सार्क देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने एक COVID-19 इमरजेंसी फंड बनाने का प्रस्ताव रखा। यह फंड सभी सार्क देशों के स्वैच्छिक योगदान पर आधारित हो सकता है। शुरुआत करने के लिए भारत ने इस कोष के लिए 10 मिलियन डॉलर की राशि का प्रारंभिक प्रस्ताव दिया है।

सभी सार्क देश इस फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम टेस्ट किट और अन्य उपकरणों के साथ भारत में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की एक रैपिड रिस्पांस टीम तैयार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीमों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग कैप्सूल भी बना सकते हैं। जो कि हमारे सभी आपातकालीन कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए भारत द्वारा उपयोग किए जाने वाले मॉडल पर आधारित होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस गठित करनी होगी। इससे कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हो सकेगी। हम इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस सॉफ्टवेयर अपने सार्क सहयोगी देशों को दे सकेंगे। इसके लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Net GST rises 7.3% in April; gross collections hit record ₹2.43 trillion

Media Coverage

Net GST rises 7.3% in April; gross collections hit record ₹2.43 trillion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
May 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें श्री अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"