Published By : Admin |
December 10, 2016 | 21:34 IST
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारत के सबसे बड़े पनीर प्लांट का उद्घाटन किया
‘श्वेत क्रांति’ के साथ यहां ‘स्वीट क्रांति’भी आई है क्योंकि लोग अब शहद के उत्पादों के बारे में भी प्रशिक्षित हो चुके हैं: प्रधानमंत्री
सरकार आतंकवादियों और जाली नोटों का व्यवसाय करने वाले गिरोहों को कमजोर बनाने में सफल रही है: प्रधानमंत्री
एनडीए सरकार लगातार गरीबों के भलाई के लिए काम कर रही है: नरेंद्र मोदी
भारत तरक्की चाहता है और इसके लिए भ्रष्टाचार और कालेधन जैसी बुराईयों को खत्म करना होगा: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के दीसा में बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (बनास डेयरी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस आयोजन के साथ ही बनास डेयरी के स्वर्ण जयंती वर्ष के उत्सव का शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रिमोट कंट्रोल के जरिये पालनपुर में मट्ठा सुखाने के संयंत्र और एक पनीर संयंत्र के उद्घाटन के लिए एक पट्टिका का अनावरण किया।
प्रधानमंत्री ने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरी गुजरात के किसानों ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि वे क्या करने में समर्थ हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि ड्रिप सिंचाई से किस प्रकार उस क्षेत्र के किसानों को व्यापक लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, ‘यहां के किसान डेयरी और पशुपालन करने लगे। यह किसानों के लिए फायदेमंद रहा।’ श्री मोदी ने कहा कि ‘श्वेत क्रांति’ के साथ-साथ ‘स्वीट क्रांति’ भी आ गई क्योंकि लोग अब शहद उत्पादन के बारे में प्रशिक्षित हो रहे हैं।
नोटबंदी के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार आतंकवादियों के हाथों को कमजोर करने और जाली मुद्रा के रैकेट पर लगाम लगाने में सफल रही है।
श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अथक परीश्रम कर रही है। उन्होंने लोगों को ई-बैंकिंग और ई-वॉलेट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत प्रगति चाहता है और उसके लिए भ्रष्टाचार एवं कालेधन जैसी बुराइयों को खत्म करना जरूरी है।
We belong to a nation where we do not think- what my interest. We are not a selfish nation. We think about future generations: PM pic.twitter.com/OuLxqqEV1q
प्रधानमंत्री ने कतर राज्य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
‘‘कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
@TamimBinHamad”
We deeply mourn the passing of Father Amir of State of Qatar, HH Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani. A visionary leader who led Qatar to great levels of development and prosperity, we remember him also as a true friend whom I had the honour of meeting during my last visit to Qatar…
نشعر بحزن عميق لوفاة الأمير الوالد لدولة قطر، صاحب السمو الشيخ حمد بن خليفة آل ثاني. لقد كان قائداً صاحب رؤية، قاد قطر إلى مستويات عظيمة من التطور والازدهار. ونتذكره أيضاً كصديق حقيقي تشرفت بلقائه خلال زيارتي الأخيرة لقطر في فبراير 2024. أقدم خالص التعازي لأمير قطر، صاحب السمو…