श्रीलंका के भारतीय मूल के तमिल (आईओटी) नेताओं ने आज कोलंबो में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने घोषणा की कि भारत, श्रीलंका सरकार के सहयोग से आईओटी के लिए 10,000 घरों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पवित्र स्थल सीता एलिया मंदिर और अन्य सामुदायिक विकास परियोजनाओं के निर्माण में सहायता करेगा।

उन्होंने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा:

"भारतीय मूल के तमिल (आईओटी) नेताओं के साथ बैठक लाभदायक रही। यह समुदाय 200 से अधिक वर्षों से दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु का काम करता रहा है। भारत श्रीलंका सरकार के सहयोग से आईओटी के लिए 10,000 घरों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पवित्र स्थल सीता एलिया मंदिर और अन्य सामुदायिक विकास परियोजनाओं के निर्माण में सहायता करेगा।"

“இந்தியாவை பூர்வீகமாக கொண்ட தமிழ் மக்களுடன் சுமூகமான சந்திப்பு இடம்பெற்றிருந்தது. இச்சமூகத்தினர் 200 ஆண்டுகளுக்கும் மேலாக இரு நாடுகளுக்குமான ஒரு வாழும் உறவுப் பாலமாக திகழ்கின்றனர். இலங்கை அரசாங்கத்துடனான ஒத்துழைப்புடன் இந்தியாவை பூர்வீகமாக கொண்ட தமிழ் மக்களுக்காக 10000 வீடுகள், சுகாதார வசதிகள், புனித சீதை அம்மன் ஆலயம் ஆகியவற்றின் நிர்மாணம் மற்றும் ஏனைய சமூக அபிவிருத்தி திட்டங்களுக்காக இந்தியா ஆதரவு வழங்கும்.”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
April 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना के बारे में सुनकर व्यथित हैं और उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: पीएम @narendramodi”