TMC's politics of fear is nearing the end in Bengal, and nobody can stop it: PM Modi warned the opposition in Bengal
TMC has betrayed the tribals of Bengal, it is now on us to deliver them justice: PM Modi’s strong statement

भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय!

मैं मेरी बात शुरू करूं उससे पहले, मैं इन सभी कलाकार दोस्तों का धन्यवाद करता हूं। क्या शानदार चित्र बनकार के लाए हैं, नेताजी सुभाष बाबू किसी ने बनाया है। वाह एक से बढ़कर एक। मैं मेरे एसपीजी से रिक्वेस्ट करता हूं आप जो भी चित्र लाएं हैं। वो दे दीजिए। अगर आपका एड्रेस उसके पीछे होगा। तो मैं चिट्ठी जरूर लिखूंगा आपको। मेरी चिट्ठी आएगी आपको... लेकिन जल्दी दे दीजिए फिर मैं सभा का काम शुरू करूं। वहां पीछे भी कुछ लोग रह गए हैं... कोई उनकी मदद कीजिए आगे पहुंचा दें... मुझ तक पहुंच जाएगा आपलोग जो देना चाहते हैं दे दीजिए... ये एसपीजी के लोग जरा ध्यान दीजिए पोछे.. इधर भी... बंगाल में तो कला ही कला है हरेक के पास। ये प्यार... ये फोटोग्राफ ले लें उनसे.. शाबाश... ये आपका अद्भुत प्यार है भाई... आपने कितनी मेहनत की होगी इस काम के लिए। एक और काम करते हैं, इस चुनाव में यहां के जो उम्मीदवार है, उन सबसे मेरा आग्रह है आप सब आगे आ जाएं। जो भी उम्मीदवार है वो आगे खड़े हो जाएं...जो उम्मीदवार हैं खड़े हो जाएं... मैं इन सभी उम्मीदवारों से मिलकर के आकर के फिर मैं आपसे बात करता हूं।

भारत माता की... भारत माता की...

प्राचीन एई मुर्शिदाबादे, इतिहास कथा बॉले

एखानकार ऐंतीज्यों, एखानकार ईतीहास...

एखानकार मानूष के आमी प्रोणाम जानाई।

आज मुझे मां किरिटेश्वरी देवी की इस शक्तिपीठ की धरती, जांगीपुर आने का सौभाग्य मिला है। मैं मां किरिटेश्वरी देवी और मां राज राजेश्वरी देवी के चरणों में प्रणाम करता हूँ। जांगीपुर…दादा ठाकुर, कवि शरत चंद्र पंडित की भूमि भी है। मैं उन्हें भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

साथियों,

आज पूरा देश महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती मना रहा है। मैं आप सबको और सभी देशवासियों को ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएँ देता हूँ। मैं आप सभी को पोइला बैशाख की भी बधाई देता हूं।

भाइयों बहनों,

यहां जांगीपुर में मैं जो माहौल देख रहा हूँ... क्या कमाल कर दिया है आप लोगों ने, जिस कोने में मैं देखता हूं लोग ही लोग है...ये दृश्य देखकर के टीएमसी वालों की नींद गई... गर्मी शुरू हो गई है इस गर्मी में भी आपका ये उत्साह, ये जनसैलाव ये बता रहा है कि विकास की ताजा हवा बंगाल में भी दस्तक चुकी है। बंगाल भी अब बीजेपी के साथ चलने का फैसला कर चुका है। जांगीपुर की तरह ही, आज पूरे बंगाल से एक ही आवाज़ आ रही है.... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... चाइ बीजेपी शोरकार

साथियों,

4 मई के बाद बीजेपी की नई सरकार में जो काम होंगे, मैंने उसके लिए 6 गारंटी दी हैं। अभी कल बीजेपी ने अपना घोषणापत्र, भरोसा पत्र भी जारी किया है। इस भरोसा पत्र में, घोषणापत्र में इन गारंटियों को पूरा करने का रोडमैप दिया गया है। मैं बंगाल बीजेपी को इस शानदार घोषणापत्र के लिए बधाई देता हूँ।

साथियों,

भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया है..वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं है.. ये टीएमसी के महाजंगलराज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है..अब बंगाल में डर का नहीं.. भय का नहीं, अब बंगाल में अवसर का युग आएगा..साथियों, अब बंगाल में महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये सीधे पहुंचेगा… कितना… कितना… कितना… इतना ही नहीं नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा...बंगाल की बेटी अब डरेगी नहीं, बंगाल की बेटी अब असुरक्षित नहीं रहेगी। बंगाल की बेटी अब सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेगी...बंगाल में AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थान भी बनेंगे.. ताकि हमारे युवाओं को घर के पास ही अच्छी पढ़ाई मिल सके।

साथियों,

बंगाल में भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले… सावधान हो जाओ… बहुत खेला खेला तुमने। बंगाल के मेरे भाई बहन 4 मई के बाद देख लेना ये भागते हुए नजर आएंगे। भागते नजर आएंगे। जो जनता का हक खाएगा, उसके लिए रेड कारपेट नहीं बिछेगा… उसके लिए जेल के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।

साथियों,

राष्ट्र की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा का संकल्प है...बंगाल में UCC लागू कर तुष्टिकरण की राजनीति को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। अब बंगाल फैसला कर चुका है.. अपनी अस्मिता, अपनी पहचान और अपने भविष्य के लिए… अब बंगाल आशोल पोरिबोर्तोन करके रहेगा।

साथियों,

हमारे बंगाल का इतिहास रहा है....बंगाल जब परिवर्तन की ठान लेता है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाती है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज़ादी के बाद तक....जिस-जिसने बंगाल को चुनौती दी.... उसका अहंकार चूर-चूर हो गया, टूट चुका। पहले अंग्रेज़.. का अहंकार टूटा, फिर कांग्रेस का अहंकार टूटा फिर लेफ्ट वालों का अहंकार टूटा और, अब बंगाल की जनता TMC के अहंकार को चूर-चूर कर देगी। करेंगे कि नहीं करेंगे… चूर-चूर करेंगे कि नहीं करेंगे।

भाइयों बहनों....

आप याद करिए...बंगाल में जब आतंक फैलाकर 3 दशक तक लेफ्ट सरकार चल रही थी..तब उन्हें भी लगता था कि बंगाल पर उनका हमेशा के लिए कब्जा हो जाएगा। लेकिन, फिर बंगाल की जनता ने तय किया..बंगाल की जनता ने फैसला किया, आप लोगों ने फैसला किया... ‘एई शब छोलबे ना’! एई शब... एई शब...एई शब...एई शब...इसलिए, बंगाल की जनता ने लेफ्ट वालों को निकाला। बड़ी आशा और उमंग के साथ मां-माटी-मानुष की बातें सुनकर TMC को मौका दिया। लेकिन, सत्ता में आते ही ये तृणमूल.. ये टीएमसी लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई। लेफ्ट के गुंडे तृणमूल में आ गए। लेफ्ट का सिंडिकेट तृणमूल में आ गया। पहले वोट के लिए लेफ्ट वाले धमकी देते थे...फिर वही गुंडे TMC को वोट देने के लिए धमकी देने लगे। हथियार, नशे और मवेशियों की तस्करी...लेफ्ट का कट कमीशन...सबका ठेका TMC ने ले लिया है।

भाइयों बहनों,

अब लोगों को डराकर सत्ता कब्ज़ा करने का सपना TMC देख रही है। लेकिन टीएमसी वाले भूल रहे हैं...ये बंगाल नेता जी सुभाष जैसे वीरों की धरती है। बंगाल के लोग न लेफ्ट से डरे थे, न अब TMC से डरेंगे। बंगाल को TMC के भय के विरुद्ध बीजेपी का भरोसा मिल चुका है। इसीलिए, बंगाल इस बार TMC को कह रहा है- बार-बार कह रहा है। हर गली मोहल्ले से कह रहा है। गांव और शहर से कह रहा है, बंगाल कह रहा है... ‘एई शब.. चलबे ना.! वोट के लिए हिंसा की धमकी- ‘एई शब ! वोट न देने पर सरकारी योजनाओं का लाभ देना बंद करो- ‘एई शब... ! सिंडिकेट के कट कमीशन का सिस्टम- ‘एई शब... ! TMC के भय का राज- ‘एई शब...! बंगाल की बेटियों के साथ अत्याचार, बलात्कार- ‘एई शब ...!

भाइयों बहनों,

संदेशखाली हो या आर.जी.कर....निर्मम सरकार किस तरह बलात्कारियों को बचाने के लिए खड़ी थी....ये बंगाल भूला नहीं है। इसीलिए, बंगाल की जनता ने तय किया है....अब भय का अंत होगा… अब भय का अंत होगा… विश्वास का उदय होगा, अब तय है बंगाल की महाविजय… अब तय है बंगाल की महाविजय…भॉयर अंतो, बिश्वाशेर उदोय ऐई बार निश्चित बांग्लार मोहाबिजॉय।

साथियों,

हमारा बंगाल का सामर्थ्य हमेशा दस कदम आगे चलने वाला रहा है। लेकिन, TMC के 15 वर्षों ने राज्य को कई दशक पीछे धकेल दिया है। आज देश के ज़्यादातर राज्य तेज गति से विकास कर रहे हैं। हर राज्य अपनी GDP को, अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में लगा है। लेकिन, देश की GDP में बंगाल की हिस्सेदारी तेजी से गिर रही है। बंगाल के ऊपर 8 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया है!

भाइयों बहनों,

आज भाजपा सरकार में देश गरीबी के खिलाफ लड़ रहा है। 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को हमने गरीबी से बाहर निकाला है। क्योंकि, लोगों की आमदनी बढ़ी है। लेकिन, बंगाल में लोगों की कमाई देश के औसत से काफी पीछे चली गई है।

साथियों,

ये हालात इसलिए हैं, क्योंकि बंगाल में नए उद्योग नहीं आ रहे हैं। TMC का कट-कमीशन, करप्शन और सिंडिकेट...इसके कारण, हजारों कंपनियां बंगाल छोड़कर चली गई हैं। लाखों नौकरियां यहां खत्म हो गईं हैं। युवाओं को अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। साथियों, बंगाल का युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकता है... और, TMC नेताओं के ठिकानों से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं। आप SSC भर्ती घोटाले को याद करिए...बंगाल के लाखों युवाओं को इस निर्मम सरकार ने ठगा। और जब जांच हुई, तो बंगाल के शिक्षा मंत्री के करीबी के घर से करोड़ों रुपए कैश बरामद हुये। 2023 में स्कूल रिक्रूटमेंट घोटाले में CBI ने रेड डाली थी। उसमें भी TMC के एक विधायक के घर से लाखों रुपए कैश मिला था। पोंजी स्कीम के भ्रष्टाचार में भी TMC नेता के यहाँ से लाखों रुपए बरामद हुए।

भाइयों बहनों,

बंगाल में बीजेपी सरकार आएगी... बंगाल में बीजेपी सरकार आएगी... और ये कट कमीशन, करप्शन इन सब पर ताले लगने वाले हैं... ताले लगने वाले हैं। बंगाल में रोजगार के अवसर पैदा होंगे! और, हमने अपने घोषणापत्र में स्पष्ट किया है....सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर- याद रखो... 45 दिनों के भीतर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का भी गठन किया है। बीजेपी सरकार में, जब आठवें कमीशन की रिपोर्ट आएगी तो बीजेपी सरकार में बंगाल के कर्मचारी इसके लाभ से भी वंचित नहीं रहेंगे। यानी, पहले सातवें वेतन आयोग का लाभ....फिर, बढ़े हुये DA का फायदा…और फिर, भविष्य में आठवें वेतन आयोग का लाभ...बीजेपी सरकार में बंगाल के लाखों कर्मचारियों का भाग्य बदलने वाला है।

साथियों,

बंगाल का विकास बीजेपी का कमिटमेंट भी है...और, बीजेपी की आस्था का सवाल भी है। आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण तक...केंद्र सरकार बंगाल को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। आप खड़गपुर-मोरेग्राम एक्सप्रेसवे को देखिए। यह दक्षिण बंगाल को उत्तर बंगाल से जोड़ने वाला बड़ा इकॉनॉमिक कॉरिडोर है। इससे यात्रा की दूरी कम होगी, साथ ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। फरक्का से रायगंज तक जो चार-लेन का काम हुआ है, वह भी इस इलाके के लिए बहुत बड़ा बदलाव है। रेलवे में भी यही तस्वीर दिख रही है। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें इस क्षेत्र को जोड़ रही हैं। नई रेल लाइनें तैयार की जा रही हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...जांगीपुर रोड, कृष्णानगर, बैरकपुर, बनगांव समेत कई स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी तरह, कल्याणी एम्स ने इस पूरे क्षेत्र के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत दी है। बारासत में एक नए मेडिकल कॉलेज को भी मंजूरी दी गई है।

साथियों,

इस क्षेत्र में नदी जल कटाव एक बहुत बड़ी समस्या है। लेकिन निर्मम सरकार में यहां का सिंचाई विभाग...सिर्फ TMC नेताओं की तिजोरी सींच रहा है। जो पैसा कटाव रोकने पर खर्च होना चाहिए था..उसकी लूट हो रही है। हर साल यहां कितने ही घर बाढ़ में बह जाते हैं। आप यहां बीजेपी सरकार बनाइए...इस क्षेत्र को ऐसी चुनौतियों से मुक्त करने के लिए हमारी सरकार दिन रात काम करेगी।

साथियों,

पहले जब पूरी दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था का दबदबा था...तब मुर्शिदाबाद का नाम भी छाया रहता था। मुर्शिदाबाद के सिल्क की दुनिया दीवानी रहती थी। लेकिन यहां की सरकारों की निरंतर उपेक्षा ने सिल्क इंडस्ट्री को तबाह कर दिया है। बीजेपी सरकार बनेगी तो इस स्थिति में भी सुधार किया जाएगा। आज बीजेपी सरकार देशभर में टेक्सटाइल पार्क बनवा रही है। बंगाल में भी हम सिल्क किसानों के लिए विशेष नीतियां बनाएंगे, उनका जीवन सुधारेंगे।

साथियों,

बंगाल में TMC ‘माँ, माटी मानुष’ का नारा लगाकर सत्ता में आई थी। लेकिन, TMC अब बंगाल में...घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से...घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। आप मुझे बताइए, क्या आप घुसपैठियों की सरकार बनने देंगे.. घुसपैठियों की सरकार चलने देंगें... घुसपैठियों को सरकार में आने देंगे...

साथियों

पूरे बंगाल के लोगों ने हमसब ने मिलकर के TMC को घुसपैठियों की सरकार बनने नहीं देना है। इसलिए, बंगाल का ये चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का ही चुनाव नहीं है....ये चुनाव, बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव है। आज यहां कई इलाकों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है... आपकी जमीनें कब्जा हो रही हैं। बंगाली मानुष के व्यापार, रोजगार पर कब्जा हो रहा है। बंगाल की संस्कृति पर खुलेआम हमले होने लगे हैं। अभी पिछले महीने रामनवमी का पावन अवसर था। पूरा देश श्रद्धा में डूबा हुआ था। लेकिन पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, आप सबने देखा! रामनवमी के जुलूस पर पत्थरबाजी हुई, दुकानों में तोड़फोड़ हुई, आगजनी हुई।

साथियों,

हर साल ऐसे ही हालात बंगाल में होते हैं। लेकिन, हमलावर बेखौफ हैं। क्योंकि, उन्हें पता है कि TMC उन्हें बचाने के लिए खड़ी है। इन्हीं घुसपैठियों का नाम लेकर TMC, खुलेआम बंगाल के बहुसंख्यकों को धमकी देती है। उनके सफाये की बात कहती है। साथियों, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में साफ-साफ कह दिया है..अतीत में बंगाल के साथ जो हुआ...अब उसे दोहराने नहीं दिया जाएगा। बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा। हम पश्चिम बंगाल में हमारे बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे माइनॉरिटी होने नहीं देंगे।

साथियों,

आज बंगाल में परिवर्तन का जो माहौल बना है... ये बहुत बड़ा मौका है। हमें इसे जाने नहीं देना है। मतदान के दिन आप सभी एकजुट होकर वोट डालने जाएं। यहां आपको चित्तो बाबू जैसा समर्पित उम्मीदवार भी मिला है। यह वो व्यक्ति हैं, जो 1982 से इस क्षेत्र में कमल का संदेश लेकर घर-घर पहुंचा हैं। बीजेपी के सभी उम्मीदवार....उनका एक ही मकसद है... बंगाल का विकास! बीजेपी का एक ही संकल्प है... बंगाल के भविष्य का निर्माण! ये संकल्प आपके आशीर्वाद से पूरा होगा। आपका एक-एक वोट आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान होगा।

और भाइयों बहनों,

चलते-चलते मैं एक और बड़े षड्यंत्र से आप सबको सावधान करना चाहता हूँ। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं... ये तृणमूल वालों को अपनी पराजय निश्चित दिखाई देने लगी है। इसलिए, आने वाले दिनों में ये लोग साज़िशों का सहारा लेंगे। अभी असम में भी ऐसा ही खेल किया गया। पुड्डुचेरी में भी यही किया गया। AI के जरिए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फेक विडियो बनाकर ये झूठ फैलाने की कोशिश करेंगे। हमें ऐसे किसी झूठ का शिकार नहीं होना है। हमें सच्चाई के साथ इसी मजबूती से डटे रहना है। एक बार फिर... आप सभी से भारी मतदान की अपील करता हूँ।

मेरे साथ बोलिए भारत माता की... दोनों हाथ ऊपर करके पूरी ताकत से बोलिए...

भारत माता की...

भारत माता की....

भारत माता की...

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

बहुत बहुत धन्यवाद!

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
UPI completes 10 years, clocks nearly 13,000-fold rise in transaction volume

Media Coverage

UPI completes 10 years, clocks nearly 13,000-fold rise in transaction volume
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister invites citizens to share their UPI experiences as UPI completes a decade
August 25, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi recalled the transformative journey of the Unified Payments Interface (UPI), which was rolled out a decade ago and marked a major turning point in India’s digital payments journey.

Highlighting the scale and reach achieved by UPI over the past ten years, Shri Modi said that its remarkable journey is something every Indian can be proud of. The Prime Minister invited citizens to share their experiences of using UPI and how it has impacted their daily lives.

The Prime Minister posted on X:

A decade ago, UPI was rolled out, marking a major turning point in India’s digital payments journey.

The sheer scale and reach of UPI are something every Indian must be proud of.

Tell me about your UPI experience and how it impacted your life...

#10YearsOfUPI