BJP’s sankalpa is to make Karnataka the No.1 state in India. That’s why it’s important to elect a double-engine BJP government: PM Modi in Kolar
Congress only thrives on corruption. That is why they will never act against corruption: PM Modi in Kolar

भारत माता की। भारत माता की।
‘चिन्नादा नाडु’ कोलारदा जनतेगे, नन्ना नमस्कारगालु!

भाइयों और बहनों
आज इतनी बड़ी संख्या में, और मैं देख रहा हूं पंडोल के बाहर इससे भी डबल लोग खड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में आपका यहां आना, आज कांग्रेस और जेडीएस दोनों की नींद उड़ाने वाला है। कर्नाटका के विकास में ये दोनों पार्टियां ही सबसे बड़ा रोड़ा हैं, सबसे बड़ा अवरोध हैं। कांग्रेस और जेडीएस, मिलकर चाहे जितना खेल लें, लेकिन कर्नाटका की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है। कर्नाटका के लोगों ने तय कर दिया है, बड़े विश्वास से तय कर दिया है। अनुभव के आधार पर तय कर दिया है- ई बारिया निर्धारा, बहुमतदा बीजेपी सरकारा !

भाइयों और बहनों,
कर्नाटका का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए एमएलए, मंत्री या सीएम बनाने का सिर्फ नहीं है। ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े विजन पर कभी काम नहीं कर सकती। अस्थिर सरकारों का कितना नुकसान होता है, ये आपने देखा है। अस्थिर सरकारों की पहचान है- जनता के हित वाले निर्णय में देरी करना और भ्रष्टाचार में उतनी ही तेजी करना। हमें कर्नाटका को अस्थिर सरकार से बचाना है। हमें कर्नाटका को कांग्रेस औऱ जेडीएस के भ्रष्टाचारी शिकंजे से बचाना है। आपने देखा है, आपने केंद्र में अनेकों दशकों बाद, एक स्थिर और मजबूत सरकार बनाई तो क्या परिणाम आया। केंद्र की बीजेपी सरकार ने ऐसे-ऐसे बड़े काम किए जो कई दशकों से पेंडिंग थे। 2014 से पहले के करप्शन काल में, कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया, भारत से सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थीं। बीजेपी को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज़ है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है। भारत ने जिस मजबूती से कोरोना का मुकाबला किया है, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाकर अपना सामर्थ्य दिखा दिया है। और हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन दिया है।

भाइयों और बहनों,
बीजेपी का संकल्प, कर्नाटका को, भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है। इसलिए कर्नाटका में डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जितने दिन यहां बेंगलुरू में कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन रहा, कर्नाटका के विकास पर भी ब्रेक लग गया। जब कर्नाटका में डबल इंजन की सरकार बनी, तब यहां के विकास ने नई गति पकड़ी। साथियों, जैसे आपने केंद्र में तेज गति वाला इंजन लगा रखा है, तो कर्नाटका में भी वैसा ही इंजन बने रहना जरूरी है। कांग्रेस का कमजोर और Outdated इंजन, कभी कर्नाटका का विकास नहीं कर सकता।

साथियों,
डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगा। बैंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे, जो यहां के किसानों और इंडस्ट्री, दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उस पर तेज़ी से काम चल रहा है। मल्टीनेशनल कंपनियां कोलार जैसे जिलों में भी आएं, यहां इंडस्ट्री का विस्तार हो, ये भी हमारा प्रयास है। अच्छी कनेक्टिविटी से कितना लाभ होता है, इसका एक उदाहरण फेमस मुलबागल डोसा भी है। अच्छी कनेक्टिविटी ने इस डोसे का स्वाद दूर-दूर तक पहुंचा दिया है।

साथियों,
आजकल कांग्रेस ने फिर अपनी झूठी गारंटी का बंडल निकाल लिया है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि वो कभी अपनी कोई गारंटी पूरी नहीं करती। 2005 में कांग्रेस ने देश के लोगों को गारंटी दी थी कि वो साल 2009 तक, हर घर तक बिजली पहुंचा देगी। कांग्रेस ने 2014 तक शासन किया। उनके पास अपनी दी हुई गारंटी को पूरा करने के लिए करीब एक दशक का समय था। दस साल थे। 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए। हर घर तक तो बिजली छोड़िए, कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी। देश में दूर-दराज के, गरीब और पिछड़े इलाकों के 18 हजार गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी। देश में ढाई करोड़ से ज्यादा घर भी बिना बिजली के अंधेरे में थे। बीजेपी सरकार ने प्रण लिया और हमने सिर्फ एक हजार दिन में, एक हजार दिन में 18 हजार गांवों तक और ढाई करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचाकर दिखाई। गारंटी दी कांग्रेस ने। धोखा दिया कांग्रेस ने। और काम पूरा किया भाजपा ने। काम पूरा किया। काम पूरा किया। काम पूरा किया।

साथियों,
जब कोई पार्टी अपने मैनिफेस्टो में कुछ लिखती है तो वो किसी संकल्प से कम नहीं होता है। जनता-जनार्दन को दिया हुआ वादा होता है। उसमें धोखा करना बहुत बड़ा पाप होता है। साथियों, ये किसानों का क्षेत्र है। मैं आपको एक और गारंटी के बारे में बताता हूं जो कांग्रेस ने किसानों को दी थी। और वो भी 2004 में, आज से करीब-करीब 20 साल पहले। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था कि वो किसानों के लिए direct income support scheme लागू करेगी। किसानों ने उन्हें वोट दिया। लेकिन वोट पाने के बाद कांग्रेस ने हाथ ऊपर कर लिए। 2009 में, उनके मैनिफेस्टो में फिर से वही वादा किया गया। उन्हें ये वादा पूरा करने के लिए 5 और 5 दस साल मिल गए। 2014 का चुनाव आ गया, लेकिन उन्होंने अपनी गारंटी को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अपना वादा पूरा नहीं किया। ये बीजेपी की सरकार है जिसने पीएम-किसान सम्मान निधि जैसी योजना लागू की। हमारी सरकार अब तक किसानों के बैंक खातों में ढाई लाख करोड़ रुपया, याद रहेगा दोस्तों, ढाई लाख करोड़ रुपया, कितना... जरा जोर से बोलिए..कितना... ढाई लाख करोड़ रुपया सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। गारंटी दी कांग्रेस ने। धोखा दिया कांग्रेस ने। लेकिन काम पूरा किया। काम पूरा किया। काम पूरा किया। काम पूरा किया किया बीजेपी ने।

भाइयों और बहनों,
कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की। लेकिन बीजेपी सरकार, बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार, पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है। इससे कर्नाटका के लाखों किसान परिवारों के बैंक अकाउंट में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचे हैं। इसके साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज, फूड पार्क और मेगा टेक्सटाइल पार्क का जो विस्तार हो रहा है, वो भी कर्नाटका के किसानों की बहुत मदद करने वाला है।

भाइयों और बहनों,
कांग्रेस और उसके शाही परिवार से देश का विश्वास क्यों टूटा है, इसका भी एक कारण है। कांग्रेस की पहचान, हमेशा से Eighty Five परसेंट कमीशन खाने की रही है। कांग्रेस के शासन में उसके सबसे बड़े नेता, कांग्रेस के उस समय के प्रधानमंत्री गर्व से कहते थे कि वो दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं और ज़मीन पर 15 पैसा पहुंचता है। गरीब के हक का 85 पैसा कांग्रेस का पंजा छीन लेता था। ये बीजेपी का आरोप नहीं है, बल्कि ये कांग्रेस ने जिन्हें प्रधानमंत्री बनाया उनका सार्वजनिक कबूलनामा है। Eighty Five परसेंट कमीशन खाने वाली कांग्रेस, कभी कर्नाटका का विकास नहीं कर सकती।

साथियों,
आज दिल्ली से बीजेपी की केंद्र सरकार जितना पैसा भेजती है, वो हर लाभार्थी तक Hundred percent पहुंचता है, शतप्रतिशत पहुंचता है। पिछले 9 वर्षों में हमने डिजिटल इंडिया की ताकत से अलग-अलग योजनाओं के 29 लाख करोड़ रुपए, 29 लाख करोड़ रुपए गरीबों के बैंक खातों में भेजे हैं। अगर Eighty Five परसेंट कमीशन खाने वाली कांग्रेस ही बनी रही इसमें से 24 लाख करोड़, 24 लाख करोड़ रुपए कभी गरीब तक नहीं पहुंच पाते। और आप सोचिए, हमारी सरकार तो 9 साल पहले आई है। उससे पहले कितने लाखों करोड़ रुपए कांग्रेस नेताओं ने अपनी तिजोरी में भरे हैं।

साथियों,
कांग्रेस ने गरीब, SC/ST/OBC के साथ, महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय किया है। लेकिन आज मैं कर्नाटका की जनता का आभार व्यक्त करूंगा कि उसके एक वोट ने सारी स्थितियां बदलनी शुरू कर दीं। आपने अपने एक वोट से वंचितों के खिलाफ अन्याय को दूर किया। आपके एक वोट से पहली बार लाखों SC/ST/OBC परिवारों को पक्का घर मिला। आपके एक वोट से पहली बार 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को टॉयलेट की सुविधा मिली। आपके एक वोट से पहली बार 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। आपके एक वोट से पहली बार ढाई करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मिला। आपके एक वोट ने कोरोना के संकटकाल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन सुनिश्चित कराया। बीजेपी, तुष्टिकरण के बजाय संतुष्टिकरण पर फोकस करती है। बीजेपी सरकार के लाभार्थियों का प्रचंड विश्वास, शाही-परिवार की हर झूठी गारंटी पर भारी पड़ने वाला है।

भाइयों और बहनों,
कांग्रेस, भ्रष्टाचार में ही फलती-फूलती है, इसलिए वो कभी भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई कर ही नहीं सकती। कांग्रेस ऐसी कोई योजना बना ही नहीं सकती जिसमें घोटाले ना हों। आज भी कांग्रेस के शाही परिवार और उसके करीबी लोग हजारों करोड़ के घोटाले में जमानत पर बाहर हैं। आप सोचिए, जो लोग करप्शन के आरोप में स्वयं जमानत पर बाहर हैं, वो आज कर्नाटक में आकर उपदेश दे रहे हैं। जिसके शीर्ष नेता ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हों, जिस शाही परिवार के सदस्य जमानत पर बाहर हों, वो कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर सकती। मैं आपको एक आंकड़ा दूंगा। 2014 से पहले के 9 वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचारियों की सिर्फ 5 हज़ार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। जबकि बीते 9 वर्षों में देश को लूटने वालों की 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बीजेपी सरकार जब्त कर चुकी है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध सबसे तेज प्रहार बीजेपी ही कर सकती है।

साथियों,
आज जब मैं करप्शन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं, तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को हो रही है। और इसीलिए कांग्रेस की दिनों दिन मुझसे नफरत भी और बढ़ गई है। इन्होंने मुझ पर हमला औऱ बढ़ा दिया है। ये लोग आजकल धमकी दे रहे हैं, कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं, वो कह रहे हैं...कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। अब कर्नाटका चुनाव में इनका सबसे बड़ा मुद्दा क्या है, चुनाव में कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा सांप है सांप। सांप के ज़हर का है। मेरी तुलना ये लोग सांप से कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। लेकिन भाइयों-बहनों, सांप तो भगवान शंकर के गले की शोभा है। मेरे लिए देश की जनता, ईश्वर का रूप है, शिव का ही स्वरूप है। इसलिए ईश्वर रूपी जनता के गले का सांप होना भी मुझे स्वीकार है। लेकिन मैं जानता हूं, संतों और संस्कारों की धरती कर्नाटका के लोग कांग्रेस के इस गाली-गलौच का चोटभरा जवाब वोट के माध्यम से देकर के उनके इन सारे मंसूबों को चूर-चूर कर देंगे। ये नाराजगी, ये जनता जनार्दन का गुस्सा, कांग्रेस के खिलाफ 10 मई, 10 मई को पोलिंग बूथ पर बढ़-चढ़कर निकलने वाला है।

भाइयों और बहनों,
आपको याद रखना है- ई बारिया निर्धारा, बहुमतदा बीजेपी सरकारा ! ये बात घर-घर पहुंचाओगे, घर-घर जाओगे। मतदाताओं को मिलोगे, ज्यादा से ज्यादा मतदान कराओगे, दिन रात मेहनत करोगे, हाथ ऊपर करके बताइए पक्का करोगे, सब लोग करोगे। अच्छा एक मेरा काम करोगे क्या। एक मेरा काम करोगे क्या। पर्सनल काम है मेरा, करोगे। हाथ ऊपर करके बताइए... करोगे। सब कोई करेंगे। पक्का करेंगे। देखिए एक काम करना है और मेरे लिए करना है। मोदी के लिए करना है...करोगे ना। पक्का करोगे। देखिए आप घर-घर जाइए। हर मतदाता के पास जाइए। और उनको हाथ जोड़कर के बताइए कि दिल्ली से प्रधान सेवक मोदी कोलार आए थे। और मोदी ने आपको प्रणाम भेजा है, नमस्कार भेजा है। मोदी आपका आशीर्वाद मांगते हैं। ये बताओगे। हर घर मेरा नमस्कार पहुंचाओगे। हर घर मेरा प्रणाम पहुंचाओगे। हर व्यक्ति से मेरे लिए आशीर्वाद लाओगे। ये जनता जर्नादन का आशीर्वाद मुझे देश के लिए काम करने की एक ऊर्जा देता है, आत्मविश्वास देता है, शक्ति देता है। और इसीलिए मुझे कर्नाटका के हर भाई-बहन का आशीर्वाद चाहिए ताकि मैं कर्नाटका की सेवा कर सकूं, देश की सेवा कर सकूं।

भारत माता की जय ! भारत माता की जय ! भारत माता की जय !
बहुत-बहुत धन्यवाद !

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18

Media Coverage

India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister speaks with the Amir of Qatar
July 16, 2026
PM conveys heartfelt condolences on the passing of the Father Amir of Qatar
PM recalls the Father Amir’s visionary leadership and his contribution to strengthening India-Qatar relations
The two leaders reaffirm their resolve to carry forward the Father Amir’s legacy

Prime Minister Shri Narendra Modi had a telephone conversation today with the Amir of the State of Qatar, H.H. Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani.

Prime Minister conveyed his heartfelt condolences on the passing of H.H. Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani, the Father Amir of Qatar.

Recalling the Father Amir’s significant contributions as the chief architect of modern Qatar, Prime Minister paid tribute to his visionary leadership, and recalled his pivotal role in strengthening India-Qatar relations over the years as well as his deep affection for India and the Indian community in Qatar.

The Amir of Qatar thanked Prime Minister for his call and conveyed his appreciation for the words of support in this difficult hour.

The two leaders reaffirmed their resolve to carry forward the Father Amir’s legacy and further strengthen the India-Qatar Strategic Partnership and people-to-people ties.

They agreed to remain in close touch.