अमरीका-भारत सामरिक साझेदारी मंच के अध्यक्ष श्री जॉन चैम्बर्स ने आज गांधीनगर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने उनके साथ अपनी पिछली बैठकों को याद किया तथा भारत और अमरीका के बीच बढ़ते आपसी व्यापार और आर्थिक संबंधों का स्वागत किया। उन्होंने भारत और अमरीका के बीच समन्वय बढ़ने और सामरिक साझेदारी के सशक्त होने का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने भारत के विनिर्माण क्षेत्र में अमरीका के अधिक निवेश का स्वागत किया और अमरीकी कम्पनियों को ‘मेक इन इंडिया’ के लिए संभावनाएं तलाशने हेतु आमंत्रित किया।


