આઈ.એન.ડી.આઈ. જોડાણ સરકારો હેઠળ, દેશ સાંપ્રદાયિકતાની આગમાં બળીને ખાખ થઈ ગયો: મહારાજગંજમાં પીએમ મોદી
ઈન્દી ગઠબંધન દેશના ભાગલા પાડી શકે છે પરંતુ દેશને આગળ લઈ જઈ શકે તેમ નથી: મહારાજગંજમાં પીએમ મોદી
તમારો મત માત્ર સાંસદને ચૂંટવા માટે નથી, પરંતુ મજબૂત ભારત માટે એક મજબૂત પીએમને ચૂંટવાનો છે: મહારાજગંજમાં પીએમ

भारत माता की,

भारत माता की

भारत माता की।

मेरी एक रिक्वेस्ट है, जो हमारे होनहार नौजवान हैं, जो बड़े साहसिक नौजवान हैं। देश को इन नौजवानों की बहुत जरूरत है। मेरी उन नौजवानों को हाथ जोड़ कर के प्रार्थना है कि जहां ऊपर है वहां से नीचे आइए। नीचे उतरिए आप लोग। देखिए कोई भी गिरेगा तो मेरे लिए व बहुत दुखद होगा। आप नीचे उतरिए। जो एकदम पीछे भी अकेले अकेले बैठ गए हैं सब नीचे आ जाइए। देखिए सारा तामझाम बड़ा टेंपररी होता है भाई। अगर ये गिरा तो यहां के लोग भी परेशान होंगे आपकी भी हालत खराब होगी। पहले नीचे उतरिए उसके बाद मैं भाषण आगे करूंगा। मेरे लिए मेरे भाषण से आपकी जिंदगी ज्यादा मूल्यवान है। वो जो लास्ट में दो लोग खंबे पे हैं नीचे आओ भाई। जरा पीछे एकदम आखिर में नीचे आओ, ये सब नीचे आइए भाई। जरा सिक्योरिटी के जो लोग हैं जरा चिंता करें। आपको नीचे आना पड़ेगा भाई। आपको नीचे आना पड़ेगा, आपकी जिंदगी को कुछ भी हो जाए यह मेरे लिए बर्दाश्त नहीं होगा भाई। आप मेरे अपने हैं मैं आपको कैसे परेशान देख सकता हूं। अब आपने मुझे देख लिया है अब सुनना है तो नीचे आएंगे तो अच्छा सुनाई देगा। देखिए जगह छोटी पड़ गई है, मैं देख रहा हूं बाहर भी लाखों की तादाद में लोग खड़े हैं वे शायद सुन भी नहीं पाते होंगे। लेकिन ये नहीं करने दूंगा मैं आइए नीचे। शाबाश! बहुत समझदार हैं सब नौजवान। हां शाबाश, अभी एक रह गया उधर। आ जाइए भाई जल्दी जरा उनको नीचे लाइए अब वो चढ़ तो गए लेकिन परेशान है कैसे उतरें। हां शाबाश नीचे आ जाओ भाई, नीचे आ जाइए आइए। जिन नौजवानों को मैंने नीचे उतारा है अगर उनको उनके सम्मान को अगर कोई चोट पहुंची है तो मैं उनकी क्षमा मांगता हूं, लेकिन आप सब आप सब मेरे परिवार के सदस्य हैं और इसलिए इतने प्यार से परिवार के सदस्य को कहने का मेरा भी तो हक बनता है ना।

भारत माता की।

भारत माता की।

बाबा हंस नाथ की जय!

बाबा महेंद्रनाथ की जय !

ई पवित्र धरती पर हम रउआ लोगन के वंदन अभिनंदन करतानी ! महाराजगंज ने, सीवान ने अपने जोश से पूरे भारत में संदेश दे दिया है फिर एक बार मोदी सरकार। मैं आज इतना खुश हूं खास करके इतनी बड़ी तादाद में माताओं-बहनों को मैं देख रहा हूं। माताओं-बहनों का ये आशीर्वाद ये मेरी बहुत बड़ी ऊर्जा है। और यह समय तो घर में काम का होता है उसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आई हैं। जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या होता है भाई। साथियों मेरा ये बहुत सौभाग्य है कि इन दिनों मुझे देश के कोने-कोने में देशवासियों के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। पूरे देश में मैं मातृ शक्ति का जो जज्बा देख रहा हूं माताओं-बहनों का जो प्यार देख रहा हूं, हमारे नौजवानों का जो उत्साह देख रहा हूं गांव हो गरीब हो किसान हो एक प्रकार से सारा देश के उज्जवल भविष्य के लिए संकल्प बद्ध हो चुका है और मैं भी आपको गारंटी देता हूं मैं आपके लिए दिन रात मेहनत करूंगा पहले से ज्यादा मेहनत करूंगा, क्योंकि मुझे आपके लिए विकसित बिहार, विकसित भारत बनाना है।

भाइयों-बहनों,

गरीब से गरीब मां-बाप भी हमेशा चाहता है कि जाने के बाद बच्चों को कोई विरासत में देकर के जाए। हर एक के मन में रहता है कि कोई विरासत छोड़ के जाए। भाइयों-बहनों मोदी एक ऐसा इंसान है जिसे अपनी कोई विरासत नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरी विरासत हैं, आप ही मेरे वारिस हैं, मेरा और कोई वारिस नहीं है और इसलिए मुझे आपका और आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए खपा देना है। मैं नहीं चाहता कि अपने जीवन में आपने जो कष्ट भोगे उसका रत्ती भर भी आपकी आने वाली पीढ़ियों परेशानियों में जीने के लिए मजबूर होना पड़े। इसलिए गरीब कल्याण के बड़े फैसलों के लिए आज मैं आपके गांव आया हूं, आपके बीच आया हूं, आपके आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। (भाई वहां कोशिश मत करो भैया प्लीज, वहां कोई जगह ही नहीं कहां जाओगे। अब आप मुझे देख नहीं पाओगे। सुन सकते हो जी ये स्क्रीन पर कुछ दिखाई दे तो देखिए। मैं जानता हूं संख्या बहुत ज्यादा है आपको तकलीफ होती होगी। मैं आपकी तकलीफ के लिए मैं खुद क्षमा मांगता हूं लेकिन आप जहां हैं वहीं रहिए, आगे आने की कोशिश मत कीजिए भैया। मेरा तो सौभाग्य है कि इतना कष्ट उठा करके आप हमें आशीर्वाद देने आए हैं।) भाइयों-बहनों आपके उज्जवल भविष्य के लिए देश को केंद्र में फिर एक बार मजबूत सरकार चाहिए।

भाइयों और बहनों,

जैसे-जैसे 4 जून पास आ रहा है, मोदी के लिए इंडी वालों की गालियों और बद्दुवाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा कि मोदी को देश की जनता अगले 5 साल के लिए फिर चुनने जा रही है। जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी, जिन्होंने बिहार के लोगों को मारा-तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया, जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने घोटाले का दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है। लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बाद भी मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा। मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं इसलिए देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है। और इसलिए हर दिल में मोदी है! तभी तो पूरा देश कहता है....फिर एक बार...मोदी सरकार !

साथियों,

ये भूमि, मेधा की भूमि है। राष्ट्रभक्ति की अविरल गंगा यहां बहती है। राजेंद्र बाबू जैसे अनेक सपूत इस धरती ने देश को दिए हैं। ऐसी समृद्ध प्रतिभा वाली धरती की पहचान कांग्रेस और RJD वालों ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी। इंडी वालों ने पहले तो यहां से उद्योग-व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं। पंजाब में कांग्रेस के एक नेता हैं, दिल्ली में कांग्रेस के शाही परिवार के खासमखास हैं। कांग्रेस के ये नेता कहते हैं कि बिहार के लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। ये कांग्रेस के नेता बोल रहे हैं और RJD वाले इनके साथ यहां आपसे वोट मांग रहे हैं। वो कहते हैं कि बिहार के लोगों को ना पंजाब में घर खरीदने देना चाहिए, न ही पंजाब में बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए। बिहार के लोगों के लिए इतनी नफरत इन लोगों के दिल-दिमाग में भरी पड़ी है। क्या आपने कांग्रेस के शाही परिवार से सुना कि भाई इनका मंत्री बोल रहा है, गलत बोल रहा है। उनका नेता बोल रहा, गलत बोल रहा, ऐसा नहीं बोलना चाहिए। नहीं बोल रहे हैं। यहां RJD के लोगों ने तो कान में रुई ठूंस ली है। बिहार की मान मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता। साहब मैं गुजरात में था, वहां का मुख्यमंत्री था लेकिन बिहार जब अपने 100 साल मना रहा था मैंने बिहार से अनेक महानुभावों को गुजरात में बुला कर के उनका सम्मान किया था। जब DMK के लोगों ने बिहारियों को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस के नेता ने गालियां दीं, तब भी ये शाही परिवार अपने होठों पर ताले लगा कर के बैठ गया था। क्या जिन्होंने बिहार का अपमान किया, जो दिन रात बिहारियों का अपमान करते हैं, क्या ऐसे कांग्रेस और उनके साथियों को, आरजेडी और उनके साथियों को, आपका एक वोट भी मिलना चाहिए क्या? पूरी ताकत से बताइए, एक वोट भी मिलना चाहिए क्या? एक वोट भी मिलना चाहिए क्या? अरे वोट तो छोड़ो इनको सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? इस बार चुनाव में एनडीए के पार्टियों का बटन दबाकर ऐसी सजा दो, ऐसी सजा दो सब पोलिंग बूथ में साफ हो जाएं, करेंगे?

भाइयों और बहनों,

कांग्रेस का शाही परिवार, टुकड़े-टुकड़े गैंग को पाल-पोस रहा है। कांग्रेस, उत्तर और पूर्वी भारत से बदला ले रही है। आपने कांग्रेस को यहां से साफ कर दिया, इसलिए ये आपसे बदला ले रहे हैं। ये भारत को एक करने वाले भगवान राम का विरोध करते हैं। अयोध्या में राम मंदिर बना, आपका गौरव बढ़ा कि नहीं बढ़ा। आपका माथा ऊंचा हुआ कि नहीं हुआ। आपको संतोष हुआ कि नहीं हुआ। रामलला को अपना घर मिल गया आप खुश हुए कि नहीं हुए। ये आरजेडी-कांग्रेस वाले दुखी हैं बताओ। जिस कांग्रेस-आरजेडी की राजनीति भारत के टुकड़े टुकड़े करने वाली है उसको साफ करने की जिम्मेदारी महाराजगंज की भी है और सीवान की भी है।

भाइयों और बहनों,

कांग्रेस-RJD और उसके साथियों ने हमेशा इस देश को पीछे ले जाने का खेल खेला है। ये खुद लाखों करोड़ के मालिक हो गए और जनता रोटी, कपड़ा, मकान के लिए जूझती है। इंडी गठबंधन का मंच, राजनीतिक मंच नहीं लाखों करोड़ों के घोटालेबाज़ों का सम्मेलन है। भ्रष्टाचार का अता-पता उसका नाम है इंडी गठबंधन। इनके मंच पर क़रीब 20 लाख करोड़ रुपये के घोटालेबाज़ एक साथ बैठते हैं। जब ये इकट्ठा होते हैं तो इनमें तीन बुराइयां एकदम साफ नजर आती हैं। कोई अपवाद नहीं है, ये तीन बुराइयां ये इंडी गठबंधन के सबमें समान है। ये तीन बुराइयां क्या हैं, ये इंडी अलायंस वाले घोर कम्यूनल हैं, शत प्रतिशत सांप्रदायिक हैं। दूसरा- ये इंडी अलायंस वाले घोर जातिवादी हैं, शत-प्रतिशत जातिवादी। तीसरा- ये इंडी अलायंस वाले घोर परिवारवादी हैं, शत-प्रतिशत परिवारवादी। अपने बेटे-बेटी के सिवा कुछ करना ही नहीं। ये वो लोग हैं जिनकी सरकारों में देश सांप्रदायिकता की आग में जले। ये वो लोग हैं जिन्होंने सालों तक देश को जातिवाद में बांटकर पिछड़ों का हक़ मारा है। ऐसे लोग बस देश बांट सकते है, ऐसे लोग देश का ख़ज़ाने ख़ाली कर सकते हैं, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सकते।

साथियों,

मोदी ने अपने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। आखिर इंडी गठबंधन वाले अपने 60 साल में ऐसा क्यों नहीं कर पाए? इन लोगों ने गरीब को गरीब रखा ताकि उसके शाही परिवार की जयजयकार होती रहे। कांग्रेस ने देश के कानूनों को ऐसा बनाया, जिससे गरीब असहाय हो। उसे किसी दूसरे की मदद लेनी पड़े।

साथियों,

हमारे यहां आज भी जो पुलिस की व्यवस्था है, वो अंग्रेज़ों की बनाई हुई है। पहली बार मोदी ने उसको बदलने का साहस किया है। पुरानी व्यवस्था के कारण गरीब सालों-साल जेल में सड़ता रहता था। लेकिन आंतकवादी, अपराधी, भ्रष्टाचारी, लुटेरे बड़े-बड़े वकील करके जैसे-तैसे छूट जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। अब मोदी दंड संहिता की जगह, न्याय संहिता लेकर आया है। इससे सामान्य जन को तेज़ी से न्याय मिलेगा। अब आतंकियों का, आपको लूटने वालों का बचना और मुश्किल हो जाएगा।

साथियों,

यहां इतनी बड़ी संख्या में हमारे साथी खेती से जुड़े हैं, किसान हैं। 10 साल पहले तक एक भी रुपया किसानों को कांग्रेस सरकार से मिलता था क्या? पीएम किसान सम्मान निधि से सीवान के किसानों को अबतक करीब 1200 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। सारण के भी किसानों को 1500 करोड़ रुपए मिले हैं। सिर्फ 5 साल में ही इतना पैसा मिला है, वो भी सीधे खाते में।

भाइयों और बहनों,

गरीब का ये बेटा आज आपके जीवन को आसान बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। आज करोड़ों गरीबों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। आज घर-घर नल पहुंचा है, बिजली पहुंची है, टॉयलेट हुआ है। मोदी ने सस्ता सिलेंडर बहनों तक पहुंचाया है। मुझे बहनें बताती हैं कि मुफ्त इलाज की योजना से उनको बहुत फायदा हुआ है।

साथियों,

पक्का घर तो गरीब का सबसे बड़ा सपना होता है। अभी तक बिहार में करीब 40 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। और मेरा एक काम करोगे? जरा हाथ ऊपर करके बताओ मेरा काम करोगे? ढीला ढाला नहीं, पूरी ताकत से बताओ करोगे? अच्छा अभी आप गांव गांव जाते होंगे, हर मोहल्ले में जाते होंगे, लोगों से मिलते होंगे, अगर आपको गांव में अभी भी कोई झुग्गी-झोपड़ी में रहता है, कोई मिट्टी की छोटी सी खोली बना कर के रहता है उसको मिलकर के कह देना कि हम मोदी जी की तरफ से आए हैं। उनको कह देना हम मोदी जी की तरफ से आए हैं और 4 जून के बाद तीसरी बार जब मोदी की सरकार बनेगी तो जिनका घर अभी कच्चा है मोदी उसको पक्का घर देगा। मेरी तरफ से बता दोगे? मेरे लिए तो आप ही मोदी हैं आप बता देंगे ना काम हो जाएगा। साथियों, मोदी ने 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी दी है, इसलिए आप बता दीजिए। उसको कहिए जो 3 करोड़ बनेंगे न, उसमें उस परिवार का भी घर होगा। और आप ये भी जान लीजिए, ये जो आपको घर मिलेगा,उसमें घर की रजिस्ट्री घर की महिला के नाम पर होगी, मकान की मालकिन महिला होंगी।

भाइयों और बहनों,

यहां हमारी बहुत सारी बहनें सखी मंडलों से, दीदियों के समूहों से भी जुड़ी हैं। महिलाओं के ऐसे सभी समूहों के लिए आने वाले 5 साल समृद्धि लेकर आने वाले हैं। बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी और ड्रोन से खेती करके कमाई करें, ये योजना मोदी ने बनाई है। मोदी की गारंटी- 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की है। जब माताओं-बहनों की आय बढ़ेगी, तो परिवार की, गांव की खरीद शक्ति बढ़ेगी। यही तो विकसित भारत का रास्ता है।

साथियों,

आपका वोट, सिर्फ MP चुनने के लिए नहीं है। आपका वोट, एक मज़बूत भारत के लिए मज़बूत PM चुनने का भी है। इसलिए, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिगरीवाल जी, सीवान से बहन विजय लक्ष्मी जी को और गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन जी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताना है। जिताएंगे? घर घर जाएंगे? ज्यादा मतदान कराएंगे? अच्छा मेरा एक काम करेंगे? मेरा एक काम करेंगे? क्यों ठंडे पड़ गए भाई। इनके लिए तो बड़े उत्साह से बोल रहे हो इनके लिए बोला तो हाथ ऊपर कर दिया मेरे लिए बोला तो हाथ नीचे हो गया। मेरा एक काम करोगे, पक्का करोगे। यहां से ज्यादा से ज्यादा घरों में जाना, ज्यादा से ज्यादा परिवारों में मिलना और सबको जाके कहना कि अपने मोदी जी आए थे। मोदी जी ने आपको जय श्री राम कहा है। मेरा जय श्रीराम हर घर में पहुंचा दोगे, हर परिवार में पहुंचा दोगे?

बोलिए भारत माता की,

भारत माता की,

भारत माता की।

बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
Tax Bill 2026 clears tax hurdles for electronics manufacturing and boosts India's global supply chain competitiveness

Media Coverage

Tax Bill 2026 clears tax hurdles for electronics manufacturing and boosts India's global supply chain competitiveness
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
પ્રધાનમંત્રીએ 'વિભાજન વિભીષિકા સ્મૃતિ દિવસ' પર વિભાજનથી પ્રભાવિત થયેલા લોકોના સાહસને યાદ કર્યું
August 14, 2026
પ્રધાનમંત્રીએ પરિશ્રમ અને માનવ પ્રયાસોના સામર્થ્ય પર પ્રકાશ પાડતું સંસ્કૃત સુભાષિત શેર કર્યું

પ્રધાનમંત્રીએ રેખાંકિત કર્યું હતું કે આ પરિસ્થિતિઓમાંથી બહાર આવીને, લોકોએ શૂન્યમાંથી પોતાના જીવનનું પુનઃનિર્માણ કર્યું, વિપરીત પરિસ્થિતિઓને સિદ્ધિઓમાં પરિવર્તિત કરી અને આપણા રાષ્ટ્રની પ્રગતિમાં અમૂલ્ય યોગદાન આપ્યું. તેમણે અવલોકન કર્યું કે તેમની જીવનયાત્રા આપણને માનવીય જુસ્સાના સામર્થ્યની યાદ અપાવે છે. શ્રી મોદીએ આશા વ્યક્ત કરી હતી કે આ દિવસ આપણા રાષ્ટ્રમાં સદ્ભાવના અને ભાઈચારાને જાળવી રાખવાના આપણા સંકલ્પને વધુ દ્રઢ બનાવશે અને સામૂહિક રીતે 'વિકસિત ભારત'ના નિર્માણ તરફ કામ કરવા પ્રેરિત કરશે.

પ્રધાનમંત્રીએ તે તમામ દેશવાસીઓને હૃદયપૂર્વક શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરી હતી, જેમણે તે ભયાનક સમયગાળામાંથી બહાર આવીને દેશની પ્રગતિમાં અમૂલ્ય યોગદાન આપ્યું હતું. તેમણે જણાવ્યું હતું કે પોતાના સાહસ અને સામર્થ્ય દ્વારા તેમણે દર્શાવ્યું કે પ્રતિકૂળ સંજોગોમાં પણ સંકલ્પો કેવી રીતે સિદ્ધ થાય છે. શ્રી મોદીએ દરેકને રાષ્ટ્રીય સદ્ભાવના અને એકતાની ભાવનાને વધુ મજબૂત કરવા આહ્વાન કર્યું હતું.

એક સુભાષિત શેર કરતાં પ્રધાનમંત્રીએ ભારપૂર્વક જણાવ્યું હતું કે કઠોર પરિશ્રમ, પુરુષાર્થ અને સમર્પિત પ્રયાસો દ્વારા જ વિવિધ કળાઓ, વિજ્ઞાન, તકનીકી કૌશલ્યો, હસ્તકલા અને નવીનતાઓનો વિકાસ થાય છે, જે સફળતાનો માર્ગ પ્રશસ્ત કરે છે. તેમણે ઉમેર્યું હતું કે તેથી, વ્યક્તિએ ભાગ્ય પર નિર્ભર ન રહેવું જોઈએ; તેના બદલે સાહસ, પરિશ્રમ અને સતત પ્રયત્નો સાથે પોતાના લક્ષ્યો તરફ સતત આગળ વધવું જોઈએ, કારણ કે માનવ પ્રયાસો જ ભાગ્યનું નિર્માણ કરે છે.

X પરની શ્રેણીબદ્ધ પોસ્ટ્સમાં પ્રધાનમંત્રીએ લખ્યું:

"આજે આપણે #PartitionHorrorsRemembranceDay મનાવી રહ્યા છીએ. આપણે વિભાજનથી પ્રભાવિત થયેલા તમામ લોકોના સાહસને યાદ કરીએ છીએ. ઈતિહાસની આ એક એવી ક્ષણ હતી જેણે અનેકના જીવન છીનવી લીધા... પરિવારો વિખેરાઈ ગયા, સ્વજનો ગુમાવ્યા હતા અને અપાર દુઃખ સહન કરવું પડ્યું.

સાથે જ, આમાંથી બહાર આવીને, લોકોએ શૂન્યમાંથી પોતાના જીવનનું પુનઃનિર્માણ કર્યું, વિપરીત પરિસ્થિતિને સિદ્ધિઓમાં પરિવર્તિત કરી અને આપણા રાષ્ટ્રની પ્રગતિમાં અમૂલ્ય યોગદાન આપ્યું. તેમની જીવનયાત્રા આપણને માનવીય જુસ્સાના સામર્થ્યની યાદ અપાવે છે.

આ દિવસ આપણા રાષ્ટ્રમાં સદ્ભાવના અને ભાઈચારાને જાળવી રાખવાના આપણા સંકલ્પને વધુ દ્રઢ બનાવે અને સામૂહિક રીતે વિકસિત ભારતના નિર્માણ તરફ કામ કરવા પ્રેરિત કરે."

“વિભાજન વિભીષિકા સ્મૃતિ દિવસ પર તે તમામ દેશવાસીઓને હૃદયપૂર્વક શ્રદ્ધાજંલિ, જેમણે તે ભયાનક સમયમાંથી બહાર આવીને દેશની પ્રગતિમાં અમૂલ્ય યોગદાન આપ્યું. તેમણે પોતાની હિંમત અને શક્તિથી બતાવ્યું કે પ્રતિકૂળ પરિસ્થિતિઓમાં પણ સંકલ્પો કેવી રીતે પૂર્ણ થાય છે.

उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।

कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥”

કઠોર પરિશ્રમ, પુરુષાર્થ અને સમર્પિત પ્રયાસો દ્વારા જ વિવિધ કળાઓ, વિજ્ઞાન, તકનીકી કૌશલ્યો, હસ્તકલા અને નવીનતાઓનો વિકાસ થાય છ, જે સફળતાનો માર્ગ પ્રશસ્ત કરે છે. તેથી, વ્યક્તિએ ભાગ્ય પર નિર્ભર ન રહેવું જોઈએ; તેના બદલે સાહસ, પરિશ્રમ અને સતત પ્રયત્નો સાથે પોતાના લક્ષ્યો તરફ સતત આગળ વધવું જોઈએ, કારણ કે માનવ પ્રયાસો જ ભાગ્યનું ઘડતર કરે છે.