प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के उप सभापति के रूप में निर्वाचित होने पर हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी
चंद्रशेखर जी इस्ती्फा देने वाले थे ये बात हरिवंश जी को पहले से पता थी। वो स्वंहय एक अखबार से जुड़े थे। पत्रकारिता की दुनिया से जुड़े थे। लेकिन खुद के अखबार को कभी भनक नहीं आने दी कि चंद्रशेखर जी इस्तीकफा देने वाले हैं। यह नैतिकता और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है: पीएम मोदी
हरिवंश जी समाज कारण पत्रकारिता के रहे और उन्होंिने राज कारण वाली पत्रकारिता से अपने आपको दूर रखा। उन्होंने वर्षों से समाज की सेवा की है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री हरिवंश को राज्य सभा का उप-सभापति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

चुनाव के कुछ ही समय बाद राज्य सभा में बोलते हुये प्रधानमंत्री ने सदन के नेता श्री अरुण जेटली के बीमारी से उबर कर सदन में वापस आने पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि हम लोग आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी बलिया से आते हैं जो कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री हरिवंश ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण से प्रेरणा ग्रहण की है।

प्रधानमंत्री ने इस बात का भी स्मरण दिलाया कि हरिवंश जी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर जी के साथ भी काम किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्र शेखर जी के साथ काम करने की वजह से हरिवंश जी को पहले से ही इस बात का पता था कि चंद्र शेखर जी पद त्याग देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि लेकिन इस बात की खबर उन्होंने अपने समाचार पत्र को भी नहीं लगने दी जो कि सरकारी सेवा और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश जी का अध्ययन व्यापक है और उन्होंने बड़ी मात्रा में लेखन कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि हरिवंश जी ने वर्षों तक समाज की सेवा की है।

श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा के उप-सभापति के चुनाव में भाग लेने के लिये श्री बी. के. हरिप्रसाद को भी बधाई दी। उन्होंने राज्य सभा के सभापति और सभी सदस्यों को गतिरोध रहित चुनाव के आयोजन के लिये धन्यवाद दिया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की
July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने उल्लेख किया कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान भारत की समृद्ध सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण!

यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है।

सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

यह सम्मान भारत की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

@UNESCO”