फूडबैंक-इंडिया की संस्थापक स्नेहा मोहनदास ने महिला दिवस पर ‘She Inspires us’ कार्यक्रम के तहत अपनी प्रेरक कहानी साझा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स का कार्यभार संभाला। अपनी मां से प्रेरित होकर, जिसने बेघरों को खाना खिलाने की आदत डाली, स्नेहा ने फूडबैंक-इंडिया पहल शुरू की।
स्नेहा, स्वयंसेवकों की एक टीम के साथ, भूखे लोगों को खाना खिलाती हैं। फूडबैंक-इंडिया के 20 से अधिक चैप्टर्स हैं और उन्होंने अपने काम के माध्यम से कई लोगों के जीवन में एक सकारात्मक प्रभाव डाला है। स्नेहा कहती हैं कि फूडबैंक-इंडिया ने मास कुकिंग, कुकिंग मैराथन, ब्रेस्ट फीडिंग अवेयरनेस ड्राइव जैसी गतिविधियां भी शुरू की हैं।
स्नेहा ने देशवासियों, विशेषकर महिलाओं से आगे आने और उनके साथ काम करने का आग्रह किया। स्नेहा ने कम से कम एक जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाने की दिशा में सभी से योगदान देने काआग्रह किया।
You heard of food for thought. Now, it is time for action and a better future for our poor.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2020
Hello, I am @snehamohandoss. Inspired by my mother, who instilled the habit of feeding the homeless, I started this initiative called Foodbank India. #SheInspiresUs pic.twitter.com/yHBb3ZaI8n


