प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग देश को समर्पित किया
जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग के निर्माण के लिए काफी मेहनत की है: पीएम मोदी  
कुछ युवा गुमराह होकर पत्थर फेंकने में लगे रहे जबकि वहीं कुछ युवा उसी पत्थर को काट कर राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में लगे हुए थे: पीएम
हमारा एकमात्र मंत्र विकास है और हम ‘जन भागीदारी’ के माध्यम से इसे प्राप्त करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में निर्मित भारत के सबसे लंबे नौ किलोमीटर लंबे चेनानी-नैशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने जायजा लेने के लिए पूरी सुरंग का दौरा किया और उन्हें उसकी कुछ खुबियों से संक्षिप्त में अवगत कराया गया।

उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुरंग विश्वस्तरीय है और वैश्विक मानदंडों से मिलती जुलती है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग पर्यावरण के अनुकूल है और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में इससे मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित युवा पत्थर फेंकते है लेकिन कश्मीर के ही कुछ युवा पत्थर काटकर इस तरह का ढांचा तैयार कर देते हैं।  इस टनल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा और आतंकवाद कभी एक दूसरे की मदद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राज्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से पैकेज की घोषणा होते ही काम शुरू हो गया था।

पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृष्टि और काम को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का विकास ही मूल मंत्र है और इसे लोगों की भागीदारी से हासिल किया जा सकता है। 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India remains among best-performing major economies: S&P Global

Media Coverage

India remains among best-performing major economies: S&P Global
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 अप्रैल 2026
April 19, 2026

Building a Stronger Bharat: Infrastructure Revolution, Economic Resilience & Inclusive Welfare Under PM Modi