प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार, 28 अगस्त को जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री इस स्मारक में विकसित म्यूजियम गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन के दौरान समूचे कॉम्प्लेक्स को अपग्रेड करने के लिए सरकार द्वारा की गई अनगिनत विकास पहलों को भी दर्शाया जाएगा।














