आंध्रप्रदेश के बंदरगाह विकास मंत्री की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने किया अभ्यास दौरा

आंध्रप्रदेश के बंदरगाह विकास मंत्री की मुख्यमंत्री के साथ फलदायी सौजन्य मुलाकात

गुजरात के बंदरगाहों और समुद्रतट के समृद्ध कायाकल्प से प्रभावित हुआ प्रतिनिधिमंडल

कोस्टल डेवलपमेंट के सर्वग्राही और विजनरी प्लानिंग की पहल करे भारत सरकार - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज आंध्रप्रदेश के पोर्ट-एयरपोर्ट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग के मंत्री गंता श्रीनिवास राव के नेतृत्व में आए मेरीटाइम क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। १६०० किमी के विशाल समुद्रीतट वाले गुजरात ने मेरीटाइम स्टेट के रूप में भारत के विश्वव्यापार के द्वार का गौरव हासिल किया है, ऐसे में गुजरात के बंदरगाह विकास और सर्वग्राही कोस्टल डेवलपमेंट की सफलतागाथा का अभ्यास करने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल ने यह दौरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिछले दस वर्षों में बंदरगाह एवं उससे संलग्न समुद्रीतट के विकास के लिए नीतिविषयक सफलतागाथा की रूपरेखा पेश की।

आंध्रप्रदेश भी १००० किमी समुद्रीतट वाला भारत का मेरीटाइम स्टेट है। गुजरात में मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में २१वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था में समुद्रीतट, बंदरगाह और उससे संलग्न ढांचागत सुविधाओं सहित पोर्ट सिटी के विकास में गुजरात मेरीटाइम बोर्ड और गुजरात स्टेट कोस्टल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जो गौरव प्राप्त किया है, उससे आंध्रप्रदेश के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अत्यंत प्रभावित हुए।

भारत सरकार को देश के सभी मेरीटाइम स्टेट के कोस्टल डेवलपमेंट के सर्वग्राही और विजनरी प्लानिंग की पहल करनी चाहिए, इस निर्देश के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार ने निजी क्षेत्र के सहयोग से बंदरगाहों का विकास किया है। अन्य राज्यों ने भी गुजरात के समुद्रीतट पर पोर्ट विकसित करने के लिए स्वयं चलकर आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि कोस्टल डेवलपमेंट अथॉरिटी, कोस्टल मरीन पुलिस फोर्स, मेरीटाइम इंजीनियरिंग और पोर्ट मैनेजमेंट, पोर्ट लेड रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, कोस्टल एन्वायर्नमेंट, पोर्ट सिटी-धोलेरा एसआईआर और कोस्टल पोर्ट कार्गो की ढांचागत सुविधाओं के विकास की विशेष उपलब्धियों के जरिए गुजरात आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में विश्वव्यापार के लिए समृद्धि का प्रवेशद्वार बन गया है।

इस मौके पर आंध्रप्रदेश के बंदरगाह विकास मंत्री ने गुजरात के समुद्रतट के आर्थिक-सामाजिक कायाकल्प के लिए मुख्यमंत्री को अभिनंदन दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Reforms, agile economic management bearing fruit: FM on 7.8% Q1 GDP growth

Media Coverage

Reforms, agile economic management bearing fruit: FM on 7.8% Q1 GDP growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares a Sanskrit Subhashitam, highlighting the qualities of a truly wise person
September 01, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the qualities of a truly wise person.

The Prime Minister wrote on X;

"यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे।

कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥"

A truly wise person is one whose plans and actions remain hidden from others until they are completed. Such a disciplined, discerning and thoughtful person is rightly regarded as truly wise.