Excellency,

सबसे पहले तो मेरा और मेरे delegation का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभारी हूं। कुछ महीने पहले आप के साथ टेलीफोन पर विस्तार से बात करने का मुझे मौका मिला था और बहुत ही आत्मीयतापूर्ण और बहुत ही स्वाभाविक तरीके से आपसे जो संवाद करने का मुझे अवसर मिला, वह मुझे हमेशा याद रहेगा और मैं इसके लिए बहुत आपका आभारी हूं। और वह समय था जब भारत COVID की दुसरी लहर से बहुत ही पीड़ित था, बड़ा संकट था। लेकिन उस समय जिस प्रकार से आत्मीयता से आपने भारत की चिंता की, जो शब्द व्यक्त किए और जो सहायता के लिए हाथ बढ़ाया उसके लिए मैं फिर एक बार हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।आपने एक सच्चे मित्र की तरह बहुत ही संवेदना भरा और सहयोग कर संदेश दिया था। उस समय अमेरिका की सरकार, companies और Indian community सभी मिलकर के, भारत की सहायता के लिए एकजुट हो गए थे।

Excellency,

राष्ट्रपति Biden और आपने अत्यंत चुनौतीपूर्ण माहौल में अमेरिका का नेतृत्व संभाला और अब बहुत ही कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की हैं । COVID हो, Climate हो या फिर Quad सभी पर अमेरिका ने बहुत ही महत्वपूर्ण initiative लिए हैं। विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी democracies के रूप में भारत और अमेरिका natural partners हैं। हमारे मूल्यों में समानता है हमारे जियो पोलिटिकल हितों में समानता है और हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। Supply chain की मजबूती, नवीनतम टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में आपकी विशेष रूचि है। यह क्षेत्र मेरे लिए भी विशेष priority के हैं। इन क्षेत्रों में हमारे बीच सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है।आप भारत और अमेरिका के मजबूत और vibrant people to people ties से तो भली-भांति परिचित हैं ही। 4 मिलियन से भी ज्यादा भारतीय प्रवासी हमारे देशों के बीच मित्रता के सेतु हैं। अमेरिका और भारत की अर्थव्यवस्था और societies में इनका योगदान बहुत ही प्रशंसनीय है।

Excellency,

आपका उपराष्ट्रपति के नाते चुने जाना अपने आप में एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है, ऐतिहासिक घटना है और आप पूरे विश्व में बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति Biden और आपके नेतृत्व में हमारे संबंध नई ऊंचाई हासिल करेंगे।

Excellency,

आपकी यह विजय यात्रा ऐतिहासिक है। भारत के लोग भी चाहेंगे कि भारत में आपकी इस ऐतिहासिक विजय यात्रा को सम्मानित करें, आपका स्वागत करें ।इसलिए मैं विशेष रूप से आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं। फिर एक बार, इस warm स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

 
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour