प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपनी शुभकामनाएं दी
हमारी महिला क्रिकेट टीम आज विश्व कप का फाइनल खेल रही है, उन्हें शुभकामना देने वाले 125 करोड़ भारतीयों में, मैं भी हूं: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्ल्‍ड कप फाइनल के लिए महिला क्रिकेट टीम को अपनी शुभकामनाएं दी है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारी महिला क्रिकेट टीम आज वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच खेल रही है, मैं उन्हें 125 करोड़ भारतीयों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। 

कप्‍तान मिताली राज टीम का नेतृत्‍व कर रही हैं। खेल के प्रति उनके शांत दृष्टिकोण से निश्चित तौर पर पूरी टीम को मदद मिलेगी। 

स्‍मृति मंधाना को शुभकामनाएं। आप बेहतरीन प्रदर्शन करें और शांति के साथ और टिक कर खेलें। 

भारत महिला वर्ल्‍ड कप फाइनल मुकाबले के लिए पूनम राउत को शुभकामनाएं देता है। उनके खेल ने हम सब को गौरवान्वित किया है। 

हरमनप्रीत कौर का प्रशंसक कौन नहीं है? सेमीफाइनल में उनकी दमदार पारी हमेशा याद रखी जाएगी। आज अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करें। 

फाइनल मुकाबले के लिए दीप्ति शर्मा को शुभकामनाएं। उन्‍होंने टीम में जबरदस्‍त मूल्‍यवर्द्धन किया है और उनके खेल ने कई मुकाबलों का रुख बदल दिया। 

अनुभवी वेद कृष्णमूर्ति अतिआवश्‍यक मध्य क्रम को स्थिरता देती हैं। आज के मुकाबले के लिए आपको शुभकामनाएं।

सुषमा वर्मा विकेट कीपर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। याद रखें, मैच में जीत के लिए कैच जरूरी है। 

झूलन गोस्वामी भारत की गौरव हैं, जिनकी शानदार गेंदबाजी कठिन परिस्थितियों में टीम की मदद करती है। आपको शुभकामनाएं झूलन। 

शिखा पांडे का ऑल राउंड प्रदर्शन टीम के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। शुभकामनाएं। 

पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी बेहतरीन बल्लेबाजों के लिए भी घातक हो सकती है। शुभकामनाएं। 

राजेश्वरी गायकवाड़ अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। आपको शुभकामनाएं।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman

Media Coverage

21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 जुलाई 2026
July 14, 2026

From Local Fields to Global Recognition: PM Modi’s ‘Vocal for Local’ is Now Delivering Real Global Respect