ये हमारे देश के किसानों का सामर्थ्य है कि सिर्फ एक साल में देश में दाल का उत्पादन लगभग 17 मिलियन टन से बढ़कर लगभग 23 मिलियन टन हो गया है: प्रधानमंत्री मोदी 
यूरिया की 100% नीम कोटिंग से ज्यादा पैदावार हो रही है: पीएम मोदी 
सॉयल हेल्थ कार्ड के आधार पर खेती करने के परिणामस्वरूप केमिकल फर्टिलाइजर के इस्तेमाल में 8 से 10 प्रतिशत की कमी आई है और उत्पादन में 5 से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है: प्रधानमंत्री 
किसानों के लिए हमारी सरकार की ‘TOP’ प्राथमिकता है - T-टोमैटो, O-अनियन और P-पोटैटो: प्रधानमंत्री मोदी 
सौर ऊर्जा के उपयोग से किसानों की आय में वृद्धि होगी: पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिल्‍ली के पूसा स्थित एनएएससी परिसर में ‘कृषि‍-2022: किसानों की आय दोगुनी करने’ विषय पर आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में शिरकत की।

सात विषयगत समूहों ने निम्‍नलिखित विषयों पर प्रस्‍तुतियां दीं:

  • नीति एवं गवर्नेंस संबं‍धी सुधार
  • कृषि व्‍यापार नीति एवं निर्यात संवर्धन, बाजार की संरचना और विपणन दक्षता
  • मूल्‍य श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कृषि क्षेत्र में स्‍टार्ट-अप
  • सतत एवं न्यायसंगत विकास और सेवाओं को दक्षतापूर्वक उपलब्‍ध कराना
  • पूंजीगत निवेश और किसानों के लिए संस्‍थागत ऋण
  • पशुधन, डेयरी, पोल्‍ट्री और मत्‍स्‍य पालन को विकास के इंजनों के रूप में बढ़ावा देना

प्रधानमंत्री ने इन प्रस्‍तुतियों की सराहना की। उन्‍होंने विशेषकर दाल उत्‍पादन में उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी के लिए देश के किसानों की भी भूरि-‍भूरि सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनगिनत समन्वित कदम उठा रही है। इस संदर्भ में उन्‍होंने इन चार पहलुओं का उल्‍लेख किया: कच्‍चे माल की लागत घटाना, उपज का उचित मूल्‍य सुनिश्चित करना, उपज की बर्बादी रोकना और आदमनी के वैकल्पिक स्रोत सृजित करना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरिया की शत-प्रतिशत नीम कोटिंग से स्‍वयं यूरिया की भी क्षमता बढ़ गई है और इसके साथ ही उत्‍पादकता में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि एक अध्‍ययन से यह संकेत मिला है कि मृदा स्‍वास्‍थ्य कार्डों के उपयोग से जहां एक ओर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर उत्‍पादन बढ़ रहा है।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि केन्‍द्र सरकार 99 अपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इनमें से 50 सिंचाई परियोजनाओं के इसी वर्ष पूरा हो जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्‍येक सिंचाई परियोजना के पूरा हो जाने पर किसानों की कच्‍चे माल संबंधी लागत घट जाएगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए अब तक 20 लाख हेक्‍टेयर कृषि भूमि को सूक्ष्‍म सिंचाई के दायरे में लाया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बजट में घोषित ‘ऑपरेशन ग्रीन्‍स’ से टमाटर, प्‍याज और आलू उगाने वाले किसान लाभान्वित होंगे। उन्‍होंने कहा कि उपर्युक्‍त बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के साथ 22,000 ग्रामीण हाटों को उन्‍नत बनाया जाएगा और उन्‍हें ई-नाम प्‍लेटफॉर्म से एकीकृत किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि किसानों को अपनी भूमि से 5 किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर के दायरे में बाजारों से खुद को जोड़ने की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि ऋण के लिए मंजूर की गई धनराशि बढ़ा दी गई है, ताकि किसानों को आसानी से ऋण मिल सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि अपशिष्ट को संपदा में तब्‍दील करने के लिए अनेक पहल की जा रही हैं। 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian scientists break a century-old limit on turning heat into electricity

Media Coverage

Indian scientists break a century-old limit on turning heat into electricity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने युद्ध के बाद इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी
September 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को देश के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

"इटली के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व पर इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दिखाती है।

उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने में हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं।

आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

@GiorgiaMeloni"