इस पर गौर करते हुए कि नया भारत के लिए नए एवं स्मार्ट अवसंरचना की आवश्यकता है, प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सड़कों, रेलवे, राजमार्गों, वायु मार्गों, जलमार्गों एवं आई-वेज पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा फोकस कनेक्टिविटी बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने पर है कि विकास परियोजनाओं सही समय पर पूरी हो जाएं।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Led by iPhones, ‘Made in India’ smartphone exports grow 28% y-o-y in CY25: Counterpoint

Media Coverage

Led by iPhones, ‘Made in India’ smartphone exports grow 28% y-o-y in CY25: Counterpoint
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 अप्रैल 2026
April 24, 2026

Made in India, Built for 2047: PM Modi’s Reforms Turning Rural Hope into National Strength