उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रधानमंत्री की रैली, जनता से बीजेपी के लिए वोट करने का किया आग्रह 
श्री मोदी ने बीजेपी नेताओं पर हो रहे हमले और बिना किसी कारण के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का लगाया आरोप 
किसानों की भलाई हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और हमारी सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आई: प्रधानमंत्री 
किसानों की भलाई के लिए राज्य में चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष की होगी स्थापना: प्रधानमंत्री मोदी
जनता को सपा सरकार से यह पूछना चाहिए कि उन्होंने पिछले पांच सालों में राज्य के विकास के लिए क्या किया: श्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर में कहा है कि यूपी की सत्ता संभालते ही बीजेपी सरकार छोटे किसानों का कर्ज माफ करेगी और हर जिले में चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष बनाए जाएंगे। पीएम ने साफ शब्दों में अपील की कि अगर प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है तो उत्तर प्रदेश में कमल खिलाना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि अपनी निश्चित हार देखकर एक-दूसरे का विरोध करने वाली पार्टियां इकट्ठा हो गयी हैं। “ये पार्टियां नहीं, बल्कि दो कुनबा हैं। एक ने 70 साल में देश को बर्बाद किया और दूसरे ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है।“ उन्होंने पूछा “ऐसे में उत्तर प्रदेश में कुछ बचेगा क्या?”

एक कुनबे को ‘दिल्ली वाला’ और दूसरे को ‘सैफई वाला’ बताते हुए पीएम ने कहा कि इनकी नीयत को समझने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तो छोटे किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। ऐसा वादा वो एक सांसद के रूप में कर रहे हैं जो अपनी सरकार से ऐसा कराएगा। श्री मोदी ने राज्य में बीजेपी सरकार बनने पर हर जिले में चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष बनाने का भी एलान किया।

पीएम मोदी ने अखिलेश सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कि फूड सिक्योरिटी के 750 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास है, लेकिन 50 लाख लागों की सूची यूपी सरकार नहीं दे रही है और उन्हें उनका पैसा नहीं मिल रहा है।

पीएम ने कहा कि किसानों से अनाज खरीदने के लिए पैसा केंद्र देता है। फिर भी अखिलेश सरकार किसानों से अनाज नहीं खरीदती। महज 3 फीसदी गेहूं की खरीद करने पर उन्होंने अखिलेश सरकार की आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही उन्होंने यूपी में गन्ना किसानों के 22 हजार करोड़ रुपये चुकाए। 32 लाख किसानों को सीधे उनके खातों तक फायदा पहुंचाया। एक बार फिर अगर यूपी में सरकार बनती है तो वे अपनी सरकार से गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान कराएंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा लेने नहीं दे रही है। महज 14 फीसदी किसानों का ही बीमा यूपी में कराया जा सका है।

संत रविदासजी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जाति-पंथ से ऊपर उठकर कल्याण करने का उनका सपना केवल बीजेपी सरकार ही पूरी कर सकती है। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश लेकर बीजेपी सबका साथ, सबका विकास कर रही है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cotton duty relief: Textile industry welcomes import tax waiver, sees boost for exports and MSMEs

Media Coverage

Cotton duty relief: Textile industry welcomes import tax waiver, sees boost for exports and MSMEs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tribute to Lokmata Ahilyabai Holkar on her birth anniversary
May 31, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has paid tributes to Lokmata Ahilyabai Holkar on her birth anniversary.

Shri Modi said that the entire nation remembers Lokmata Ahilyabai Holkar with deep respect and reverence for her wisdom, compassion and unwavering commitment to public welfare.

The Prime Minister noted that her life remains an exemplary model of good governance, patriotism and cultural pride. He said that she always led with courage and a strong sense of duty.

The Prime Minister highlighted her unparalleled contribution to ensuring justice and welfare for all, as well as her efforts towards the reconstruction of sacred temples and pilgrimage sites across the country. He remarked that her work further strengthened India’s cultural consciousness.

The Prime Minister stated that Lokmata Ahilyabai Holkar’s dedication to society, culture and nation-building will continue to inspire every generation of the country.

The Prime Minister wrote on X;

“लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।”