प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जुड़े अपने नवीनतम संबोधन में ‘ओणम’ पर्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह पर्व ‘चिनगम’ महीने में आता है। उन्‍होंने कहा कि इस दौरान लोग कुछ नया खरीदते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, पूक्क्लम बनाते हैं, ओणम-सादिया का आनंद लेते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ओणम’ बड़ी तेजी से एक अंतर्राष्ट्रीय पर्व बनता जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ‘ओणम’ की धूम तो आज दूर-सुदूर विदेशों तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि ओणम कृषि से जुड़ा हुआ पर्व है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी एक नई शुरुआत का समय होता है। उन्होंने यह बात रेखांकित की कि किसानों की शक्ति से ही तो हमारा समाज चलता है। वेदों में हमारे ‘अन्नदाता’ की गौरवशाली प्रशंसा को स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां तक कि कोरोना की इन कठिन परिस्थितियों में भी हमारे किसानों ने अपनी ताकत को साबित किया है जो फसलों की बुवाई में हुई उल्‍लेखनीय वृद्धि में परिलक्षित होती है। उन्‍होंने ‘अन्नदाता’ की जीवनदायिनी शक्ति को नमन किया।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era

Media Coverage

India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया
September 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और घटना से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी:

“दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुःखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं: PM @narendramodi”