प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने चौधरी अजित सिंह जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिये उनके समर्पण और केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में उनके कुशल कामकाज को याद किया। श्री मोदी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2021


