मैं समझता हूं उसमें से अधिकतम समस्याओं का समाधान एक शब्द में है और वो है Good Governance. Good Governance हो, pro-active Good Governance हो और pro-people Good Governance हो, तो मैं समझता हूं कि बहुत से issues जो हैं हम उन्हें address कर सकते हैं। दूसरा मेरा मत है कि state Policy Driven होना चाहिए। अगर state Policy Driven है तो दुनिया के किसी भी कोने में, कोई भी व्यक्ति Invest करना चाहता हो या उस देश के साथ व्यापारिक संबंध बनाना चाहता हो, तो वह खुद निर्णय कर सकता है कि यह Policy मेरे अनुकुल है या प्रतिकूल है। Individual के beam पर नहीं चल सकता।
तीसरी बात है consistency. ऐसा भी न हो कि Policy Driven तो हो लेकिन इतना dynamic हो कि हर साल बदलता चला जाए, तो Consistency चाहिए। इन मूलभूत बातों से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है।
कुछ चीजें हैं जैसे Intellectual Property Rights. मैं मानता हूं यह बहुत ही महत्वपूर्ण issue है। उसको दुनिया के सभी लोगों को मिलकर के इस समस्या का समाधान करना पड़ेगा। जिस प्रकार आज Technology का इतना influence है.. अब Movie है, वहां आईपीआर को protect करना है तो Cyber Security की मदद लगेगी.. एक पूरी स्थिति बन चुकी है। हमने एक Joint Forum बनाया है, Joint Working Group बनाया है, US-India का। उसकी detail, work out करते हैं, जो भी सुझाव आएंगे हम करने को तैयार हैं।
भारत में Service Sector के लिए बहुत संभावनाएं पड़ी हैं। Tourism एक untapped क्षेत्र है। जैसा अभी बताया गया कि गुजराती लोग इतनी बड़ी मात्रा में.. होटल, मॉटल और पटेल इतने famous हैं, तो यहां पर भी तो कुछ होना चाहिए। मैं मानता हूं कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें हमें Infrastructure पर बल देना है। 70-80 अगर permission, अगर लेनी हैं तो मैं समझ सकता हूं कि मैं भी शायद हिम्मत नहीं करूंगा। तो अभी हमने एक initiative लिया है – ‘Ease of Doing Business’। इसमें इन सारी चीजों को हमने लिया है कि यह कागजी कार्रवाई कम हो, Digital Online System हो जाए और एक ही प्रकार के Document हरेक को available हो जाए.. और यह हमने किया है। हम इसमें बहुत सफलतापूर्वक धीरे-धीरे परिणाम ले आएंगे, मुझे विश्वास है।
मैं इस पर भी सहमत हूं कि कभी-कभी लोगों को लगता है कि भारत import करेगा कि नहीं करेगा? Make In India और Import Regime के बीच कोई contradiction है क्या? सबसे पहला target यह होना चाहिए कि इतना बड़ा देश है, इतना बड़ा market है, लेकिन इस market की purchasing power है क्या? अगर भारतीयों का purchasing power ही नहीं होगा, तो दुनिया से क्या import करेंगे? और मुझे अगर अपनी purchasing power बढ़ाना है तो मुझे अपनी economy को grow करना होगा। economy को grow करने का सबसे पहला क्षेत्र मुझे दिखाई देता है, वो है Infrastructure में Investment. उसमें कोई Import – Export का कोई झगड़ा ही नहीं है।
अब देखिए, रेलवे! इतना बड़ा रेलवे का काम है, 100 percent FDI हमने किया है। उससे infrastructure में लोग आ सकते हैं। Agriculture Sector में मेरा मिशन है- Per Drop More Crop. When I say per Drop more Crop, मैं Climate issue को भी address कर रहा हूं, at the same time मेरे किसान की economy को भी address कर रहा हूं, at the same time पानी की समस्या जो है, उसको भी address कर रहा हूँ। लेकिन उसके लिए मुझे Infrastructure चाहिए, River-Grid का काम है, Canal-Network है, Agro-Infrastructure की बहुत बड़ी आवश्यकता है। आज भारत Agriculture क्षेत्र में दुनिया में surplus है। दुनिया में ऐसे देश हैं जिनके लिए Agriculture क्षेत्र बहुत महंगा है, उनके लिए Import करना सरल है। अगर हम भारत के अंदर Agriculture क्षेत्र में Mechanize करने की दिशा में contribute करते हैं, हम Agro-Product के अगर Value Addition में interest लेते हैं तो Global market की संभावनाएं पड़ी हुई हैं। मैं मानता हूं, उन देशों को Agriculture Sector बहुत महंगा पड़ता है, जबकि यह सस्ता हो सकता है। तो Win-Win situation से हम आगे बढ़ सकते हैं।
जिन जिन विषयों को आपने स्पर्श किया है.. मैंने पहले ही कहा कि मैं consistency में विश्वास करता हूं। जो गुजरात मॉडल की चर्चा, Mr. Dave ने की, वो यही है कि वो Policy Driven State है, वहां consistency है। Good Governance पर बल था और इन मूलभूत बातों को लेकर मैं काम कर रहा हूं, तो अपने पिछले 6-8 महीनों के अनुभव में आपने देखा होगा कि इन चीजों में.. और मैं मानता हूं, सामने से जो बात आती है मैं उसे सबसे पहले सुनता हूं। मेरे department से जो आती है उसको मैं बाद में सुनता हूं। मेरे स्वभाव में है, इससे मैं चीजों को अच्छे ढंग से समझ लेता हूं। उसका परिणाम यह आता है कि मैं बहुत जल्दी निर्णय कर लेता हूं।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत आपार संभावनओं से भरा हुआ है। हमारे पास talent है, scope भी है। skill development पर मेरा भरोसा है। लेकिन सिर्फ skill development से काम होने वाला नहीं है। जिस स्पर्धा में आज हम हैं और जिनके साथ हमारी स्पर्धा है, तो तीन बातों पर मेरा बल है- skill, scale तथा speed. मैं skill पर बल देना चाहता हूँ, मैं scale बहुत बड़ा करना चाहता हूं, मैं speed of worth से जाना चाहता हूं और जो आपकी गति के हिसाब से match करेगी।
मैं फिर एक बार आप सबका स्वागत करता हूं और यह CEO forum.. जैसा शुरू में कहा गया कि हमें बार-बार सुना जाए, मैं हमेशा available हूं, you are most welcome, मैं आपको सुनुंगा.. और एक अच्छा सुझाव रोड्रिग्ज़ ने दिया है कि बड़े project को PMO level पर monitor किया जाए, I am agree with your suggestion... रोड्रिग्ज़.. मैं, मेरी तरफ से जिम्मेवारी लेता हूं कि जो बड़े projects हैं उनकी जिम्मेवारी मैं खुद लूंगा, मैं खुद monitor करूंगा।
दूसरा, भारत के साथ जो federalism है, तो state के साथ बहुत सारे विषय जुड़े हुए हैं। मेरी नई सरकार का पूरा कारोबार Union Government....Federal Government and State Government, इन दोनों को साथ लेकर चलना है। On board रखना है। ‘Ease of Doing Business’ है तो सबसे पहले मैंने उनको तैयार किया है, तो state में भी variation की संभावना अब कम हो जाएगी। Federal Government की सोच और State Government की सोच, उसमें काफी निकटता रहेगी, तो यह जो छोटे-मोटे conflict रहते हैं, इनका भी solution हो जाएगा।
एक बार फिर आपका सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Your Excellency, चांसलर स्टॉकर
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!
ग्रूस गॉट
चांसलर स्टॉकर, आपकी पहली भारत यात्रा पर मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ। हमे बहुत खुशी है कि आपने यूरोप के बाहर अपनी पहली यात्रा के लिए भारत को चुना। यह आपके विज़न और भारत-ऑस्ट्रीया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत -यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड अग्रीमन्ट के बाद, भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है। चांसलर स्टॉकर की विज़िट से, हम भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को भी एक नए कालखंड में ले जा रहे हैं।
Friends,
इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में भारत और ऑस्ट्रिया भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। दिल्ली मेट्रो हो या हिमालय पर दस हजार फीट की ऊँचाई पर बना अटल टनल, ऑस्ट्रिया की टनलिंग एक्स्पर्टीज़ ने अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।
इतना ही नहीं, रेल्वे प्रोजेक्ट्स से लेकर गुजरात के गिरनार रोपवे तक, क्लीन एनर्जी से लेकर urban डेवलपमेंट तक, भारत के कई इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में ऑस्ट्रियन कंपनियाँ सक्रिय भागीदार रही हैं।
Friends,
चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। हमे बहुत खुशी है, कि वे एक बड़े vision और बड़े बिजनस delegation के साथ भारत आए हैं।
हम ऑस्ट्रिया की एक्स्पर्टीज़, और भारत की स्पीड और स्केल को जोड़कर, पूरे विश्व के लिए reliable टेक्नॉलजी और supply chain सुनिश्चित करेंगे। हम डिफेन्स, सेमीकन्डक्टर, quantum, और bio-टेक्नॉलजी में भी अपनी पार्ट्नर्शिप को सुदृढ़ करेंगे।
साथ ही, हम इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच आज साइन किया जा रहा MOU, इस knowledge एक्सचेंज का एक उज्ज्वल उदाहरण है।
Friends,
भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की innovation और productivity को बढ़ाने की क्षमता रखता है।
2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एण्ड मोबिलिटी अग्रीमन्ट किया। अब इस अग्रीमन्ट के अंतर्गत, हम nursing सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे।
हम जॉइन्ट रिसर्च और start-up सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहें हैं।
Friends,
आज पूरा विश्व एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। और इसका प्रभाव हम सभी पर पड़ रहा है। ऐसे तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में, भारत और ऑस्ट्रिया, हम एकमत हैं कि, मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से समस्याओं का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम एक stable, सस्टेनबल और lasting peace का समर्थन करते हैं।
हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म अनिवार्य है। और आतंकवाद को जड़ से मिटाना, हमारी साझी प्रतिबद्धता है।
Your Excellency,
2024 में मेरी ऑस्ट्रिया की यात्रा भी, चार दशकों बाद हुई थी। उस विज़िट के बाद आज भारत में आपका स्वागत करना, हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। आइए, हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन centric और फ्यूचर रेडी बनाएं।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड अग्रीमन्ट के बाद, भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2026
चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2026
आज पूरा विश्व एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा हैऔर इसका प्रभाव हम सभी पर पड़ रहा है।
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2026
ऐसे तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में, भारत और ऑस्ट्रिया, हम एकमत हैं कि, मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से समस्याओं का समाधान नहीं निकल सकता।
यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम एक stable,…


