Congress = shop of lies, insult to the people: PM Modi in Hojai, Assam

Published By : Admin | April 6, 2026 | 11:20 IST
The Congress has always promoted family-first politics, corruption, and false promises: PM Modi in Hojai rally
The Congress’s guarantees fail on the ground: PM Modi warned Assam’s voters to stay cautious of misleading politics

होकोलुके नोमोस्कर !

जुथाई ! कारदोम ! कि खोबोर आपुनलुक सोबोर? भाले आसे ने?

आप सभी यहां दूर-दूर से पहुंचे हैं। आपका जोश, आपका उत्साह देखते ही बनता है। होजाई हो, ईस्ट और वेस्ट कार्बी ओंगलोंग हो, दीमा-हसाओ हो.. आप हर क्षेत्र की एनर्जी लेकर आज आप इस मैदान में पहुंचे हैं। ऐसा माहौल.. ऐसा मूड...ये दिखाता है कि असम इस बार, बीजेपी-NDA को अब तक की सबसे बड़ी विजय दिलाना तय कर चुका है। आपके मन में भी वही भाव है...जो पूरे असम के मन में है। और वो भाव क्या है?
आकौ एबार… आकौ एबार… आकौ एबार… आकौ एबार…

आकौ एबार… बीजेपी शोरकार !

आकौ एबार… एनडीए शोरकार !

साथियों,

सबसे पहले मैं इस चुनाव में जो कैंडिडेट हैं उनसे आग्रह करता हूं आगे आ जाएं.. जो चुनाव लड़ रहे हैं, मैं एक मिनट उनसे नमस्ते करके आता हूं दोबारा।

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की.

ये कुछ कलाकार साथी कुछ चित्र बनाकर के ले आए हैं, जरा एसपीजी के लोग इसको कलेक्ट कर लें। मैं आपका बहुत आभारी हूं इस प्यार के लिए और अगर पता लिखा होगा पीछे तो मेरी चिट्ठी आएगी आपको.. लेकिन मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

भारत माता की...

भारत माता की...

साथियों,

बीजेपी-NDA के लिए असम के हर जिले, हर क्षेत्र का विकास हमारे लिए प्राथमिकता है। इसलिए, 10 वर्ष पहले सरकार के शुरुआती समय में ही...होजाई को अलग जिला बनाया गया। लेकिन कांग्रेस ने असम को तकलीफ में रखा, परेशानी में रखा...असम को विकास से वंचित रखा। जबतक कांग्रेस यहां सत्ता में थी.. उसने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा। असम में रोड, रेल जैसी सुविधाएं तो बेहाल थी हीं...बिजली, की समस्या बहुत ही कठिन, यानि समस्या ही समस्या थी। कांग्रेस के राज में...असम बिजली के लिए देश के दूसरे राज्यों पर निर्भर था। असम में आए दिन बिजली संकट रहता था। असम की बिजली कंपनियां घाटे में थीं। आप इंटरनेट पर पुरानी खबरें खोजेंगे तो यही सब आपको मिलेगा। बिजली की कमी से...न तो ठीक से खेती हो पाती थी और न ही यहां इंडस्ट्री लग पाती थी। साथियों, डबल इंजन सरकार, असम के तेज विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। हमने इस स्थिति को बदल दिया है। आज असम, बिजली के मामले में देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनता जा रहा है। बीते 10-11 वर्षों में, असम के उन लाखों परिवारों तक भी बिजली पहुंची है... जो सालों-साल से बिजली कनेक्शन का इंतज़ार कर रहे थे। आज असम, हर परिवार को 24 घंटे बिजली देने के लक्ष्य के बहुत करीब है। साथियों, सोलर पावर को लेकर भी असम शानदार काम कर रहा है। आने वाले वर्षों में अनेक नए बिजली कारखाने यहां लगने जा रहे हैं। और असम सरकार के प्रयासों को...केंद्र सरकार की योजनाओं से भी मदद मिल रही है। केंद्र सरकार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चला रही है। इसके तहत छत पर सोलर पावर लगाने के लिए सरकार 70-80 हजार रुपए दे रही है एक-एक परिवार को और असम के एक लाख परिवारों को पैसे मिल चुके हैं ये परिवार जुड़ चुके हैं। अब इन परिवारों को उनका बिजली का बिल है ना वो ज़ीरो हो रहा है जीरो बिजली बिल। इसका लाभ आगे आपको भी मिलेगा।

साथियों,

बीते वर्षों में असम ने बिजली उत्पादन में भी बहुत ही प्रशंसनीय काम किया है। कुछ दिन पहले ही मुझे, दीमा हसाओ और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में स्थित... लोअर कोपिली जलविद्युत परियोजना का लोकार्पण करने का अवसर मिला था। इससे हर साल 45 करोड़ यूनिट अधिक बिजली असम को मिलेगी। साथियों, जिस क्षेत्र में बिजली होती है, जिस राज्य में बिजली होती है, वहां उद्योग बढ़ने लगते हैं...नया निवेश आने लगता है। इसलिए आज असम में नए-नए कारखाने आ रहे हैं। और जब ये सब विकास होता है तो उसका सबसे बड़ा लाभ ये मेरे नौजवानों को मिलता है, रोजगार मिलता है अपने ही गांवों में अपने ही इलाके में रोजगार मिल जाता है। पड़ोस में ही मोरीगांव जिले में आप देखिए...सेमीकंडक्टर की बहुत बड़ी फैक्ट्री पर काम चल रहा है।
यहां बनने वाली चिप से... इस पूरे क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तक... अनेक नए कारखानों के लिए रास्ता खुलेगा।

और जब यहां उद्योग आ रहे हैं...तो जैसा मैंने कहा इसका सीधा मतलब यहां असम के युवाओ के लिए रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं। आपका ये प्यार मेरे सर आंखों पर.. साथियों आज मैं जो दृश्य देख रहा हूं.. ये पंडाल में जितने लोग हैं उससे डबल लोग बाहर हैं... आपने कमाल कर दिया है, और पता नहीं चल रहा है कि भाई ज्यादा है कि बहने ज्यादा है, मुझे लगता है आपके बीज में बड़ा कंपीटिशन चल रहा है। बड़ा गजब किया है जी आपने...

साथियों,

एक तरफ बीजेपी-NDA की डबल इंजन सरकार... असम के हर परिवार का जीवन बेहतर बनाने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ... कांग्रेस सिर्फ दो परिवारों का फ्यूचर बनाने में ही जुटी है। दो परिवारों का भाग्य यही उनका काम है। एक परिवार है दिल्ली में रहने वाला शाही परिवार और दूसरा असम में एक परिवार है। इनका नारा है- फैमिली फर्स्ट। क्या नारा है उनका... क्या नारा है.. फैमिली फर्स्ट बस अपने परिवार के लिए सबकुछ करो। ऐसे लोग कभी देश का भला नहीं कर सकते...कभी असम का भला नहीं कर सकते। साथियों, परिवारवादी राजनीति के अलावा इनके पास अपनी कोई ताकत नहीं है। इसलिए ये दो बातों पर फोकस करते हैं। झूठ बोलना...और जमकर करप्शन करना। आप सभी जानते हैं कि दिल्ली में जो इनका शाही परिवार है...वो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। उस पर हज़ारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं। परिवार जमानत पर निकला हुआ है, कोर्ट से जमानत लेनी पड़ी है। साथियों, हालत ये है कि कांग्रेस की ये फर्स्ट फैमिली...गारंटियों में भी घोटाला करती है। आपने देखा होगा...अब यहां असम में भी ये लोग झूठे वायदे फेंक रहे हैं। इनकी सच्चाई आपको जरूर जाननी चाहिए। आपको याद रखना है- कांग्रेस यानि झूठ की दुकान, जनता का अपमान आपोनालोके मनत राखिबो लागिबो.. . कांग्रेस माने मिछार दुकान, जनोतार अपोमान।

साथियों,

जब ये आपसे वोट मांगने आएं...तो इनसे ज़रूर पूछिएगा...कि हिमाचल में, कर्नाटक में और तेलंगाना में जो झूठ बोला था, लोगों से वोट ले लिए थे... जो वादे किए थे, अब तो वहां तुम्हारी सरकार बन गई... क्या आपने कुछ किया क्या.. हिमाचल में कांग्रेस का शाही परिवार ऐसे-ऐसे झूठ बोल कर भाग गया कि आज पूरा राज्य ही ठप्प पड़ा हुआ है। ... और वहां के नेता तो कह रहे हैं कि भाई हमें दोबार कहां जीतना हैं अभी मौका मिला है मौज कर लो...

साथियों,

हर नौकरी करने वाला जानता है सैलरी ऊपर की तरफ बढ़ती है। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने तो नया करिश्मा कर दिखाया है। कांग्रेस सरकार ने वहां उलटा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी ही घटा दी। हिमाचल की बहनों से इन्होंने इतना झूठ बोला... इतना झूठ बोला कि आज तक वो इन झूठे लोगों को ढूंढ रही हैं। देश में इतने बड़े संकट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ने दी गई हैं। लेकिन कांग्रेस की हिमाचल की सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल महंगा कर दिया। यानि चुनाव से पहले ये नामदार परिवार ये शाही परिवार सपने दिखाता है...और बाद में, लोगों को संकट में डाल देता है। इसलिए असम के हर परिवार को इनसे बहुत सावधान रहना है।

साथियों,

कांग्रेस की एक और कुनीति से आपको बहुत सतर्क रहना होगा। कांग्रेस, आज खुलकर घुसपैठियों के समर्थन में उतर आई है। मैं जरा आपसे पूछना चाहता हूं क्या घुसपैठियों को समर्थन मंजूर है.. क्या घुसपैठियों की मदद मंजूर है। क्या घुसपैठियों की रक्षा मंजूर है। ये घुसपैठिये आपके दुश्मन हैं कि नहीं हैं... ये घुसपैठिए आपका अधिकार छीनते हैं कि नहीं छीनते हैं... ये घुसपैठिए आपकी नौकरी ले लेते हैं कि नहीं ले लेते हैं। ये घुसपैठिए आपकी जमीन उठा लेते हैं कि नहीं उठा लेते हैं.. कांग्रेस ने सालों-साल तक असम में घुसपैठ होने दी...और फिर लुमडिंग और डोबोका में हज़ारों बीघा ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा भी करने दिया।

ये ज़मीन आपकी है, ये जमीन असम की जनता की है... ये जमीन किसकी है... इस जमीन का मालिक कौन है... आपको जमनी वापस मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए... और इसलिए बीजेपी-NDA सरकार ने अवैध कब्जे हटाए हैं। इससे कांग्रेस बौखला गई है।

साथियों,

घुसपैठियों की समस्या... काम से जुड़ी है, पहचान से जुड़ी है और सुरक्षा से भी जुड़ी है। आप देख रहे हैं... वनांचल और नदियांचल में क्या स्थिति हो गई है। बीजेपी-NDA सरकार, आबादी के इस असंतुलन से असम को बचाने में जुटी है। BJP-NDA को दिया आपका हर वोट... घुसपैठियों को दूर रखेगा, असम की पहचान को बनाए रखेगा। आप मुझे बताइए.. ये घुसपैठिए को कौन हटाएगा... ये घुसपैठिए को कौन हटाएगा... ये घुसपैठिए को कौन हटाएगा... ये घुसपैठिए को कौन हटाएगा... मोदी नहीं.. आपका एक वोट हटाएगा... आपका एक वोट हटाएगा... आपके एक वोट की ताकत है कि एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगा। BJP-NDA को दिया आपका हर वोट...घुसपैठियों को आपके रोजगार पर डाका डालने से रोकेगा।

बेटे वो आपका चित्र ले लेंगे... जरा एसपीजी के लोग ये बच्ची बेचारी कब से हाथ ऊपर करके खड़ी है ये चित्र ले लीजिए... थैंक्यू बेटा... आप दोनों बढ़िया चित्र बनाकर लाए हो.. बहुत-बहुत धन्यवाद.. अब आराम से हाथ नीचे करके थकान कम करिए अपनी... बैठिए आराम से आपलोग, थैंक्यू बेटा...

और साथियों,

BJP-NDA को दिए आपके हर वोट की एक और ताकत है। BJP को दिया आपका हर वोट यहां आस्था और संस्कृति से जुड़े स्थानों को भव्य बनाएगा।

बीजेपीक दिया आपोनालुकोर प्रतितो भोटे... अहोमॉर आस्था आरु हॉन्सकृतिर लगोत जोरित स्थानहोमूहोक आतोकधुनिया कोरी तुलिबो।

साथियों,

बीजेपी का मंत्र नागरिक देवो भव का है। हम देश के नागरिकों को देव मानकर उनकी सेवा में जुटे हैं... उनके जीवन को आसान बना रहे हैं।

आजकल आप देख रहे हैं...कि दुनिया में कितना बड़ा संकट आया हुआ है। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध से...दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। अमीर से अमीर देशों में भी इस समय स्थितियां खराब हैं। जो छोटे और विकासशील देश हैं, उनकी हालत भी बहुत खराब हैं। लेकिन साथियों, संकट के इस समय में भी बीजेपी सरकार देशवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। बीजेपी-NDA सरकार ने ये सुनिश्चित किया है...कि वैश्विक संकट का बोझ...गरीब पर, मिडिल क्लास पर, हमारे किसानों पर न पड़े।

यही पहले भी हमारी प्राथमिकता रही है, और आज भी है।

साथियों,

कोरोना के समय में भी...जब हर तरफ हाहाकार मचा था...तब भी हमने देश के करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन देने की योजना बनाई थी। आज भी यहां असम के लाखों परिवारों को इसका फायदा मिल रहा है। किसी भी ज़रूरतमंद परिवार को राशन के लिए पैसा न देना पड़े...इसके लिए करीब 7 लाख करोड़ रुपए केंद्र की बीजेपी-NDA सरकार खर्च कर रही है।

साथियों,

कोरोना के उसी समय में दुनिया में खाद बहुत महंगी हो गई थी।

लेकिन भारत ने अपने किसानों को कभी परेशानी नहीं आने दी। यूरिया की जो बोरी विदेश से 3 हज़ार रुपए में आती थी...वो हमने अपने किसानों को 300 रुपए से भी कम में दी है। आप ये आंकड़ा बोलेंगे... मैं पूछता हूं आप एक आंकड़ा बोलेंगे आपलोग...बोलेंगे... पक्का बोलेंगे... ठीक है.. विदेशों में फर्टिलाइजर की एक बोरी.. तीन हजार में बिकती थी... कितने में जरा जोर से बोलिए कितने में... कितने में... कितने में... भारत में किसानों को मिलती थी 300 रुपये में... कितने में... कितने में... कितने में... किसानों का फायदा हुआ कि नहीं हुआ। और इसके लिए भी लाखों करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने खर्च किए हैं।

साथियों,

होजाई, शीतला माता की धरती है। मां कामाख्या का धाम भी यहां से अधिक दूर नहीं है। मैं इन दिव्य शक्तियों को प्रणाम करते हुए...यहां इतनी विशाल संख्या में आई सभी बहनों-बेटियों का फिर से अभिनंदन करता हूं। साथियों, बीजेपी सरकार के लिए नारीशक्ति का सशक्तिकरण हमेशा प्राथमिकता रहा है। इसका एक उदाहरण पीएम आवास योजना है। हमारे यहां पहले महिलाओं के नाम पर कोई संपत्ति नहीं होती थी।

लेकिन जब पीएम आवास योजना शुरू की...तो ये नियम बनाया कि इन आवासों में महिलाओं की भी हिम्मेदारी होगी। आज इस योजना के तहत असम में गरीबों के लिए 22 लाख पक्के घर बने हैं। गरीबों के लिए 22 लाख पक्के घर... आप बताएंगे आंकड़ा कितना... कितने घर बने हैं 22 लाख, उधर से आवाज आई है कितने बने हैं... कितने बने हैं.. कितने बने है 22 लाख और इनमें से ज्यादातर घरों की मालकिन ये मेरी माताएं-बहने महिलाएं ही हैं। साथियों, ये मोदी है, यहां रुकने वाला नहीं है। ये मोदी है यहां रुकने वाला नहीं है। अब बीजेपी आने वाले सालों में असम में नए 15 लाख और पक्के घर गरीबों को देने जा रही है। यानि जिन्हें अब तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है... उन्हें आगे इसका लाभ जरूर मिलेगा। साथियों ये मोदी की गारंटी है आप बता देना उनको।

साथियों,

डबल इंजन सरकार ने...महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में नए नए द्वार खोले हैं। हमने हर नागरिक को बैंक से जोड़ने का अभियान शुरू किया। इसको आगे बढ़ाने में करीब डेढ़ लाख बैंक सखियों की बड़ी भूमिका रही है। अब हम देश में बीमा कवर को विस्तार दे रहे हैं...इसमें भी बीमा सखी की बड़ी भूमिका होने वाली है। इसी तरह कृषि सखियां, किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखा रही हैं। पशु सखियां, गांवों में श्वेत क्रांति को विस्तार दे रही हैं। नमो ड्रोन दीदियां, खेती में ड्रोन क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं। हमने असम की लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाया है...यहां अरुणोदोई योजना से, बहनों को सम्मान दिया है। आप यहां बीजेपी सरकार की हैट्रिक लगवाइए...आने वाले सालों में ऐसे काम को हम और विस्तार देने वाले हैं।

साथियों,

21वीं सदी के सपनों को पूरा करने के लिए... विधानसभा और संसद, दोनों जगह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का पहुंचना ज़रूरी है। इसलिए, महिलाओं को thirty three percent आरक्षण देने का कानून बनाया गया है। 40 साल से ये मामला लटका हुआ था। 40 साल बाद ये संभव हुआ है। अब ये भी आवश्यक है कि महिलाओं को ये हक...2029 के लोकसभा चुनावों से ही मिलना शुरू हो। तीन साल के बाद लोकसभा का चुनाव आएगा। हम चाहते हैं तैंतीस पर्सेंट सांसद के रूप में मेरी महिलाएं दिल्ली पहुंचे...बोलो होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए... महिलाओं को हक मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए... 2029 के चुनाव में ये हक मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए.. और इसके लिए, कुछ कानूनी अड़चने हैं उनको दूर करनी पड़ेगी। और इस काम के लिए मेरी देश की महिलाओं को अधिकार देने के लिए 16 अप्रैल से संसद का स्पेशल सेशन बुलाया गया है। इससे देश की आधी आबादी को तो लाभ होगा ही...हर राज्य की सीटें बढ़ेंगी। नुकसान किसी का नहीं होगा। महिलाओं के लिए एक्स्ट्रा सीटें बढ़ाई जा रही हैं। साथियों, ये बहुत बड़ा निर्णय होना है। इसलिए, देश की सभी पार्टियों से मैं फिर अनुरोध करुंगा... कि सर्वसम्मति से इस काम को पूरा करें...और इसका श्रेय भी सभी पार्टियां लें। असम की सभी बहनों से भी मेरा आग्रह है...
कि आप भी सभी नेताओं, सभी दलों पर दबाव डालिए कि सर्वसम्मति से ये 16,17,18 को ये काम हो जाना चाहिए। होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए... बहनों को अधिकार मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए।

साथियों,

अब चुनाव का दिन निकट आ रहा है। बहुत कम समय बचा है। अब कुछ ही घंटे शेष है। अब कितने दिन मतदान के बाकी है ये गिनना बंद करो, कितने घंटे बचें हैं वो सोचो... और हर घटें में मतदाता से मिलने के लिए क्या करना है, अंतिम घंटे में आप सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है। असम के हर परिवार से मिलना है...मिलेंगे... एक-एक मतदाता को मिलना है मिलेंगे... जोर से बताइए... मिलेंगे... पूरी ताकत से बताइए मिलेंगे... हर पोलिंग बूथ पर जाएंगे... हर पोलिंग बूथ जीतेंगे.. क्या इस बार वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ेंगे...जैसे आज सभा में रिकॉर्ड तोड़ा है.. वैसा ही मतदान में रिकॉर्ड तोड़ेंगे... विजय में

रिकॉर्ड तोड़ोगे.... और अच्छा आप घर-घर जाएंगे.. तो मेरा एक काम करेंगे आपलोग... जरा हाथ ऊपर करके बताइए कि मेरा एक काम करेंगे... सब के सब बताइए मेरा एक काम करेंगे। वादा करते हैं करेंगे ना... क्या मैं आप पर भरोसा करूं... देखिए आप जहां-जहां जाएं... जिस -जिस परिवार में जाएं... जिन-जिन लोग से मिले उनको कहना मोदी जी आए थे कहेंगे... कहेंगे... कहेंगे... और मोदी जी ने रंगाली बिहू की शुभकामनाएं भेजी हैं। एक बार फिर आप सभी का इस जोश भरे आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मेरे इन सभी साथियों को विजय बनाइए.. बनाएंगे...

बोलिए...

भारत माता की....

भारत माता की....

भारत माता की....

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

जरा एसपीजी के लोग इस छोटी बच्ची गमोछा लेके आई है, दो बेटियां बढ़िया-बढ़िया चित्र बनाकर लाई है... बेटे आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद... आप इतनी मेहनत करते हैं मैं आपका बहुत आभारी हूं। और आपके माता-पिता को भी कहूंगा कि इतना बढ़िया चित्र बनाने वाली बेटियों को अच्छे मौके दीजिए..

बहुत-बहुत धन्यवाद सबका... 

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
India launches $1.5 billion maritime insurance pool, issues first covers

Media Coverage

India launches $1.5 billion maritime insurance pool, issues first covers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Cabinet approves Upgradation and Modernisation of Nagpur International Airport through long term license involving Private Partner under Public Private Partnership (PPP)
May 13, 2026

The Union Cabinet chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi today has approved the Extension of Lease Period of the Airports Authority of India (AAI)’s land leased to MIL (MIHAN India Limited) beyond 06.08.2039, so as to enable MIL to license Nagpur Airport to the Concessionaire, viz. GMR Nagpur International Airport Limited (GNIAL) for 30 years since Commercial Operation Date (COD).

This marks a major milestone in Nagpur airport’s journey to becoming a regional aviation hub under the Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur (MIHAN) project.

In 2009, a Joint Venture Company (JVC)- MIL was formed by AAI and Maharashtra Airport Development Company Ltd. (MADC) with equity structure of 49:51 respectively. Though Airport assets of AAI were transferred to MIL in 2009 for airport operation, the lease deed got delayed due to land demarcation issues. Subsequently, AAI land has been leased to MIL up to 06.08.2039.

In 2016, MIL floated a global tender for identifying a Partner to operate the airport under the Public-Private Partnership (PPP) model. GMR Airports Ltd. (GAL) emerged as the highest bidder, with quoted revenue share of 5.76%. This was later revised to 14.49% of Gross Revenue. Subsequently, MIL annulled the bidding process in March, 2020. This annulment was successfully challenged by GAL before Hon'ble Bombay High Court. Thereafter, Hon’ble Supreme Court of India also ruled in favor of GAL. Pursuant to Supreme Court Judgement dated 27th September, 2024, MIL signed Concession Agreement with 2nd JVC, i.e. GMR Nagpur International Airport Ltd. (GNIAL) on 8th October, 2024.

A New Era for Nagpur Airport :

With extension of Lease Period of the AAI land leased to MIL beyond 06.08.2039, it would now become co-terminus with the 30 years Concession Period of GNIAL, paving the way for handing over of airport to 2nd JVC-GNIAL. This is expected to usher in a new era of growth and infrastructure advancement for Nagpur Airport. With private sector efficiency and government oversight, the Airport is poised to see significant investment, modernization, and improved passenger and cargo services — Government of India's vision for robust infrastructure development in the aviation sector.

GNIAL will take up the transformation of Nagpur's Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport into a world-class facility with phased development envisaged to reach the ultimate capacity of handling 30 million passengers annually, positioning it as a key Airport in Central India. This transformation is set to not only enhance connectivity within the Vidarbha region, but also strengthen its economic infrastructure. Cargo handling capabilities would also be significantly boosted.