प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किये 
हर भारतीय को आवास सुविधाएं मिलनी चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी 
एक वर्ष से भी कम समय में एलपीजी के लिए उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 2 करोड़ के पार: प्रधानमंत्री 
पीएम मोदी ने कैशलेस लेन-देन के लिए लोगों से भीम ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने दादरा नागर एवं हवेली में सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सिलवासा, दादरा नागर एवं हवेली में कई सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें सरकारी इमारतें, सौर पीवी प्रणाली, जन अनुसंधान केंद्र और एक पासपोर्ट सेवा केंद्र शामिल है।

उन्होंने दिव्यांगों को सहायक उपकरणों के साथ सरकारी योजनाओं के तहत अन्य लाभकारी वस्तुओं को भी वितरित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में वह पहली बार दादरा नागर एवं हवेली आए हैं लेकिन इसके पहले वह कई बार वहां का दौरा कर चुके हैं।

कहा कि प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने दादरा नागर एवं हवेली में विकास योजनाओं के असर पर विस्तार से विवरण रिपोर्ट मांगी थी, तब से केंद्र सरकार ने उन क्षेत्रों पर काम किया है जिनके लिए ध्यान की आवश्यकता थी।

विकास के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के पास घर की सुविधा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल के अंदर उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर दो करोड़ को पार कर चुकी है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार कभी भी गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों को लूटने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कैशलेस लेनदेन के लिए भीम एप डाउनलोड करने को लेकर लोगों का आह्वान किया।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
West Asia conflict: 59 India-bound vessels transited Hormuz since war

Media Coverage

West Asia conflict: 59 India-bound vessels transited Hormuz since war
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 जुलाई 2026
July 22, 2026

From Scholarships to Homes to High-Speed Rail: Inclusive Growth Under PM Modi’s Leadership